अनुराग ठाकुर के पक्ष में विधायक सत्ती ने चार गांवों में संपर्क अभियान चलाया 

ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में बुधवार को भाजपा के ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सतपाल सिंह सत्ती विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में संपर्क अभियान चलाया। सतपाल सत्ती ने बहडाला, देहलां, बारसड़ा और सुनेहरा में संपर्क अभियान के दौरान अनुराग ठाकुर के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसदीय क्षेत्र के विकास को अथाह धन उपलब्ध कराया है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश के लिये कई बड़ी विकास योजनाएं यहां स्थापित की हैं। विधायक ने कहा कि इसके ठीक उलट प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केवल मात्र जनता को झूठे वादे करके ठगने का काम किया है। मुख्यमंत्री की जब राजनीतिक जमीन खिसकने लगी तो उन्होंने आनन-फानन में आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने का ऐलान कर दिया।लेकिन मुख्यमंत्री बताएं कि सरकार की पहली कैबिनेट के बाद लागू होने वाले फैसले को लेकर 14 महीने का समय कैसे लग गया।

विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार का हाल ऐसा है। कि जनता तो छोड़िए उसके खुद के विधायक भी अब उसकी झूठी घोषणाओं के कारण उससे किनारा करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरा देश कांग्रेस मुक्त होने वाला है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को लगातार पांचवीं बार लोकसभा की सदस्यता दिलवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।

इस मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, प्रधान रमेश चंद, उप प्रधान अविनाश कुमार, पूर्व उप प्रधान सुरेश दानु, परवीन कुमारी उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मनजीत कौर, अमरैल सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य मनदीप कौर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूपिंदर देहल, जत्थेदार कर्म सिंह, जसवंत सिंह, चंचल देवी, पूर्व प्रधान जनकौर जगदेव जग्गा, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रधान सुनेहरा संजना देवी, पूर्व प्रधान व उपाध्यक्ष महिला मोर्चा आशा देवी व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...