Himachalमोदी ही देश की असली गारंटी हैं, कांग्रेस झूठी है- विरेंद्र कंवर

मोदी ही देश की असली गारंटी हैं, कांग्रेस झूठी है- विरेंद्र कंवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुटलैहड़ के अरबों रुपयों पर कुंडली मारे बैठी सुक्खू सरकार


ऊना/सुशील पंडित : पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस की गारंटियों का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी की झूठी गारंटियों पर अकेले प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी भारी है। कंवर ने कहा कि मोदी ही देश की इकलौती गारंटी है। बाकी सब तो झूठ है। मंगलवार को उपमण्डल बंगाणा की पँचायत टीहरा मंदली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कंवर का इलाका वासियों ने भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखकर पूर्व मंत्री ने एक के बाद एक सियासी वाण कांग्रेस पार्टी पर छोड़े। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी द्वारा जनता को उज्वला योजना, जल शक्ति मिशन, हिम केयर योजना, 80 करोड़ गरीब परिवारों के लिए फ्री राशन, कन्या योजना जैसी 40 से अधिक योजनाओ को धरातल पर उतार कर लाभ पहुंचाया गया है। जयराम सरकार में तो 20 करोड़ रुपए लागत से मिनी सचिवालय बना। दस करोड़ से खण्ड बिकास कार्यलय बना, 356 करोड़ से अधिक राशि कुटलैहड़ की सड़कों पर खर्च हुई। 296 करोड़ रुपए कुटलैहड़ विस क्षेत्र की उठाऊ पेयजल योजनाओं पर लगे। जबकि 60 करोड़ से सिंचाई योजना, 56 करोड़ से बंगाणा में सीवरेज निर्माण, 230 करोड़ शिवा प्रोजेक्ट के लिए, 944 करोड़ लाठियानी मंदली पुल निर्माण के लिए व अन्य कार्यों का पैसा स्वीकृत हो चुका है। उसके बावजूद हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुटलैहड़ को पूरी तरह से भूल चुकी है। कोई भी विकास कार्य कुटलैहड़ की ओर मुख नहीं कर रहा। कांग्रेस ने जैसे सोच ही लिया है कि वह उगते कुटलैहड़ को अस्त होता कुटलैहड़ बनाना चाहती है। कुटलैहड़ के लिए मंजूर हुए अरबों रुपए पर कांग्रेस सरकार कुंडली मारकर बैठ गई है। 


कुटलैहड़ पर रिपोर्ट पेश की
कंवर ने मौके पर एक रिपोर्ट भी पेश की। उन्होंने बताया कि 500 करोड़ की एक रिपोर्ट तैयार करके कुटलैहड़ में सड़कों का जाल बिछाने के लिए केंद्र से अनुराग सिंह ठाकुर के माध्यम से मंजूर करवा ली गई थी। 600 करोड़ की धनराशि खेतों की सिंचाई के लिए मंजूर करवा ली गई थी और उसकी पहली किस्त भी जारी हो गई थी लेकिन अभी तक एक रुपया भी कुटलैहड़ के खेतों तक नहीं पहुंचा है। कंवर ने कहा सुक्खू सरकार का एक वर्ष पूरा हो चुका है। बार बार कर्ज के मुद्दों से लेकर अन्य विकास कार्यों में देरी जैसे अनेक विषय हैं जिसमें सुक्खू सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, एससी मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुभाष चंद,प्रधान सुनीता देवी, सुखदेव शर्मा, बीडीसी सदस्य त्रिशला देवी, सुरेंद्र हटली, पूर्व बीडीसी सदस्य ओम प्रकाश, पूर्व प्रधान राजेश कुमार, पारूल शर्मा, बलबीर सिंह, केवल शांडिल, करनैल सिंह, कमलेश शर्मा, नीता देवी, नीलम देवी, गुलजारी लाल, सुरेश शर्मा, जगजीवन सिंह, कैप्टन रणबीर सिंह मदली पंचायत प्रधान सुनीता देवी ,उप प्रधान रघुबीर सिंह,सूबेदार रत्न सिंह, रेखा देवी, रमेश शर्मा,जीवन सिंह के अलाबा सैंकड़ो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...