Himachalडुमखर में 85 लाख से बनेगा मिनी स्टेडियम, एक बर्ष में होगा...

डुमखर में 85 लाख से बनेगा मिनी स्टेडियम, एक बर्ष में होगा कार्य पूरा: देवेन्द्र भुट्टो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कॉलेज में 6,50 करोड़ से हो रहे स्टेडियम का किया निरीक्षण,कार्य मे तेज़ी लाने के आदेश

ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बंगाणा कॉलेज में चल रहे इंडोर स्टेडियम एवं भवन निर्माण का निरीक्षण किया। और लोकनिवि को कार्य को जल्द पूरा करने के आदेश दिए। बहीं डुमखर में बनने जा रहे 85 लाख के मिनी स्टेडियम के लिए भूमि चयनित की ओर मिनी स्टेडियम निर्माण की रूपरेखा व रोडमैप तैयार किया। विधायक ने कहा कि बंगाणा पँचायत के डुमखर में 85 लाख का मिनी स्टेडियम बनाकर युवाओं को प्रदान किया जाएगा और एक बर्ष के कार्यकाल में इस स्टेडियम का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि डुमखर में 85 लाख से बनने बाले मिनी स्टेडियम की पूरी रूपरेखा हमने तैयार कर ली है और धन भी मुहैया करवा दिया है। जल्द ही इस मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू होगा। 
विधायक भुट्टो ने डिग्री कॉलेज बंगाणा में साढ़े 6 करोड़ से चल रहे स्टेडियम कार्य का निरीक्षण करने के बाद कहा कि पिछले काफी समय से यह कार्य निर्माणाधीन है। लेकिन कछुआ चाल से अब कोई काम नहीं होगा जो भी पूर्व सरकार में कार्य अधूरे थे। हमने उनके लिए धन मुहैया करवाकर जल्द कार्य पूरा करने के विभाग को आदेश दिए है।  इस मौके पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,लोनिवि के एक्सईएन देबराज भाटिया एसडीओ प्यारे लाल, रेंज ऑफिसर आंनद कुमार,डिप्टी रेंज ऑफिसर बाल किशन शर्मा, स्थानीय प्रधान विजय शर्मा ,उप प्रधान अजय शर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। 
विधायक ने बंगाणा मुख्यालय से कॉलेज और सिविल अस्पताल सड़क निर्माण जो कि 24 लाख से चकाचक होने जा रही है। उस पर लोकनिवि के अधिकारियों को आदेश दिए कि उक्त सड़क का ऐसा निर्माण हो कि बाहरी लोग इस सड़क को देखने आएं और 800 मीटर की लंबाई बाली यह सड़क पैदल चलने वालों को चंडीगढ़ की सड़कों की याद दिलाए। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...