Breaking Newsमुहर्रम के दौरान बड़ा हादसाः करंट लगने से 11 लोग झुलसे, देखें...

मुहर्रम के दौरान बड़ा हादसाः करंट लगने से 11 लोग झुलसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिहारः गोपालगंज में मुहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल ताजिया हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया जिससे 11 लोग मौके पर ही झुलस गए। इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। यह घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के हरपुर गांव की है। करंट लगने से झुलसे लोगों का हाल जानने के लिए डीएम और एसपी सदर अस्पताल पहुंचे और वहां डॉक्टरों से बातचीत की। अधिकारियों ने झुलसे हुए लोगों के बेहतर इलाज का निर्देश दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक जब मुहर्रम का ताजिया निकाला जा रहा था तभी उसका ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे ताजिया के साथ चल रहे अकीदतमंद झुलस गए।इनमें से चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं बाकी लोगों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ मुहर्रम के मौके पर माहौल खराब करने के आरोप में JDU नेता के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है उसने हिन्दू देवताओं और प्रतीकों पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था।

हाजीपुर में JDU नेता मुस्ताक अहमद के बेटे शाकिब अहमद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह आपत्तिजनक पोस्ट किया था। सोशल साइट पर एक यूजर ने पोस्ट को शेयर करते हुए इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया।

वैशाली पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर शाकिब अहमद को गिरफ्तार कर लिया। शाकिब के पिता JDU के प्रदेश स्तर के नेता हैं और JDU अल्संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाने की पुलिस ने कटरा मोहल्ले के मस्जिद चौक स्थित आरोपी के घर से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज  दिया है। बिहार में मुहर्रम को लेकर पुलिस सामाजिक सौहार्द को लेकर पूरी तरह सतर्क है। पुलिस ने दावा किया है की ऐसे किसी भी मामले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...