Himachalनशा मुक्त ऊना अभियान के हर-घर दस्तक अभियान में शामिल होंगे महिला...

नशा मुक्त ऊना अभियान के हर-घर दस्तक अभियान में शामिल होंगे महिला मंडल – पारुल आंगरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा में महिला शक्ति संवाद का आयोजन किया गया जिसमें नशामुक्त ऊना अभियान के तहत महिला मंडलों की भूमिका पर चर्चा हुई की कैसे महिलामंडल नशा मुक्त ऊना अभियान में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगी। इस महिला मंडल संवाद की अध्यक्ष्ता बंगाणा ब्लॉक की महिला मंडल कॉर्डिनेटर पारुल आंगरा ने की।नशा मुक्त ऊना अभियान की टेक्निकल टीम के हेड विजय कुमार ने बताया कि कैसे महिला मंडल नशे से अपने गांव और समाज को नशा मुक्त बनाएंगे। उन्हांेने कहा की नारी शक्ति जब भी किसी काम को करने की ठान लेती है तो उस काम को करके दिखाती है। उन्हांेने महिला मंडल के पदाधिकारियों से आहवाहन किया कि वोे अपने समाज में आगे आकर अपने घर, अपने गांव और अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करंे।नशा मुक्त ऊना अभियान द्वारा शुरु किए गए हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 के बारे में बताते हुए कहा कि किसी को भी किसी प्रकार की नशे से सबंधित जानकारी या अपने आस पास हो रही नशे के ऊपर जानकारी अगर जिला प्रशासन के साथ सांझी करनी है तो इस नंबर पर कॉल करके की जा सकती है।
आजकल के बच्चें छोटी उम्र में भी नशे के जाल में फस जाते है। उन्हंे इसके बारे में पता तक नहीं होता है की वो क्या कर रहे हैं अपने घरों में बड़ो को नशे का प्रयोग करते हुए देखते हैं फिर बाद में खुद भी नशे का सेवन करने लगते हैं। धीरे धीरे करके वो नशे की गिरफ्त में फस जाते है और अपनी जिन्दगी तबाह कर लेते हैं अभिभावक जो पूंजी पूरी उम्र कमाकर उनकी पालन-पोषण पर लगाने के बारे में सोचते हैं वो पूंजी उनको फिर नशे के खिलाफ़ प्रयोग करनी पड़ती हैं।नशा मुक्त ऊना अभियान के सोशल मीडिया हेड पंकज पण्डित ने सोशल मीडिया के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे छोटे छोटे बच्चे सोशल मीडिया के द्वारा नशे के जाल में फस जाते हैं। उन्होंने बताया कि अपने आप को बहुत बढ़िया दिखाने के चक्कर में अपनी जिंदगी नशे के साथ जोड़कर खराब कर लेते हैं। इस मौके पर स्वच्छ भारत अभियान की ब्लॉक कॉर्डिनेटर संतोष देवी, प्रियंका और नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम की तरफ़ से प्रॉजेक्ट कोर्डिनेटर सतपाल रणावत शामिल रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...