Himachalवर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी में मॉक ड्रिल आयोजित

वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी में मॉक ड्रिल आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित:एसडीआरएफ एवं 14 वीं बटालियन एनडीआरएफ के सहयोग से शुक्रवार को दोपहर 12 बजे हरोली उपमंडल तहत बाथड़ी स्थित वर्धमान इस्पात उद्योग परिसर में आपदा प्रबंधन के विषय में एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल में आगजनी के साथ-साथ अन्य औद्योगिक आपदाओं की स्थिति को दर्शाते हुए राहत व बचाव कार्यों बारे व्यवहारिक अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल दोपहर 12 बजे चेतावनी सायरन के साथ आरंभ हुई जिसके तुरंत बाद वर्धमान इस्पात उद्योग प्रबंधन द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दूरभाष नंबर 1077 पर सूचित किया गया तथा डीडीएमए ऊना द्वारा अति शीघ्र संबंधित विभागों को सूचना दी गई। इसके पश्चात वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी के परिसर में राहत व बचाव कार्यों को व्यावहारिक रूप में अमलीजामा पहनाए गया। मॉक ड्रिल की पूरी प्रक्रिया मुकम्मल होने के पश्चात सभी प्रतिभागी विभाग एक स्थल पर एकत्रित हुए तथा मॉक ड्रिल प्रक्रिया में की गई कार्रवाई का विस्तृत विश्लेषण किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के सीइओ महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य लक्ष्य और उद्देश्य औद्योगिक आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध में जिले की आपातकालीन प्रतिक्रिया और मानक संचालन प्रक्रियाओं की समीक्षा करना तथा जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के आपातकालीन सहायता कार्यों के बीच समन्वय को बढ़ाना, उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को उजागर करना था। इस अवसर पर मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर नफीस खान, हिप्र एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर एसके ठाकुर,अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान, उद्योग विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र नेगी, डीडीएमए से धीरज कुमार, वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी के प्रबंधको व श्रमिकों के अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पुलिस, अग्निशमन तथा हिमाचल होम गार्ड्स की 12 वीं बटालियन ऊना सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...