Nationalमहाराष्ट्र के Deputy CM एकनाथ शिंदे का X अकाउंट हैक, Hackers ने...

महाराष्ट्र के Deputy CM एकनाथ शिंदे का X अकाउंट हैक, Hackers ने शेयर की देशविरोधी तस्वीरें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। एकनाथ शिंदे का एक्स अकाउंट आज सुबह हैक हो गया है। हैकर्स ने उनके अकाउंट पर पाकिस्तान और तुर्की के झंडो वाली तस्वीरें पोस्ट की। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दोनों देशों के तस्वीरे भी दिखाई। यह घटना उस समय हुई जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप के दूसरे मैच के लिए तैयार है। शिंदे का अकाउंट हैक होते ही अधिकारियों ने इस बारे में क्राइम पुलिस को सूचित किया और एक्स अकाउंट को फिर से नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरु कर दी। Read in English:
Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde’s X Account Hacked, Flags of Pakistan and Turkey Posted

अकाउंट हुआ रिकवर

अधिकारियों ने बताया कि डिप्टी सीएम के एक्स हैंडल देखने वाली टीम ने तुरंत जांच पड़ताल की। जांच के बाद उन्होंने 30 से 45 मिनट में अकाउंट को दोबारा से रिकवर कर लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो अधिकारी ने कहा कि ऐसी घटनाओं से सरकारी अधिकारियों और जनता दोनों की डिजिटल सुरक्षा पर सवाल खड़े हो जाते हैं। एक्स प्लेटफॉर्म पर अधिकारियों की जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए नियमित निगरानी की जरुरत है।

पहले भी हैक हुए हैं अकाउंट

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी का ऑफिशियल एक्स अकाउंट हैक हुआ हो। हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक्स अकाउंट हैक होने की खबर भी आई थी। हैक होने के बाद अकाउंट पर अजीब तरह के पोस्टस शेयर किए गए थे हालांकि बाद में उनको रिकवर भी कर लिया गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी घटनाएं सोशल मीडिया सुरक्षा मुद्दे पर कई तरह के सवाल खड़े कर देती है।

 सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद एलन मस्क के एक्स की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों और एक्सपर्ट्स ने कहा है कि सरकारी और राजनीतिक अकाउंट पर लगातार निगरानी और सुरक्षा बढ़ाना जरुरी है। ऐसी हैकिंग ने यह साफ संदेश दिया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संवेदनशील जानकारियों की सुरक्षा में किसी भी तरह की ढील खतरनाक साबित होगी।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...