Blog

  • शादी के दिन दुल्हन की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : यूपी के झांसी में बारात आने से चंद घंटे पहले तैयार होने पार्लर गई दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। जैसे ही दुल्हन को गोली मारे जाने की खबर से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।

     पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। दरअसल मध्य प्रदेश में दतिया जिले के सोनागिरि थाना क्षेत्र में बरगांव की रहने वाली 22 साल की काजल की शादी झांसी में राज नाम के युवक के शादी तय हुई थी। झांसी के मैरेज हॉल में शादी समारोह चल रहा था और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था। 

    गाने-बजाने का कार्यक्रम चल रहा था और इसी दौरान बारात आने से पहले दुल्हन तैयार होने के लिए नजदीक के ही ब्यूटी पॉलर्र गई थी। उसके साथ उसकी बहन नेहा और अन्य सहेलियां भी गई हुई थीं। काजल तैयार हो रही थी और उसका मेकअप अंतिम चरण में था। इसी दौरान मुंह पर रुमाल बांधकर एक लड़का पहुंचा और फिल्मी स्टाइल में कहने लगा कि काजल बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया। 

    यह सुनकर दुल्हन ने बाहर आने से मना कर दिया था जिस पर उसने पार्लर में दुल्हन को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से वहां चीख-पुकार मच गई। दुल्हन को खून से लथपथ देख आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और एंबूलेंस को दी गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। गोली मारने वाला दुल्हन का आशिक बताया जा रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

  • Punjab : चोरों ने मोबाइल शॉप पर दिया वारदात को अंजाम

    गुरदासपुर : शहर में चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गत रात  नगर कौंसिल के सामने और बीज मार्केट के पास स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के शटर के ताले की पत्तियां काट दीं और दुकान से छह नए मोबाइल, मोबाइल, इनवर्टर बैटरी और नकदी लेकर फरार हो गए। पास की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर पता चला है कि चोरों ने रात में चोरी करने के लिए किसी वाहन का इस्तेमाल किया है।

    दुकान मालिक रवि महाजन का कहना है कि उन्हें करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन महाजन ने कहा कि गुरदासपुर शहर में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस इन्हें हल करने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जाए।

     एसएसपी दयामा हरीश कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की कई शिकायतें मिली हैं और शहर में एक दुकान में चोरी की घटना भी सामने आई है। इसे देखते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि पीसीआर और पुलिसकर्मियों की रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। चोरी की सभी घटनाओं को हल कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 24 जून 2024

    आज का राशिफल, 24 जून 2024

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 51 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा, उसके बाद वैधृति योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। आज किसी इम्पोर्टेन्ट कार्य में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। आज आप मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आज आपको जमीन जायदाद से जुडी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आज बिजनेस में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। आज आप घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    वृष राशि-आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा हो सकता हैं। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरा कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, आज अपने खान- पान पर कंट्रोल रखें। आज आपसे कोई मदद मांग सकता है आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। आज जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें। आज किसी से भी बेवजह अपने विचार व्यक्त न करें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि-आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। आज लोगों से बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज बिजनेस के किसी खास काम से आपको किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी जगह पर घूमने जाएंगे। आज आप घर के रुके कार्यों को पूरा करने का प्लान बनाएंगे

    कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए आप किसी महापुरुष का अनुशरण करेंगे। आज आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है। आज लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज आपको ज्यादा जिद करने से बचना चाहिए। बेटे को सफलता मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा।

    सिंह राशि-आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। अगर आप नया वाहन लेने का विचार कर रहे है तो परिवार वालों से आपको मदद मिल सकती है। काम के प्रति मेहनत देख कर आपके जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। दूसरे लोग भी आपकी योजना से प्रभावित होंगे। ज्वेलरी की डिजाइनिंग कर रहे लोगों को काम में सफलता मिलेगी। बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर में अच्छे बदलाव के योग हैं।

    कन्या राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। व्यवहार में धैर्य और विनम्रता बनाये रखें। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी। आपको समाधान भी मिल सकता है। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपका बिजनेस अच्छा रहेगा।। क्रिएटिव वर्क में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपके रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है।

    तुला राशि-आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों से आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेकिन अपने उसूलों के साथ आप किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। आज समाज में आपका उचित मान-सम्मान बना रहेगा। आज किसी के साथ भी उलझने से बचना चाहिए। आज किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए बहुत अधिक धैर्य की जरूरत है। आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। आज आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। किसी काम में उनका सहयोग भी मिलेगा। आज आपकी कोई निजी समस्या सुलझ सकती है। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आज आप पुराने दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। आज आपके मदद की जरूरत के समय कोई ऐसा व्यक्ति आपकी मदद करेगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आपके पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होगे और काम निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं।

    धनु राशि-आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके नए विचार आपके आत्मविश्वास तथा आत्मबल को बढ़ाएंगे। आज कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको सॉल्युशन मिल जाएगा। बिजनेस के सिलसिले में आपकी विदेश यात्रा भी हो सकती है। आज आप कोई इलेक्ट्रनिक समान खरीद सकते हैं। आज आपको किसी नए ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिलेगा, आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में तालमेल बनाकर चलेंगे।

    मकर राशि-

    आज का दिन अच्छा बना रहेगा। अपने करियर को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशविरा करेंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परार्मश ले सकते है। आज ऑफिस के कामों में उलझनें आएंगी, लेकिन समस्याओं से निजात पाने का रास्ता भी ढूंढ लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अनुशासित दिनचर्या रखने से आप स्वयं में ताजगी व ऊर्जा महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी, जिससे घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है।

    कुंभ राशि-आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। आज आपको जो अच्छा लगता है, उस काम में समय बीताएं, इससे आपको शांति और ऊर्जा मिलेगी। आज आप अपने कामों को बहुत सावधानी और कुशलता से करेंगे। आज संतान पक्ष से आपको सहायता मिलेगी। आज की गई मेहनत का भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद भी आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। आज आप अपने पिता के साथ किसी रिश्तेदार के यहा जा सकते है। आज परिवार वालों को शॉपिंग कराने ले जा सकते हैं। 

    मीन राशि-आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धनलाभ होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज आपकी मेहनत और सूझबूझ से कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। आज मनपसंद कामों में दिलचस्पी लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आज आपका योगदान बना रहेगा। आज बातचीत के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आप आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे।

     

  • Golden Temple मे Yoga करने वाली Archana Makwana को मिली Security, देखे वीडियो

    Golden Temple मे Yoga करने वाली Archana Makwana को मिली Security, देखे वीडियो

    गुजरात: अमृतसर Golden Temple मे Yoga करने वाली Archana Makwana को गुजरात पुलिस ने सिक्योरिटी मुहैया करवाई है।  जिसके बाद अर्चना ने अपने सोशल मीडिया पेज  वडोदरा पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया है। 

    21 जून को अर्चना मकवाना ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में योगासन करते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। युवती की इस हरकत ने काफी बवाल मचाया। लोगों ने युवती की इस हरकत पर काफी निंदा भी जताई और उसे फ़ोन पर धमकीया भी आ रही थी।

    हाल ही में अमृतसर पुलिस ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की कमेटी द्वारा दी गई शिकायत पर करवाई करते हुए अर्चना मकवाना के खिलाफ धारा 295-ए के तहत एफआईआर दर्ज की है। 

  • Ludhiana: उद्योगपति को इंस्टाग्राम चलाना पड़ा महंगा, हुई 4.35 करोड़ की ठगी, देखें Video

    Ludhiana: उद्योगपति को इंस्टाग्राम चलाना पड़ा महंगा, हुई 4.35 करोड़ की ठगी, देखें Video

    लुधियाना। शहर में एक उद्योगपति को इंस्टाग्राम के जरिए जालसाजों द्वारा करोड़ों रुपये ठगने के मामले में साइबर क्राइम यूनिट ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी साइबर क्राइम ने यह जानकारी दी। वहीं, बताया कि पुलिस भी लगातार जालसाजों पर कार्रवाई कर रही है। 

    गौरतलब है कि इंस्टाग्राम पर एक निवेश योजना के विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद पीड़ित एक्विट्स ग्रुप का सदस्य बन गया, जिसमें निवेश करने के लिए पैसे की पेशकश की जा रही थी और जिसमें कुछ पुरुषों को भी निवेश करते हुए दिखाया गया था पीड़ित जालसाजों के जाल में फंस गया। उसने पहले छोटी रकम निवेश की, जिसके बाद उसे रोमस्टा मिंट कंपनियों में बड़ी रकम निवेश करने लगी पैसे लौटाए तब तक बदमाश उनसे 4 करोड़ 35 लाख रुपए की ठगी कर चुके थे।

  • Me Too : तनुश्री के लगाए शोषण के आरोपों पर Nana Patekar का आया बयान

    Me Too : तनुश्री के लगाए शोषण के आरोपों पर Nana Patekar का आया बयान

    मुंबईः बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर का नाम अक्सर विवादों से जुड़ा रहा है। साल 2018 में मी टू के दौरान तनुश्री दत्ता ने ऊपर सेक्शुअल हैरसमेंट के गंभीर आरोप लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तनुश्री दत्ता ने अपने बयान में कहा था कि साल 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। अब एक इंटरव्यू के दौरान नाना इन बयानों पर खुलकर बातें करते नजर आए। 

    नाना पाटेकर ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। वे इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए आरोपों को सुनकर गुस्सा आया था। 

    इस सवाल के जवाब में अभिनेता कहते हैं, ‘नहीं, मुझे कभी भी गुस्सा नहीं आया क्योंकि मुझे शुरू से ही पता था कि यह सब झूठ है। जब कोई झूठ बोल रहा है तो मैं उस पर क्यों गुस्सा करूं। सारी बातें, सारे आरोप झूठे थे, इसलिए मैं शांत था’। 

  • Punjab: Depression के कारण व्यक्ति की मौ’त, इंसाफ दिलाने को लेकर प्रदर्शन, देखें Video

    Punjab: Depression के कारण व्यक्ति की मौ’त, इंसाफ दिलाने को लेकर प्रदर्शन, देखें Video

    मोगा। कस्बा बढ़नी के रहने वाले यादविंदर सिंह उर्फ रिक्की की डिप्रेशन के कारण चंडीगढ़ पीजी आई में मौत हो गई है। वहीं मृतक के परिवार वालों को इंसाफ दिलाने के लिए आज थाना बढ़नी के बाहर किसान यूनियन एकता उग्राहां कि ओर से यादविंदर सिंह रिक्की का शव रख धरना लगा इंसाफ की मांग की। 

    इस दौरान जानकारी देते हुए बढ़नी थाना मुखी गुरमेल सिंह ने बताया की युवक यादविंदर सिंह रिक्की का बढ़नी के रहने वाले शाम लाल भाटिया के साथ दुकान का झगड़ा चल रहा था और शाम लाल ने मुकदमा दर्ज करवाया था जिसको लेकर यह काफी डिप्रेशन में रहता था और इसको शुगर भी हो गई थी और उसके कारण इसकी मौत हो गई है। परिवार वालों के बयानों पर शाम लाल और उसके बेटे वरुण भाटिया पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जायेगी।

  • Punjab : पुलिस ने yes bank में चोरी की कोशिश करने वाले को 2 घंटे में ढूंढ निकाला, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस ने yes bank में चोरी की कोशिश करने वाले को 2 घंटे में ढूंढ निकाला, देखें वीडियो

    बठिंडा : जिला पुलिस ने यस बैंक में चोरी करने की कोशिश करने वाल को 2 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला है। इस मामले बारे डीएसपी इन्वेस्टिगेशन के पीपीएस राजेश शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि बस स्टैंड बठिंडा, नजदीक यस बैंक, एरिया कोतवाली में चोरी के प्रयास का पता लगाने के लिए बठिंडा पुलिस ने तकनीकी आधार पर सीआई.ए स्टाफ-2 और अलग-अलग टीमों का गठन किया।

    जिसके बाद सीसीटीवी की फुटेज और खुफिया सूत्रों की मदद से आरोपी को बस्ती बीर तालाब बस्ती से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बिंता सिंह उर्फ ​​भिंदा पुत्र गुरमुख सिंह निवासी बीर तालाब बस्ती नंबर 2 बठिंडा के रूप में हुई है।

  • SDM साहब को किसान ने जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    SDM साहब को किसान ने जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    Social Media : यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक एसडीएम को किसान द्वारा थप्पड़ मारे जाने की वीडियो सोशल मीडिय़ा पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में बताया गया है कि फिरोजाबाद में एक किसान ने एसडीएम को ही थप्पड़ जड़ दिया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रशासन की टीम और ग्रामीणों के बीच कुछ नोक-झोंक हो रहा है। 

    इतने में SDM साहब को किसान ने एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ जड़ते ही एसडीएम साहब जमीन पर गिर पड़े। यह देख प्रशासन के लोगों ने किसान और अधिकारी को अलग किया। जिसके बाद किसान को पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गई। 

  • Jalandhar: 1 किलो अफीम, हेरोइन और नशीली गोलियों सहित 3 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Jalandhar: 1 किलो अफीम, हेरोइन और नशीली गोलियों सहित 3 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    जालंधर (ENS): देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो नशा तस्करों को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शाहिद अली निवासी बरेली उत्तर प्रदेश और समीर अहमद के रूप में हुई है। डीएसपी लखवीर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना पतारा के आस पास के इलाके दो नशा तस्कर अफीम की सप्लाई का कारोबार रहे हैं। जिस पर करवाई करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपीयो को  500- 500 ग्राम अफीम के साथ काबू कर लिया गया। 

    इसी तरह थाना बिलगा की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित आरोपी को गिरफतार किया है। आरोपी की पहचान जतिंदर उर्फ राजू निवासी बिलगां के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी जोगिन्दर सिंह ने बताया कि नाकेबंदी के दौरान उक्त आरोपी बाइक पर सवार था। जिसकी तलाशी लेने पर 3 ग्राम हेरोइन और 90 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।