Breaking Newsबस पलटने से कई लोग घायल, देखें वीडियो

बस पलटने से कई लोग घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर में रविवार सुबह डीटीसी बस पलट गई। हादसे में बस में सवार 3 लोगों को मामूली चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस टर्न करने के दौरान पलटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चलते यह हादसा हुआ है। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। दरअसल, दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-15 के पास रविवार सुबह के समय डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार यह बस 879 रूट की थी, और सुबह के समय मधुबन के रास्ते से होते हुए केएन काटजू मार्ग से गुजर कर अपने गंतव्य स्थान की ओर जा रही थी। बस जैसे ही रोहिणी सेक्टर 15 की तरफ मुड़ी तभी ये बस अचानक बेकाबू हो गई और हादसे का शिकार हो गई।

बताया जा रहा है कि जब ये बस मुड़ी तो उसी दौरान अचानक एक बाइक सवार बस के सामने आ गया। बस चालक ने तुरंत ब्रेक लगाया और बस बेकाबू होकर पलट गई। बस की गति तेज थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। हादसे के बाद यातयात पुरी तरह से बाधित हो गया। बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटना स्थल पर पहुची, जिसके बाद जेसीबी की मदद से बस को उठाया गया। बता दें कि आज रविवार होने की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जिस जगह ये हादसा हुआ उससे चांद कदम की दूरी पर स्कूल है, और सुबह के समय इस रास्ते से स्कूली छात्र गुजरते हैं। ये हादसा किस कारण से हुआ इसकी जांच पुलिस कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...