Breaking Newsमौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार सुबह से ही दिल्ली, पश्चिमी यूपी समेत कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। आकाश में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में 14 और 15 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 18-19 अप्रैल तक रहेगा। तब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचेगा। 18 अप्रैल के बाद तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ना शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग ने कहा कि कुछ जगहों पर भारी बारिश भी होगी। इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और ओले भी पड़ सकते हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों के अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 16 और 17 अप्रैल को तेज बारिश हो सकती है।  वहीं, दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में शनिवार शाम को बारिश होने और तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...