बड़ा रेल हादसा : Kamakhya Express के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली: ओडिशा में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। कटक स्टेशन छोड़ने के बाद मंगोली स्टेशन के पास कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसके कई डिब्बे पटरी से उतर गए। मिली जानकारी के अनुसार  कटक के निर्गुंडी के पास कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना पूर्वी तट रेलवे के खुरदा मंडल में हुई। ट्रेन संख्या12551 कामाख्या एक्सप्रेस कटक स्टेशन छोड़ने के बाद मंगोली स्टेशन के पास कामाख्या एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसके कई डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसके बाद यात्रियों के बीच हाहाकार मच गया।

 बताया जा रहा है कि ट्रेन चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास डीरेल हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ और मेडिकल की टीमें भेज दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रेन की B9 से B14 तक की बोगियां पटरी से उतर गई हैं। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। खुर्दा DRM, पूर्व तट रेलवे प्रबंधक मौके पर पहुंचे और कहा कि बहुत जल्द हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा।

 हादसे में घायल कुछ लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने कहा, “हमें 12551 कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने की सूचना मिली है। अब तक, हमें जानकारी मिली है कि 11 एसी डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। कोई भी घायल नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। जहां तक हमें जानकारी मिली है, दुर्घटना राहत ट्रेन, आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...