नाबालिग किशोरी घर से भागी, मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडितः पुलिस थाना मैहतपुर में एक नाबालिग किशोरी का घर से भागने का मामला सामनें आया हैं। पीड़िता की मां ने एक युवक के खिलाफ संदेह व्यक्त करते हुए बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर मैहतपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर  आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर थाने में महिला ने शिकायत सौंपी कि उसकी नाबालिग बेटी काल्पनीक नाम ज्योति 25 अप्रैल को घर से चली गई हैं। बेटी घर से निकलने से पुर्व एक पत्र लिखकर छोड़ गई हैं। पीड़िता ने अपने बेटी को कई जगह तलाश किया। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी एक युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी। उसे संदेह है कि बेटी को वह युवक भगाकर कहीं ले गया हैं। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि  मैहतपुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी घर में बिना बताए कहीं चली गई हैं। और जाते समय एक पत्र भी घर में छोड़ गई।  पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर मैहतपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...