Himachalपंजाब कैबिनेट की बैठक में मान सरकार ने लिए ये बड़े फैसले....

पंजाब कैबिनेट की बैठक में मान सरकार ने लिए ये बड़े फैसले….

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में बुधवार को कैबिनेट बैठक की गई। इस दौरान कई बड़े फैसले लिए गए। इस बैठक में धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को 1500 रुपए प्रति एकड़ की सहायता राशि देने को भी हरी झंडी दे दी गई है। इसके अलावा, सरकार ने राज्य में पटवारियों की कमी को पूरा करने के लिए सेवानिवृत्त पटवारी को एक साल के लिए नियुक्त करने का भी फैसला लिया है। इसके अलावा पंजाब कैबिनेट ने शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने के वादे को अमलीजामा पहना दिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों से अपील की है कि वे वैकल्पिक फसलों को अपनाकर बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन पानी को बचाएं। किसानों को धान की सीधी बिजाई (डी.एस.आर) के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने 1500 रुपए प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया था। इस फैसले को भी कैबिनेट में हरी झंडी दे दी गई है।

सीएम भगवंत मान ने शहीदों को परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक मदद को बढ़ाने का ऐलान किया था। उन्‍होंने मदद की राशि को 1 करोड़ रुपए करने की बात कही थी। कैबिनेट की बैठक में अब इस घोषणा को मंजूरी दे दी गई है। सीएम भगवंत मान ने हाल ही में शहीद सूबेदार हरदीप सिंह के परिवार के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी।

राज्य में पटवारियों की भारी कमी को देखते हुए सरकार ने सेवानिवृत्त पटवारियों की खाली पदों पर नियुक्ति करने के फैसले पर भी मुहर लगाई है। ये भर्तियां एक साल के लिए होंगी। सरकार का कहना है कि जब तक 1092 पटवारियों की नियुक्ति के बाद उनकी ट्रेनिंग पूरी नहीं हो जाती, तब तक ईमानदार सेवानिवृत्त पटवारियों की सेवा ली जाएगी। लेकिन इन पटवारियों की उम्र 64 साल से अधिक नहीं होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...