Breaking Newsउत्तर भारत में नीचे गिरने वाला है पारा, कई राज्यों में आज...

उत्तर भारत में नीचे गिरने वाला है पारा, कई राज्यों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। देशभर में बारिश के बाद अलग-अलग राज्यों में ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी बुधवार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश और गोवा में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (18 अक्टूबर) को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश की हल्की बौछारें पड़ सकती है। इसी के साथ अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो ये 33 डिग्री रहने का अनुमान है तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में पारा और नीचे गिरने का अनुमान है।

राजधानी में सोमवार को बारिश के बाद तापमान गिरकर 30.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले 2 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में नारकंडा और खड़ा पत्थर में इस महीने की पहली बर्फबारी देखने को मिली। इसके अलावा कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। उत्तराखंड में तो लोगों ने ठंड के कपड़े भी निकाल लिए है। यहां चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी के बाद बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसके साथ ही अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...