Blog

  • Punjab : Car के दरवाजे ने ली दो पहिया वाहन चालक की जान, मौत, देखें वीडियो

    Punjab : Car के दरवाजे ने ली दो पहिया वाहन चालक की जान, मौत, देखें वीडियो

    गढ़शंकर : थाना क्षेत्र के गांव बोहरा में उस समय माहौल गरमा गया। जब एक पुलिसकर्मी ने बिना देखे अपनी गाड़ी का दरवाजा खोल दिया दी और पीछे आ रहा स्कूटर सवार अचानक गाड़ी के दरवाजे से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

     जानकारी देते हुए मृतक के भांजे जगजीत सिंह पुत्र किशोर पाल सिंह वासी हवेली ने बताया कि उसका मासड़ जसवीर सिंह पुत्र सोहन सिंह वासी नंगलां अपने गांव से अपने स्कूटर पीबी-31-के-2976 पर किसी निजी काम से गढ़शंकर जा रहा था। जब वह गांव बोहरा के शिव मंदिर के पास पहुंचा तो एक स्विफ्ट गाड़ी के चालक ने बिना इधर-उधर देखे गाड़ी का दरवाजा खोल दिया। 

    जिससे स्कूटर चालक गाड़ी के दरवाजे से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

  • Punjab : पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    लुधियाना/तरनतारन– पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे है। जिसके तहत पूरे पंजाब में ऑपरेशन चलाए जा रहे है। जिस इलाके में नशा बेचा जाता है, वहां नशा तस्करों और संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत पुलिस ने लुधियाना के शिमलापुरी इलाके के कुछ मोहल्लों में सर्च किया गया। डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा और उनकी पुलिस पार्टी ने ऑपरेशन कासो के तहत सर्च किया। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन लुधियाना के अलग-अलग इलाकों में चलाया जा रहा है।

    इसी तरह तरनतारन के भिखीविंड की चेला कॉलोनी में सुबह सब डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ शरारती तत्वों और नशा तस्करों के घरों की औचक जांच की। इस दौरान बताचीत बात करते हुए डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि उनके द्वारा यह चेकिंग एसएसपी अश्विनी कपूर के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है। सुबह 6 बजे से रात 1 बजे तक शरारती तत्वों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उसके बाद जो नामी तस्कर हैं या इस काम में शामिल हैं, उनके घरों की जांच की जा रही है। ताकि ड्रग तस्करों और शरारती तत्वों पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि भिखीविंड सब डिवीजन के साथ लगते गांवों में किसी भी शरारती तत्व या नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

  • खाते से पैसा निकालने का बदला नियम

    खाते से पैसा निकालने का बदला नियम

    नौकरीपेशा लोगों के लिए उनके बुढ़ापे का सहारा पेंशन होती है। जो हर महीने सैलरी में से कटने वाला फंड रिटायरमेंट के बाद बड़ा अमाउंट बन जाता है। इस फंड की देखरेख करने वाली सरकारी संस्था EPFO (कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन) ने फंड विड्रॉल करने के नियम में बड़ा बदलाव किया है। EPFO ने एडवांस निकालने के नियम में बदलाव किया है।

    EPFO ने करोड़ों PF सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ा बदलाव किया है। EPFO ने कोविड एडवांस फैसलिटी को अब बंद कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान इस सुविधा की शुरुआत की गई थी। कोरोना महामारी के समय EPFO की ओर से खाताधारकों को अपने PF अकाउंट में से एडवांस के तौर पर पैसे निकालने की सुविधा दी गई थी। जिसे अब बंद कर दिया गया है। 12 जून, 2024 को नोटिफिकेशन जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई। नोटिफिकेशन के मुताबिक कोविड-19 अब महामारी नहीं है, इसलिए एडवांस निकासी की सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला लिया गया।

    कर्मचारी भविष्य निधि के खाताधारकों को कोविड-19 महामारी के दौरान एडवांस निकासी की सुविधा दी गई थी। लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए यह सुविधा शुरु की गई थी। इस सुविधा के तहत पीएफ अंशधारक अपने पीएफ खाते से दो बार पैसे निकाल सकते थे। कोरोना की पहली लहर के दौरान अंशधारकों को एक नॉन-रिफंडेबल एडवांस रकम निकालने की सुविधा मिली थी।

  • Punjab : टोल फ्री होने पर लोगों के मन में खुशी की लहर, देखें वीडियो

    Punjab : टोल फ्री होने पर लोगों के मन में खुशी की लहर, देखें वीडियो

    लुधियाना : किसान यूनियन द्वारा टोल प्लाजा माफ करने पर आम लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दिखाई दे रही है। इस दौरान आम लोगों के दिलों में सरकार के रोष है। पंजाब के सबसे महंगे माने जाने वाले लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसान यूनियन की तरफ से पूर्ण तौर पर पक्का धरना लगाया गया है। 

    जब इस संबंधी किसान यूनियन के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे नही मानी जाती, तब तक टोल प्लाजा पूर्ण तौर पर फ्री रहेगा। आम लोगों ने कहा कि सरकार आम लोगों के साथ धक्का कर रही है। किसान यूनियन द्वारा टोल प्लाजा बंद कर सही निर्णय लिया गया है। हम किसानों का समर्थन करते है।

  • चाकू मारकर जीजे ने ली साले की जान, जाने वजह

    चाकू मारकर जीजे ने ली साले की जान, जाने वजह

    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में एक जीजा ने अपने साले की चाकू मारकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि मृतक ने अपनी बहन और जीजा के बीच झगड़े के दौरान बीच-बचाव किया था। इससे नाराज होकर जीजे ने अपने साले पर हमला कर दिया. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई.

    खबर के मुताबिक, राहुल जोशी नाम के युवक की उसके जीजा ने चाकू मारकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि राहुल अपनी बहन के घर सीतापुर जिले के खैराबाद गया था। मेरी बहन और जीजा जी के बीच किसी समस्या को लेकर बहस हो गई. इस विवाद को खत्म करने के लिए राहुल जोशी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. इसी दौरान उसके जीजा छोटू जोशी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया.

    आरोप है कि राहुल की बहन को उसका जीजा अक्सर पीटता था। इस मौके पर राहुल अपनी बहन के घर गए. साले ने जीजे को समझाया कि वह बहन से न लड़े और न पीटे। इस बात से छोटू जोशी का साला नाराज हो गया. वह भाई के सामने ही पत्नी को पीटने लगा तो राहुल ने बीच-बचाव किया। 

    गुस्साए जीजे ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया तो वह घायल हो गया और तड़पने लगा। इसके बाद राहुल जोशी को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. यहां राहुल की मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद पुलिस अब जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

  • Sunny Leone शूटिंग छोड़ पहुंची स्कूल, बच्चों के साथ मस्ती की Photos वायरल

    Sunny Leone शूटिंग छोड़ पहुंची स्कूल, बच्चों के साथ मस्ती की Photos वायरल

    नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी कर्नाटक में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने शूटिंग से वक्त निकालकर कब्बाली नामक एक गांव के स्कूल का दौरा किया। इसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस के स्कूल पहुंचने पर स्टूडेंट्स उनसे मिलने के लिए काफी एक्साइटेड हुए। वह स्कूल के क्लास रूम में जाती हैं, गेम्स खेलती हैं और स्टूडेंट्स के साथ तस्वीरें क्लिक कराती हैं।

    शूटिंग छोड़ स्कूल पहुंचीं सनी लियोनी, बच्चों के साथ की खूब मस्ती, PHOTOS  वायरल - News18 हिंदी

    सनी ने हाल में तमिल फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ का फर्स्ट लुक जारी किया, जिसमें ग्लैमरस अवतार को छोड़ वह एक ग्रामीण माफिया सदस्य की भूमिका में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में उन्होंने एक्टर जैकी श्रॉफ की गर्दन पकड़ी हुई है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के अलावा ‘द फैमिली मैन’ फेम प्रियामणि भी लीड रोल में दिख रहे हैं।

    सनी लियोनी के लाइफ की बात करें तो उनका जन्म 13 मई 1981 को कनाडा में पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। 2003 में एडल्ट इंडस्ट्री में आने से पहले सनी ने बेकरी और टैक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में काम किया था। उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 5’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। फिर डायरेक्टर महेश भट्ट ने उन्हें ‘जिस्म 2’ का ऑफर दिया। इस फिल्म में सनी के साथ रणदीप हुड्डा नजर आए थे। इसके बाद उन्हें बैक-टू-बैक फिल्में मिलती गईं। उन्होंने ‘जैकपॉट’, ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘एक पहेली लीला’, ‘कुछ-कुछ लोचा है’, ‘मस्तीजादे’, ‘वन नाइट स्टैंड’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

  • Punjab : शादी के 3 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, जाने वजह

    Punjab : शादी के 3 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, जाने वजह

    खन्ना : गांव बगली कलां में पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हुसनप्रीत सिंह (21) ने अपने घर में फंदा  लगाया। मृतक ने सुसाइड नोट में ससुराल वालों के साथ-साथ पत्नी व उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। जिसके चलते पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान रवनीत कौर (मृतक की पत्नी), सुखदेव सिंह (ससुर), सुखजीवन कौर (सास), जसप्रीत सिंह (साला) निवासी करौदियां और सनम (पत्नी का प्रेमी) निवासी दाऊमाजरा के तौर पर हुई।

     बलविंदर सिंह निवासी बगली कलां ने बताया कि उसके बेटे हुसनप्रीत सिंह की शादी करीब 3 महीने पहले करौदियां की रवनीत कौर से हुई थी। रवनीत कौर ने कनाडा जाना था। शादी के बाद ससुराल वाले उसके बेटे को तंग परेशान करने लगे। रवनीत कौर गर्भवती हो गई तो उसे मायके ले जाकर गर्भ गिरा दिया गया। जब उसके बेटे ने ससुराल वालों से पूछा तो जवाब मिला कि अभी रवनीत ने कनाडा जाना है। बलविंदर के अनुसार बहू रवनीत ने उसके बेटे को तंग परेशान करती रहती थी।

    हुसनप्रीत ने अपने मोबाइल में ही सुसाइड नोट लिखा और साथ ही अपनी शादी समय की फोटो के पीछे मोबाइल का पासवर्ड लिख दिया। फोन के नोट्स में लिखे सुसाइड नोट में राज लिखे गए। उसमें लिखा कि उसकी पत्नी रवनीत कौर के दाऊमाजरा के सनम के साथ संबंध हैं। इसके चलते वह परेशान रहता था। उसके ससुराल वाले भी उसे तंग परेशान करते थे। इन सभी से दुखी होकर उसने खुदकुशी की। 

    एस.एच.ओ. राव वरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता बलविंदर सिंह के बयान दर्ज करके खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सोंप दिया है।

  • सैलून कर्मचारी ने ग्राहक की करी थूक Massage, देखें वीडियो

    सैलून कर्मचारी ने ग्राहक की करी थूक Massage, देखें वीडियो

    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सैलून कर्मचारी ने एक ग्राहक के साथ बेहद घिनौना काम किया। उसने ग्राहक के चेहरे पर थूका और मालिश की। ग्राहक को शक हुआ और उसने स्टोर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिससे घटना का खुलासा हुआ।

    इसके बाद ग्राहक ने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन में अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

  • तेज रफ्तार ट्रॉले ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, मौत

    तेज रफ्तार ट्रॉले ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, मौत

    खंडवा : 16 चक्के के ट्रॉले ने 2 लोगों को रौंद दिया। बाइक सवार की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी महिला गंभीर घायल है। इसके पहले ट्रॉले ने कार को टक्कर मारी। कार सवारों के पीछा करने पर ड्राइवर ट्रॉले को फुल स्पीड में भगा रहा था। उसने रास्ते में दो पिकअप और एक बस को भी टक्कर मारी है।

    घटना रविवार सुबह 11.30 बजे आशापुर गांव में खंडवा-होशंगाबाद स्टेट हाईवे की है। 300 मीटर आगे जाकर चलते ट्रॉले से ड्राइवर और क्लीनर कूदकर फरार हो गए। रेत से भरा ट्रॉला पलट गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशापुर चौकी प्रभारी राजू पाटिल के मुताबिक घायल हालत में बाइक सवार को जिला अस्पताल लाया गया था।

     यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान के लिए बाइक का नंबर सर्च किया तो भामगढ़ ग्राम निवासी भगवानदास पिता आधारसिंह होना सामने आया है। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। एक अन्य महिला अकीला बी पति गफ्फार निवासी ग्राम प्रतापपुरा घायल हैं। उनके सिर में चोट आई है। ट्रॉला पंधाना के पास खिराला गांव का है।

  • Instagram पर महिला को दोस्ती करनी पड़ी भारी, जाने मामला 

    उत्तर प्रदेश: शामली में नौकरी का झांसा देकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक बैंक में मौजूद आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से रेप किया. वहीं, भवन थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

    पीड़िता के मुताबिक, दिल्ली-सहारनपुर रोड पर एक होटल में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ कई बार रेप किया. थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी दी है.

    रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बताया कि सोशल नेटवर्क इंस्टाग्राम पर कुछ लोगों ने उससे दोस्ती की और फिर उसे नौकरी दिलाने के लिए मना लिया. प्रतिवादी ने उसे बताया कि वे एक बैंक में काम करते हैं। मेरठ की रहने वाली महिला ने कहा कि उसे काम के सिलसिले में होटल में बुलाया गया, उसे कोल्ड ड्रिंक के रूप में नशीला पदार्थ दिया और फिर उसके साथ कई बार बलात्कार किया।