शॉपिंग मॉल में शख्स ने चाकू से कई लोगों पर किया हमला, 4 की मौ+त

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक मॉल में अचानक से अफरा-तफरी मच गई है। मॉल में घुसे एक शख्स ने अचानक लोगों को चाकू मारना शुरू कर दिया। शख्स ने एक के बाद एक लगातार कई लोगों को अपना शिकार बनाया और पुलिस के आने तक ये सिलसिला जारी रहा। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामला सिडनी के वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन शॉपिंग सेंटर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मॉल में अचानक एक शख्स घुस आया। उसने हरे रंग के कपड़े पहने थे और ड्रग्स के नशे में चूर नजर आ रहा था। वो शख्स ठीक से चलने में असमर्थ था और लड़खड़ाते हुए लोगों की तरफ बढ़कर उन्हें चाकू मारने लगा। तभी मॉल में हड़कंप मच गया और सभी चिल्ला-चिल्ला कर बाकी लोगों को आगाह करने लगे कि सभी सावधान हो जाएं मॉल में कोई शख्स घुस आया है और वो सभी को चाकू से मार रहा है।

मॉल में मौजूद लोगों के अनुसार उन्हें गोलीबारी की भी आवाज सुनाई दी थी। लिहाजा डर के मारे कई लोग मॉल की दुकानों में छिप गए और दुकानदारों ने भी लोगों को अंदर करके शटर गिरा दिया। पुलिस के आने तक सभी एक-दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे थे। मगर इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सिडनी पुलिस भी मौके पर आ धमकी। मगर इस दौरान पूरे मॉल में अफरा-तफरी मची हुई थी और हर तरफ खून बह रहा था। किसी तरह पुलिस ने घटना पर काबू पाया और आरोपी को धर दबोचा है। सिडनी से न्यू साउथ वेल्स पुलिस का कहना है कि मॉल के आस-पास के इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है और यहां आपातकालीन सेवाएं भी मौजूद हैं। आम जनता को घटना स्थल से दूर रहने का आदेश दिया गया और मामले पर लोगों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...
spot_img

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण, सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को...

हिमाचल का इतिहास, अर्थव्यवस्था, बोलियां, राजनीति और व्यंजन छठी से आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में होेंगे शामिलः रोहित ठाकुर

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में छठी से आठवीं कक्षा की पुस्तकों...

बागवानी विभाग में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए: मोहिंदर भगत द्वारा अधिकारियों को निर्देश

कैबिनेट मंत्री द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य...

पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने नीट, जेईई परीक्षाओं के शानदार परिणामों के लिए 300 से अधिक प्राचार्यों को किया सम्मानित

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की नई गाथा लिख रहे हैं पंजाब के सरकारी स्कूल:...