विधायक की Jeep ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, 1 की मौत

अलवरः जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं उसका साथी घायल है। बताया जा रहा है कि जीप कठूमर के विधायक रमेश खींची के भाई भजन खींची की है। वहीं जीप चला रहा व्यक्ति भाग गया। घटना खेड़ली थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम की बताई जा रही है।

जानकारी देते हुए खेड़ली थाना पुलिस के एएसआई सूरज यादव ने बताया कि अरुण (20) पुत्र सुनील कुमार निवासी दांतिया और उसका दोस्त सोनू बाइक से दांतिया गांव से खेड़ली बाजार आए थे। गैस एजेंसी के सामने जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों युवकों को घायल अवस्था में उपचार के लिए खेड़ली हॉस्पिटल लेकर आए।

वहां से अलवर रैफर किया गया। इलाज के दौरान अरुण ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत पर जांच की जाएगी। मामले में विधायक रमेश खींची से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। खेड़ली थाने के SHO धीरेंद्र गुर्जर ने बताया कि कार विधायक रमेश खींची के भाई भजन खींची की है या नहीं। इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...