Breaking Newsलंदन में उपद्रव करने वाले ‘खालिस्तानियों’ पर बड़ी कार्रवाई, लगाया ये एक्ट

लंदन में उपद्रव करने वाले ‘खालिस्तानियों’ पर बड़ी कार्रवाई, लगाया ये एक्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः ब्रिटेन की राजधानी लंदन में पिछले रविवार खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायोग पर जो उत्पात मचाया था, जिस तरह तिरंगे का अपमान किया था और भारत विरोधी हरकतें की थीं, उस पर दिल्ली पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने उन खालिस्तानी तत्वों के विरुद्ध यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस के इस कड़े कदम की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है और लोग खालिस्तान के नाम पर आईएसआई के कथित इशारे पर भारत विरोध में जमा हुए तत्वों की भत्र्सना कर रहे हैं। लंदन में भारतीय दूतावास ‘भारत भवन’ के बाहर हंगामा करने वाले खालिस्तानियों को लेकर अब कोई नरम रवैया नहीं अपनाया जाएगा, यह भारत ने स्पष्‍ट कर दिया है।

दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, यूएपीए तथा पीडीपीपी कानून के तहत केस दर्ज किया है। भारतीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने का आदेश जारी किया था। ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने मामले की छानबीन शुरू की है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में कुछ भारत के लोग भी सम्मिलित हैं। उनके विरुद्ध भी कड़ा कदम उठाया जाएगा। उधर लंदन में भी ब्रिटेन की संसद में यह मुद्दा उठा है। कई सांसदों ने खालिस्तानी तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की वकालत की है। सांसद बाॅब ब्लैकमैन ने तो एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए ऐसे तत्वों पर फौरन सख्ती करने की मांग की थी।

ब्रिटेन की सरकार की तरफ से भी खालिस्तानी अलगाववादी तत्वों की तीखी भर्त्‍सना की गई है। वहां की सरकार ने इस हमले की निंदा ही नहीं की, बल्कि भारत की तरफ से सख्त प्रतिक्रिया को देखते हुए उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहां बैरिकेडिंग की गई है। यहां बता दें कि भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित ब्रिटेन के उच्चायोग के बाहर लगी बैरिकेडिंग हटाकर यह संकेत दिया था कि अगर ब्रिटेन सरकार वहां हमारे उच्चायोग की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है तो हमें भी वैसा ही रवैया दिखाना चाहिए। लेकिन ताजा घटनाक्रम के बाद, ब्रिटेन की सरकार ने भारत से वादा किया है कि आगे से वह ऐसी अतिवादी हरकतों को कड़ा जवाब देगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...