दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 2 की मौ’त, एक की हालत गंभीर

नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के जैतपुर इलाके में एक खाली प्लॉट की दीवार ढहने से सड़क से गुजर रहे 8 और 5 साल के 2 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 6 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में जीवन के लिए जूझ रही हैमृतकों की पहचान ईशान (8) और हमजा (5) के रूप में हुई। जबकि 6 साल की रोशनी का इलाज चल रहा है सभी जैतपुर एक्सटेंशन-2 के निवासी और पड़ोसी है। पुलिस उपायुक्त, दक्षिणपूर्व, राजेश देव ने कहा कि शाम करीब साढ़े 6 बजे एक दीवार गिरने से एक लड़के की मौत और 2 अन्य के घायल होने की सूचना मिली

उन्होंने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) कॉल को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को भेजा गया था घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि घायलों को किसी अज्ञात अस्पताल में ले जाया गया है घटना स्थल एक खाली प्लॉट था जिसके चारों ओर 10 साल पुरानी ईंट की दीवार थी। जिसका एक हिस्सा अपने आप ढह गया। उन्होंने कहा जब यह पुरानी दीवार गिरी तो बच्चे सड़क से गुजर रहे थे क्राइम टीम मौके पर है

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि ईशान को जामिया नगर के अलशिफा अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और हमजा को भी एम्स में मृत लाया गया थाअधिकारी ने बताया कि तीसरी घायल की पहचान रोशनी के रूप में हुई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें जर्जर दीवार के पास ही बेसमेंट खुदाई की मिट्टी डाली जा रही थी। इसी के चलते लगातार इस दीवार पर दबाव बन रहा था। इसी कारण से दीवार गिर गई। गौरतलब है कि दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण के चलते किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगी है। वहीं हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...