बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान 

कानपुर : बिल्हौर थाने के उत्तरी गांव स्थित बड़ौदा बैंक में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे बैंक में कैश मशीन,कंप्यूटर, सहित जरूरी कागजात  जल गए। आग लगने की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मगर तबतक काफी नुकसान हो गया था। बैंक ऑफ बड़ौदा में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। 

पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि ग्राम उत्तरी में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के अंदर बिजली का शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण आग लग गई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बैंक मैनेजर ज्ञानेंद्र राजपूत से मोबाइल फोन पर संपर्क कर बैंक में लगे ताले की चाबी गेट खोलने के लिए मांगी गई, तो बैंक मैनेजर ने ताला तुड़वा दिया। उसके बाद बैंक का ताला तोड़ कर बैंक के अंदर लगी आग को फायर ब्रिगेड ने तत्काल बुझाया। 

मौके पर बैंक के अधिकारी मनोज कटियार, कैशियर कपिल दत्ता व फील्ड कर्मचारियों की मौजूदगी में बैंक के अंदर जाकर चेक किया गया,  तो कैश काउंटर में रखा कंप्यूटर, कुर्सी, कैश गिनने की मशीन, कुछ फाइल , कैश बुक, पंखे आदि जल चुके थे। कैश रूम तक आग नहीं पहुंची थी। कैश रूम का ताला बैंक के अधिकारियों ने मौके पर खुलवाकर चेक किया गया, तो  उसमें रखे सामान सुरक्षित मिले। इसके अंदर आग नहीं लगी थी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। बैंक की सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिस बल मौजूद है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...