Himachalफोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 को लेकर बैठक आयोजित

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 को लेकर बैठक आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2025 को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने ऊना जिला के विभिन्न राजनैतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों को निरंतर अद्यतन बनाये रखने के उद्देश्य से मतदाता सूचियों का समय-2 पर पुनरीक्षण करवाया जाता है ताकि सूचियाँ त्रुटिरहित बन सके। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन विभाग का लक्ष्य शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों को फोटो मतदाता सूचियों में दर्ज करना हैं तथा इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी राजनैतिक दलों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।
दावे/आक्षेप प्राप्त करने हेतु अभिहित अधिकारियों की नियुक्ति उपायुक्त ने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान ऐसे नागरिक जिनकी आयु 01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष पूर्ण होने जा रही है या इससे अधिक हो चुकी है, परन्तु अभी तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं करवा सके हैं वे अपना नाम दर्ज करवाने हेतु निर्धारित प्रारूप भरकर संबंधित मतदान केंद्र पर नियुक्त अभिहित अधिकारी अथवा बूथ लेवल अधिकारी के समक्ष 29 अक्तूबर से 28 नवम्बर तक जमा करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची की किसी प्रविष्टि की शुद्धि करवाने, मतदाता सूची से अपात्र/मृत व्यक्तियों के नाम हटाये या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर नाम स्थानांतरित करवाने हेतु समुचित प्रारूप (फार्म) भरकर दावे/आक्षेप भी संबंधित अभिहित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी फार्म अभिहित अधिकारियों/बूथ लेवल अधिकारियों के पास उपलब्ध हैं। बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए अलग-अलग बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति की जानी अपेक्षित है।  उपायुक्त ने सभी राजनैतिक दलों से अपील की है कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करना अवश्य सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधियों से 45 – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र में उनके बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने को कहा है। फोटो मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 29 अक्तूबर से 28 नवम्बर तक प्राप्त दावे तथा आक्षेपों का निपटारा सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण द्वारा 24 दिसम्बर तक सुनिश्चित किया जाएगा और अंतिम रूप से तैयार फोटो मतदाता सूचियों का 6 जनवरी, 2025 को अंतिम प्रकाशन कर दिया जायेगा। उपायुक्त ने सभी राजनैतिक दलों से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण – 2025 अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करने की अपील की ताकि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को त्रुटि-रहित बनाया जा सके। बैठक में सुनील कुमार चोलिया, इंडियन नेशनल कांग्रेस, राजेश चौधरी, भारतीय जनता पार्टी, रमेश चंद, महासचिव बहुजन समाज पार्टी, सुमन कपूर, तहसीलदार (निर्वाचन), अजय कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार (निर्वाचन) उपस्थित रहें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...