Himachalमहिला कांग्रेस देश भर में बढ़ती असुरक्षा को खत्म करने के लिए...

महिला कांग्रेस देश भर में बढ़ती असुरक्षा को खत्म करने के लिए आवाज़ बुलंद  करेगी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : देश में फैल रही सांप्रदायिक नफ़रत, हिंसा और ध्रुवीकरण के खिलाफ महिला कांग्रेस बूथ स्तर तक लड़ाई लड़ेगी। यह बात दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुए राष्ट्र स्तरीय महिला कांग्रेस के “प्रतिज्ञा उज्जवल भारत की” समारोह से लौटी ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस देश भर में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की असुरक्षा को खत्म करने के लिए आवाज़ बुलंद  करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नफ़रत की राजनीति की परम्परा डाली जा रही है। जिस कारण केंद्र में सत्ता परिवर्तन जरूरी हो चुका है। क्योंकि भाजपा ने धर्म, जाति, लिंग और वर्ग के आधार पर भेदभाव को बढ़ावा दिया है।
जिसका महिला कांग्रेस पूरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर ब्लॉक और बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिज्ञा उज्जवल भारत की प्रोग्राम के तहत बूथ स्तर तक सभी महिला नेत्रियां संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत करेंगी। उन्होंने सभी महिला नेत्रियों से आवाहन किया किया है कि संगठन को मजबूत करने के लिए अपना-अपना योगदान सुनिश्चित करें ताकि साकारात्मक परिणाम आ सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा की घड़ी में विपक्ष राजनीति करने की बजाय सरकार का सहयोग करे और केंद्र सरकार से आपदा राशि रिलीज़ करवाने में ताकत लगाएं। ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों और लोगों की मदद हो सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...