Himachalछात्रों को नशे से बचाने के लिए हर स्कूल में बनेंगे मेन्टर...

छात्रों को नशे से बचाने के लिए हर स्कूल में बनेंगे मेन्टर टीचर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत स्कूल प्रमुखों की कार्यशाला हरोली में आयोजित

ऊना/सुशील पंडित : ऊना जिले के युवाओं को नशे की आदत से बचाने के लिए स्कूल स्तर पर विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में छठी क्लास से बाहरवीं क्लास के छात्रों को तवज्जो दी जाएगी। इसके लिए हरोली ब्लॉक के स्कूलों के प्रमुखों को प्रशिक्षित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में आयोजित इस कार्यशाला में स्कूल स्तर के प्रधानाचार्य एवं मुख्यध्यापकों के साथ अभियान की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही इस अभियान की महत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के मकसद से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत हरोली ब्लॉक के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुंभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने किया। उन्होनें सभी प्रधानाचार्यों का स्वागत करते हुए नशे को देश की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की।

उन्होंने सभी मौजूद प्रिसिपलें से आह्वान किया कि अपने स्कूलों में इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्याथीयों को नशे के खिलाफ जागरुक होने रके लिए तैयार करें। इस कार्यशाला में बतौर रिसोर्स पर्सन विजय कुमार और पंकज पंडित ने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव व स्कूली बच्चों को नशे के प्रभाव से बचाने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होनें बताया की नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत आने वाले समय में सभी स्कूलों में मेटर टीचर  चयनित कर उनकी विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिससे हर स्कूल में बच्चे नशे के खिलाफ जागरुक हो सकें और नशे को हां व जिंदगी को न कह सकें।

कार्यशाला मेंविभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य शामिल रहे जिनमें जगजीत सिंह राणा, विजयता राणा, डॉ. नीलम, महिंद्र कौर, नीता रानी, जसविंद्र कौर, रिपुजित सिंह, प्रवीण कुमार, अमृत लाल, अश्विन कुमार, विवेक राणा, नरेश जसवाल, राजेश कुमार, राजिंद्र चौधरी, किरण ठाकुर, स्नेह लता, मंजु शर्मा, प्रदीप कौर, अलका कपिला, डॉ. राजेश कौशल, वरिंद्र चंदेल, शिव कुमार आदि प्रमुख थे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...