4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक परिवार के 5 लोग जिंदा जले

कानपुरः 4 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग से एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में मां-बाप और 3 बेटियां हैं। बिल्डिंग के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर जूता-चप्पल बनाने का कारखाना है। बाकी, 4 फ्लोर में 2 भाई का परिवार रहता था। आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर कारखाने से हुई। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। घरों में रखे सिलेंडर, केमिकल और एसी तक फट गए। मामला चमनगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर का है।

घटना के एक वक्त एक भाई मो. दानिश का परिवार दूसरी फ्लोर में था। जबकि बड़े भाई मो. कासिफ का परिवार एक रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। आग का पता लगते ही दानिश सबसे पहले अपने बुजुर्ग पिता अकिल को बाहर निकालकर आए। दानिश वापस लपटों के बीच दूसरी फ्लोर में फंसी पत्नी और 3 बच्चियों को बचाने के लिए अंदर चले गए। लेकिन, तब तक आग और बढ़ गई। दानिश बाहर नहीं निकल पाए। हादसे में कारोबारी दानिश (45), उनकी पत्नी नाजमी सबा (42), बेटी सारा (15), सिमरा (12), इनाया (7) की जिंदा जलकर मौत हो गई।

आग की सूचना पर मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां पहुंचीं। रात 1.30 बजे लखनऊ से SDRF के जवान भी रेस्क्यू के लिए पहुंचे। बिल्डिंग के दोनों तरफ करीब 500-500 मीटर तक इलाके को ब्लॉक कर दिया गया। आग की भयावहता को देखते आसपास की इमारतें खाली कराई गईं। फायर फाइटर्स ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। लेकिन, बिल्डिंग में केमिकल रखा होने की वजह से पानी का ज्यादा असर नहीं हो रहा था। दानिश का परिवार जिस फ्लेार में था, वहां अंदर तक पानी पहुंचाने में मुश्किल हुई।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...