Himachalजसाना के लखरुंह के महिला मंडल ने बांटे श्री अयोध्या से अक्षत

जसाना के लखरुंह के महिला मंडल ने बांटे श्री अयोध्या से अक्षत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्री अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण होना देश के लिए गर्व की बात

ऊना /सुशील पंडित :उपमंडल बंगाणा की जसाना पंचायत के महिला मंडल जसाना की प्रधान सीमा ठाकुर एवं पंचायत प्रधान अनीता राणा और दर्जनों महिलाओं ने श्री अयोध्या से आए अक्षत निमंत्रण कलश को पूरे गांव लखरुंह में घुमाकर अक्षत वितरण किए और जय श्री के नारों व भजनों से समय भक्तिमय किया। स्थानीय प्रधान अनीता राणा एवम महिला मंडल प्रधान सीमा ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ भारतीयों का सपना साकार किया है। और 22 जनवरी को प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा करके भगवान श्री राम जी को 500 वर्षो बाद मंदिर में स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश श्री राम मय हो चुका है, हर बच्चे बूढ़े जवान के मुख पर जय श्री राम गूंज रहा है। और पहले जब फोन या किसी व्यक्ति विशेष से हैलो हाय में बात करते थे। लेकिन अब हर कोई जय श्री राम बोलकर बात कर रहा है। इसका श्रेय भी देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है। उन्होंने बताया की वाइस जनवरी को चिंता हर मंदिर लखरुन्ह को दुल्हन की तरफ सजाया जाएगा, और बड़े स्तर पर दीपावली जैसा त्योहार मनाकर भंडारे का आयोजन भी होगा। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है। कि हम उस समय के गवाह बनने जा रहे है। जो इतिहास के पन्नो में दर्ज होगा।  500 वर्षो बाद प्रभु श्री राम जी के भव्य मंदिर का निर्माण होकर प्रभु श्री राम जी को एक प्रतिष्ठित निवास मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए देश की जनता की तरफ से हम प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मदन राणा,कुटलैहड़ भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य राजेंद्र रिंकू, निर्मला देवी,सीमा देवी,इंदु बाला ,कल्पना पटियाल के अलावा दर्जनों महिलाए मौजूद रही। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...