मंदलीः फूलों की कियारी में अफीम के 24 पौधे

ऊना/ सुशील पंडित: बंगाणा के मंदली पंचायत में एक घर की फूलों की क्यारी में 24 पौधे ऐसे भी खिल रहे थे जिन्हें उगाना हिमाचल में प्रतिबंधित है। मंदली के दुलेहड़ी राजपूतां गांव में सोमवार को पुलिस की एक पार्टी तेजी से एक घर की ओर बढ़ी जा रही थी। घर की बगल में खेत में फूलों से भरी कियारी पर पुलिस वालों की निगाहें टिक गईं। पुलिस को पहली दृष्टि में ही वे प्रतिबंधित अफीम के पौधे लगे। शुरुआती जांच में साबित हो गया कि खेत के मालिक ने अफीम के पौधे उगा रखे हैं। पौधों को उखाड़कर पुलिस अपने साथ ले गई है। साथ ही खेत के मालिक कमलदेव पुत्र दीनानाथ के विरुद्ध बंगाणा थाने में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

ऊना जिले में अभी तक एक महीने में अफीम की खेती से जुड़े आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। अभी न जाने कितने लोग होंगे जिन्होंने अफीम के पौधे उगा रखे होंगे। बार बार इन पौधों का पकड़ा जाना सरकार को भी विवश कर रहा है कि आखिर कबतक लोगों को अफीम की खेती से रोका जा सकता है क्योंकि ऊना में अफीम और चूरापोस्त का बड़े स्तर पर सेवन हो रहा है। जो समाज स्क्रिय रूप से अफीम के उत्पादों का सेवन करता हो उसे अपने ही बगीचे में अफीम के पौधे उगाने से पुलिस प्रशासन कबतक रोक पाएगा।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...