Himachalबसाल में कुटलैहड़ के सभी सरकारी स्कूलों के मुखियाओं के साथ विधायक...

बसाल में कुटलैहड़ के सभी सरकारी स्कूलों के मुखियाओं के साथ विधायक भुट्टो ने की बैठक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुटलैहड़ में शिक्षा क्षेत्र कैसे सुदृढ हो,इस पर फोकस करें अध्यापक: देवेन्द्र भुट्टो


ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक सीएचटी व अन्य स्कूल स्टाफ के साथ कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने जल शक्ति विभाग रेस्ट हाउस बसाल में  क्षेत्र में शिक्षा की गुणबत्ता की ओर ज्यादा सुधार के लिए बैठक की। ओर सभी सरकारी स्कूलों के स्टाफ को हिदायत भी दी कि हर स्कूल में राजनीति से हटकर हर अध्यापक अपनी जिम्मेदारी को समझें। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल ही नहीं बल्कि देश में किस प्रकार तरक्की करे इस पर ज्यादा ध्यान एवं मेहनत करने की जरूरत है। विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में कोई तबादला या बदले की भावना से काम नहीं हुआ है। बल्कि हमने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बर्षो से बाहर सेवाएं दे रहे शिक्षकों को लाकर रिक्त पद भरे है। भुटटो ने कहा कि कुटलैहड़ के सभी सरकारी स्कूलों के अध्यापक यहां मौजूद है। किस स्कूल में क्या समस्या है। किस स्कूल को क्या चाहिए। उसका एस्टीमेट बनाकर हमें दें। हर स्कूल की हर समस्या का समाधान हर हाल में होगा। हर स्कूल के लिए अपना भवन, शौचालय, खेल मैदान स्कूल में स्टाफ मुहैया करवाने के लिए हम हर समय प्रयासरत रहेंगे। परंतु कुटलैहड़ विस क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों की संख्या कैसे बढ़े और हर स्कूल में शिक्षा का स्तर कैसे ऊंचा हो जब स्कूल में सालाना परिणाम आये तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र के स्कूलों के छात्र हिमाचल में टॉपर हों इन सभी बातों को ध्यान में रखकर स्कूल के मुखिया को कार्य करना होगा। 


भुट्टो ने कहा कि बदले की भावना और शिक्षा के क्षेत्र में तबादला यह पूर्व सरकार में तबादला माफियों का काम था। हमने 11 माह के कार्यकाल में बिना राजनीति द्वेष भाव से काम करके शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के हर स्कूल को अपना खेल मैदान भी मिलेगा। लेकिन यह कुटलैहड़ के हर डीपी ओर पीटीआई ने तय करना है कि सरकारी स्कूलों से किस प्रकार डीएसपी अजय ठाकुर एवं भारत के पूर्व बॉलीबॉल कैप्टन सुरजीत सिंह राणा जैसे खिलाड़ी निकालने है। क्योंकि डीएसपी अजय ठाकुर नालागढ़ ओर सुरजीत सिंह हटली के सरकारी स्कूल में पढ़े है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के हर सरकारी स्कूल में जो भी समस्या है उससे अध्यापक हमें अवगत करवाएं हम मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से हर सम्भव मदद से समाधान के लिए प्रयत्न करेंगे। इस मौके पर कुटलैहड़ के सभी स्कूलों से मुख्याध्यापक जिला ऊना के डिप्टी डायरेक्टर दविंदर चंदेल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...