Unaमिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, 9 बच्चों सहित 25 की मौत

मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, 9 बच्चों सहित 25 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

काबुलः अफगानिस्तान में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। इनमें 9 बच्चे और 12 महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार उत्तरी अफगानिस्तान में एक मिनीबस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 25 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सर-ए-पुल प्रांत के उबड़-खाबड़ सड़कों वाले एक पहाड़ी इलाके में उस समय हुआ, जब मिनीबस में सवार लोग एक शादी के समारोह से लौट रहे थे। वे सैय्यद जिले के एक हिस्से से दूसरे हिस्से की यात्रा कर रहे थे।

स्थानीय पुलिस कमांडर के प्रवक्ता दीन मोहम्मद नजारी ने हादसे के लिए मिनीबस चालक को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि चालक की लापरवाही से वाहन गहरे गड्ढे में गिर गया। उन्होंने यह नहीं बताया कि कोई यात्री जीवित बचा है या नहीं। बता दें कि अफगानिस्तान में सड़कों की खराब स्थिति और राजमार्गों पर चालकों की लापरवाही के कारण यहां ऐसी सड़क दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती हैं।

जहां एक ओर सड़क हादसे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तालिबान के देश में सुरक्षा व्यवस्था भी बदहाल है। दूसरी ओर, तालिबान में अभी तक सुरक्षा व्यवस्था जस की तस है। बीते दिन वहां के बदख्शान प्रांत के तालिबान के कार्यवाहक डिप्टी गवर्नर मौलवी निसार अहमद अहमदी की बम धमाके में मौत हो गई। यह घटना प्रांतीय राजधानी फैजाबाद में हुई।  

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...