टला बड़ा हादसाः डिप्टी CM और DGP सहित यात्रियों से भरे विमान की लगी Emergency ब्रेक

शिमलाः जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर आज उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब दिल्ली से शिमला आए अलायंस एयर के एटीआर विमान को तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान पायलट द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोकना पड़ा। घटना के दौरान विमान में हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा सवार थे और दोनों दिल्ली से शिमला लौट रहे थे। घटना के बाद शिमला से धर्मशाला की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। बताया जा रहा हैकि इस हादसे के दौरान विमान की आधे रनवे पर ही लैंडिंग करवाई गई।

दरअसल, अलायंस एयर का 42 सीटर विमान दिल्ली से सुबह शिमला आता है। इसके बाद शिमला से धर्मशाला के लिए उड़ान भरता है। इमरजेंसी ब्रेक लगाने से पहले एयरलाइन ने सवारियों को अलर्ट कर दिया था। उन्हें बताया गया कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से विमान की इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के ऑफिशिएटिंग डायरेक्टर केपी सिंह ने बताया कि ‘विमान में तकनीकी खामी बताई जा रही है। विमान में कितने यात्री थे, इसकी पूरी जानकारी अभी उनके पास नहीं है।

जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। फिलहाल धर्मशाला की फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है।’ जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर खराब मौसम में अक्सर लैंडिंग चुनौतीपूर्ण रहती है, क्योंकि यहां पर रनवे भी छोटा है। मगर, आज सुबह जिस वक्त अलायंस एयर की फ्लाइट जुब्बड़हट्टी पहुंची, उस दौरान मौसम साफ था। ऐसे में हादसे के लिए तकनीकी खराबी को ही वजह माना जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी भी अभी ज्यादा जानकारी देने से बच रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...