Himachalलोकसभा चुनावों में चुनाव आयोग के साथ लगी टैक्सी गाड़ियों की अदायगी...

लोकसभा चुनावों में चुनाव आयोग के साथ लगी टैक्सी गाड़ियों की अदायगी न होने पर एसडीएम को दिया ज्ञापन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बंगाणा टैक्सी यूनियन की 22 गाड़ियों की छ: लाख है अदायगी: दिलबाग सिंह राणा
ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन बंगाणा ने शुक्रवार को बंगाणा के उपमंडलाधिकारी नागरिक सोनू गोयल को एक मांग पत्र सौंपा व जल्द समाधान की गुहार लगाई। टैक्सी यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह राणा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बीते जून में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में चुनाव आयोग द्वारा कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन की करीब 22 टैक्सियों को अप्रैल से लेकर जून के मतदान तक लगाई गई थी ,लेकिन छ माह लोकसभा चुनावों के बीत जाने के बाद भी बंगाणा टैक्सी यूनियन द्वारा लगाई गई 22 टैक्सियों के छ: लाख के लगभग अभी तक नहीं मिले हैं। जिस ठेकेदार किशोरी लाल शर्मा द्वारा गाड़ियों को चुनाव आयोग के पास भेजा था। अब वह ठेकेदार न तो फोन उठाता है और न ही चुनाव आयोग या सरकार से हमारे पैसे दिलवाने की बात करता है।
दिलबाग सिंह राणा ने कहा कि वर्तमान समय में टैक्सियों के टैक्स रोड टैक्स आदि की ज्यादा बढौतरी हो चुकी है और ऊपर से निजी गाड़ियों द्वारा अपनी गाड़ियों को टैक्सी बनाकर हमें चूना लगाया जा रहा है। दिलबाग ने कहा कि चुनाव आयोग में लगी गाड़ियों पर सभी चालकों ने अपनी जेब से हजारों के तेल की अदायगी की है। इसलिए हमने एसडीएम बंगाणा के माध्यम से जिलाधीश ऊना को एक ज्ञापन भेजा है। ताकि महोदय हमारी अदायगी जल्द से जल्द करवा सकें। इस मौके पर चालक , रंजीत सिंह, राम सिंह, बलबीर सिंह, हरि कृष्ण, राकेश,स्वर्ण सिंह,प्रेम चंद राजेश कुमार,संजय अख्तर,देवेंद्र सिंह,सुनील कुमार,बिपिन कुमार,मुकेश कुमार, विजय,कुलविंदर, सुखदेव ,मुनीश कुमार,विजय व कुशल मौजूद रहे।
वहीं एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने कहा कि बंगाणा टैक्सी यूनियन ने शुक्रवार को बीते विस चुनावों में अपनी 22 गाड़िया जो लोकसभा चुनावों में ठेकेदार द्वारा लगाई गई थी। उस की अदायगी न होने के कारण उन्होंने एक मांग पत्र दिया है। जिसमें 22 गाड़ियों की 6 लाख अदायगी बताया है। अब उक्त ठेकेदार से संपर्क करके पूछताछ की जाएगी। ताकि टैक्सी चालकों की अदायगी हो सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...