Himachalभारतीय जनता पार्टी आईटी सेल की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित  

भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित  

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल की मंडल स्तरीय बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल गिल और, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला महामंत्री शाम मिन्हास और राजकुमार पठानिया, ऊना मंडल के महामंत्री अशोक धीमान ,आईटी सेल के मंडल संयोजक चंदन कालिया समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आईटी के माध्यम से केंद्र सरकार की जन हितैषी नीतियों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा विकास को अभिमान देते हुए देश को आगे ले जा रही है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में करीब 6 माह पूर्व बनी कांग्रेस की सरकार हर वर्ग को प्रताड़ित करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो चुके हैं, प्रदेश में माफिया राज बढ़ता जा रहा है, अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं खनन माफिया गोरखधंधे को अंजाम दे रहा है पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बने बैठे हैं। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सरकार का रौब दिखाकर डॉक्टरों को धमकाने का काम किया जा रहा है कांग्रेस से जुड़े लोगों की दवाएं लिखने के लिए बाध्य किया जा रहा है ऐसा नहीं करने की सूरत में उन्हें तबादलों की धमकी दी जा रही है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार की तमाम नाकामियों और माफिया के साथ बढ़ती सांठगांठ को आईटी के माध्यम से जनता के सामने रखा जाएगा। तूने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को भी पार्टी में जोड़ने के लिए आईटी सेल को अभी से प्रयास करने होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...