NationalPolice के सामने व्यक्ति ने BJP MLA को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

Police के सामने व्यक्ति ने BJP MLA को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लखीमपुर : पुलिस के सामने भाजपा विधायक योगेश वर्मा को व्यक्ति द्वारा थप्पड़ जड़ दिया गया। मिली जानकारी अनुसार बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने उन्हें पहले थप्पड़ मारे। इसके बाद उनके समर्थक भी उन पर टूट पड़े। इस घटना में विधायक को खींचकर गिराया गया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसों से मारा। 8-10 पुलिसकर्मी उन्हें बचाने में लगे रहे। लेकिन लोग उन्हें पीटते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाया। बताया जा रहा है कि पूरा मामला अर्बन कॉपरेटिव बैंक चुनाव का है। इस चुनाव में निवर्तमान चेयरमैन पुष्पा सिंह और पूर्व चेयरमैन मनोज अग्रवाल का खेमा मैदान में है। बुधवार को दोनों अपने-अपने डेलीगेट्स के साथ नामांकन करने के लिए कॉपरेटिव बैंक ऑफिस पहुंचे थे। सदर विधायक योगेश वर्मा का आरोप है कि मनोज अग्रवाल खेमे के समर्थित प्रत्याशी राजू अग्रवाल का पर्चा वकीलों ने फाड़ दिया। उन्हें पीटा भी। विधायक को यह बात पता चली, तो वह भी मौके पर पहुंच गए। विधायक को देखकर पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह भड़क गए और दोनों में कहासुनी हुई। जब तक विधायक कुछ समझ पाते, उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। पीछे से उनके समर्थक आ गए। विधायक को घेरकर मारा। वीडियो में विधायक योगेश आते दिख रहे हैं, तभी सामने से अवधेश आ जाते हैं। दोनों के बीच पहले बहस होती है। इतने में अवधेश विधायक पर टूट पड़ते हैं। उन्हें थप्पड़ जड़ देते हैं। विधायक के गनर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। तभी पीछे से अवधेश के समर्थक आ जाते हैं। विधायक को धक्का देकर गिरा देते हैं और पीटने लगते हैं। मारपीट विधायक के कपड़े फट जाते हैं। सदर विधायक योगेश वर्मा ने बताया- पहले हमारे व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू अग्रवाल को मारा। उनका पर्चा फाड़ दिया। जब मैं उनको देखने के लिए आया। मुझ पर भी हमला कर दिया। मेरे साथ मारपीट की। अवधेश सिंह ने मेरे कपड़े फाड़ दिए। अवधेश वकील हैं। सिर्फ दलाली करते हैं। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वहीं इस मसले पर धौरहरा से सपा सांसद अरविंद भदौरिया ने भाजपा सरकार पर तंज कसा। लिखा- अर्बन कॉपरेटिव बैंक के चुनाव में जिला प्रशासन गुंडागर्दी कर रहा है। जब सत्ता पक्ष का विधायक ही नहीं सुरक्षित है, तो आम जनता का क्या होगा? बता दें कि अर्बन कोआपरेटिव बैंक का चुनाव में बैंक के शेयर होल्डर अपने मत का प्रयोग करते हैं। बैंक के शेयर होल्डर डेलीगेट को चुनते हैं। इसके बाद डेलीगेट चेयरमैन को चुनता है। लखीमपुर में कोआपरेटिव बैंक में 12 हजार शेयर होल्डर हैं। कोई भी शेयर होल्डर डेलीगेट का चुनाव लड़ सकता है। इसके बाद डेलीगेट अपना चेयरमैन चुनता है। आज बुधवार से नामांकन शुरू होने थे। 10 अक्टूबर को नामांकन वापसी है। 11 को अंतिम सूची का प्रकाशन और चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। 14 अक्टूबर को मतदान होंगे। उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

BJP MLA को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...