Blog

  • हत्या का मामला CCTV में हुआ कैद, 5 गिरफ्तार

    बिलासपुर: सरकंडा इलाके में युवक की पीट पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों पर आरोप है कि सभी ने मिलकर युवक को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई. मारपीट की घटना में दूसरे शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हत्या की वारदात में शामिल पांचों लोगों को पकड़ लिया गया है. पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतक युवक पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लू के साथ जा रहा था। रास्ते में निर्माण कार्य का मलाब बिखरा बड़ा था। पंकज और उसके दोस्त ने वहां काम कर रहे लोगों से कहा कि वो मलबा किनारे कर लें। मलबे को हटाने और उसे किनारे करने की बाद वहां मौजूद लोगों को नागवार गुजरी।

    आरोप है कि हत्या करने वाले पांचों ने दोनों युवकों से विवाद शुरु कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि पांचों लोगों ने मिलकर लाठी डंडे और पत्थरों से पीटकर दोनों को लहुलूहान कर दिया। पिटाई की वारदात में जहां पंकज उपाध्याय की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं कल्लू की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या की वारदात दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरु कर दिया। कोतवाली पुलिस को इसी बीच सूचना मिली की हत्यारे एक जगह पर छिपे है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि सड़क किनारे रखे मलबे को हटाने पर विवाद हुआ था। पुलिस को कोशिश है कि पिटाई की वारदात में घायल युवक कल्लू का बयान दर्ज किया जाए।

  • Fastag यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी, इन बैंकों के बिना नहीं कर पाएंगे सफर

    नई दिल्लीः नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की रोड टोलिंग अथॉरिटी ने फास्टैग यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि यूजर्स अथॉरिटी द्वारा तय 32 बैंकों से ही फास्टैग खरीदें। इसमें पेटीएम का नाम नहीं है। मतलब पेटीएम फास्टैग यूजर्स को नया फास्टैग लेना पड़ेगा। अनुमान के मुताबिक देश में 2 करोड़ से अधिक पेटीएम फास्टैग यूजर्स हैं। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगा दी है। 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक की सभी सेवाएं बंद होंगी।

    NHAI ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि बिना झंझट के फास्टैग के साथ अपनी यात्रा पूरी करें। नीचे दिए गए बैंकों से ही फास्टैग खरीदें। इस लिस्ट में 32 बैंकों का नाम है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एनएचएआई के इस निर्णय का उद्देश्य पेटीएम फास्टैग यूजर्स को झंझट से बचाना है, ताकि हाईवे पर सफर करने में टोल चुकाने को लेकर उन्हें कोई समस्या नहीं हो। देश में करीब 7 करोड़ लोग फास्टैग यूजर्स हैं। वहीं, पेटीएम पेमेंट बैंक का दावा है कि उसके पास 30 प्रतिशत से अधिक मार्केट शेयर है। यानी पेटीएम पेमेंट बैंक यूजर्स करीब 2 करोड़ हैं।

  • पंजाबः होटल में महिला से गैंगरेप, मामला दर्ज

    लुधियानाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां महिला को सोशल मीडिया पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया। महिला का आरोप है कि उसके साथ आरोपियों ने पठानकोट में गैंगरेप किया है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसे घर से किडनैप करके आरोपी होटल में ले गए, जहां उसके साथ उन्होंने शरीरिक संबंध बनाए। दरअसल, पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि वह शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे है। उसकी आरोपी मुस्तकिम के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई। उससे उसकी दोस्ती करीब 4 महीने चली। 29 जनवरी को रात 11.30 बजे आरोपी अपने साथी गग्गू, शरीफ और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ घर पर आया और होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

    पीड़ित महिला ने पुलिस से कहा कि आरोपी 13 फरवरी को फिर से उसे पठानकोट ले गया। उससे मारपीट कर दुष्कर्म किया। आरोपी जब होटल से बाहर गए तो महिला ने होटल में काम करने वाले युवक के मोबाइल से अपने देवर शंभू खान को फोन कर घटना के बारे बताया। शंभू खान ने परिवार के सदस्यों को सूचित किया। जिन्होंने महिला को बदमाशों के चंगुल से छुड़वाया। फिलहाल इस मामले री जांच राजिंद्र सिंह कर रहे है। थाना जमालपुर की पुलिस मुताबिक आरोपी मुस्तकिम, गग्गू और शरीफ सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376-D के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

  • जालंधरः इस मामले में अवतार हैनरी को मिली राहत

    जालंधर, ENS: कांग्रेस के पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, दोहरी नागरिकता के मामले में अवतार हैनरी को बड़ी राहत मिली है। सीजेएम एनआरआई गगनदीप सिंह गर्ग की अदालत ने दोहरी नागरिकता के मामले में कांग्रेस के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के खिलाफ दर्ज किए गए केस में आरोप साबित न होने पर उन्हें बरी किए जाने का हुक्म दिया है।

    दरअसल, गुरजीत सिंह संघेरा ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया था कि उसके पिता अवतार हैनरी ने उसकी मां को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता 1962 में यूके गए थे। वहां उन्होंने 1965 में सुरिंदर कौर (अब दिवंगत) से शादी की।

    उनका जन्म 3 फरवरी 1966 को हुआ था और उनके पिता ने 10 जनवरी 1968 को ब्रिटेन की नागरिकता ली थी। इसके बाद वहां मेडिकल कार्ड बनवाया गया और 1968 में ही यह ब्रिटिश पासपोर्ट बन गया था। 1969 में उनके पिता भारत आए और सुरिंदर कौर को तलाक दिये बिना हरिंदर कौर से दूसरी शादी कर ली। 1997 में वह विधायक थे और अपने मेडिकल कार्ड को रिन्यू कराने के लिए यूके भी गए थे।

  • पंजाबः 2 गुटों में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

    तरनतारनः वल्टोहा थाना अंतर्गत आते गांव अलगों कोठी में देर रात मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में गोलियां चल गई। मामले की जानकारी देते हुए हरप्रीत सिंह ने बताया कि बीते दिन उनकी दुकान पर कुछ लोगों का झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वे आपसी समझौते के बाद चले गए और रात करीब 8.30 बजे वे अपने साथियों के साथ दोबारा आए और बात करने के बहाने उन्हें एक तरफ ले गए। पीड़ित का आरोप है कि जिसके बाद आरोपियों ने उससे पीटा और बाद में उन पर और उनकी दुकान पर गोली चला दी।

    इस दौरान उसने छिपकर अपनी जान बचाई। इस मौके पर गुलजार सिंह और लवप्रीत सिंह ने बताया कि हमलावर अक्षदीप सिंह और सरबजीत सिंह ने उनकी दुकान पर गोलियां चलाईं, जिसके संबंध में उन्होंने थाने में अलग से शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में दूसरे पक्ष ने भी देर रात उनके घर पर गोलियां चलने की बात कही और कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज करायी है। इस संबंध में चौकी प्रभारी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और आकाशदीप सिंह व सरबजीत सिंह पुत्र काला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और कार में टक्कर, बच्ची समेत 5 की मौ’त

    नई दिल्ली : बीकानेर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में डॉक्टर दंपती, उनकी डेढ़ साल की बेटी समेत 2 परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नोखा क्षेत्र के रासीसर गांव के पास भारतमाला सड़क पर शुक्रवार सुबह पांच बजे हुआ। पांचों मृतक गुजरात के रहने वाले थे। हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान मौके पर पहुंचे। गुजरात के ये दोनों परिवार श्रीगंगानगर से एक विवाह समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। डॉ. शिवरान ने बताया कि सुबह स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर हुई है। इसमें गुजरात के डॉ. प्रतीक, उनकी पत्नी हेतल, गुजरात में ही कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. पूजा, उनके पति के साथ ही डॉ. प्रतीक-हेतल की महज डेढ़ साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पांचों का शव नोखा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया जा रहा है।

    घटना के बारे में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये लोग कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे।टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह पिचक गई। इसमें सवार लोग कार में ही फंस गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। माना जा रहा है कि काफी देर तक इन्हें किसी ने संभाला ही नहीं, क्योंकि भारतमाला प्रोजेक्ट पर ज्यादा आवागमन नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक माना जा रहा है कि स्कॉर्पियो चला रहे शख्स को नींद आ गई, जिससे कार ट्रक में घुस गई। इसमें फंसे लोगों के शव निकालने में ही भारी मशक्कत करनी पड़ी। 

  • विदेश में पंजाबी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    होशियारपुर : अमेरिका के इंडियाना में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की मौत का ममला सामने आया है।  मृतक की पहचान होशियारपुर के टांडा गांव जहूरा निवासी वरिंदर सिंह (20) के तौर पर हुई है। मृतक काम से साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर कार ने टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

    वरिंदर सिंह परिवार में सबसे छोटे थे और उसका बड़ा भाई पुर्तगाल में है। वरिंद्र के पिता की 6 साल पहले मौत हो गई थी और वरिंदर सिंह 11 महीने पहले ही 60 लाख रुपए लगाकर अमेरिका गया था। परिजनों ने केंद्र सरकार से उनका शव अमेरिका से लाने की अपील की है।

  • शंभू बॉर्डर पर हुआ टकराव, निहंग को लगी गोली

    अंबालाः किसान शंभू बॉर्डर पर वीरवार को दिन भर शांति के बाद देर रात जहां एक और किसान नेताओं और केंद्रिय मंत्रियों के बीच बैठक चल रही है वहीं शंभू सीमा पर एक बार फिर टकराव की स्थिती बन गई है। निहंग सिख की पीठ में रबर की गोली लगी है। वह अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस फोर्स ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ निहंग घग्गर के पुल पर बैरिकेड के पास जाकर पुलिसकर्मियों को ललकार रहे थे। समझाने पर नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट का प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा है।

    इससे पहले अंबाला में शंभू बॉर्डर पर बुधवार देर शाम को अंधेरा होने के बाद किसान शांत हो गए थे और ट्रैक्टर-ट्रालियों में चले गए थे। इस बीच रात को करीब 11 बजे अचानक कुछ किसान बॉर्डर के समीप पहुंचे। इतने में किसानों को समीप आते देखकर पुलिस ने उन्हें पीछे हटने के लिए अनाउंसमेंट की लेकिन वे नहीं मानें। इस पर किसानों व जवानों में अचानक रात को एक बार फिर टकराव की स्थिति बन गई। पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए तो किसानों ने भी पथराव किया।

    दरअसल, बुधवार को दोपहर के समय टकराव के दौरान कुछ युवा किसान ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ रहे थे। आंसू गैस के हमलों व रबर की गोलियों के बावजूद यह ट्रैक्टर हरियाणा पुलिस नाके के बेहद करीब पहुंच गया था। ऐसे में जबरदस्त टकराव के बाद किसान ट्रैक्टर छोड़कर वापस लौट गए थे। बताया जा रहा है कि रात के समय पुलिस नाके से चंद कदम की दूरी पर फंसे ट्रैक्टर को वापस ले जाने का कुछ किसान प्रयास कर रहे थे। तभी सुरक्षाबलों ने उन्हें नजदीक आने से मना किया और नहीं मानने के बाद टकराव शुरू हो गया। तनातनी के बीच करीब एक घंटे तक जोरमाइश चली, जिसके बाद किसान पीछे हटे। हालांकि वह ट्रैक्टर को नहीं निकाल पाए। वीरवार को भी ट्रैक्टर वहीं खड़ा रहा।

  • जालंधरः भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर कांग्रेस और किसानों ने लगाया धरना, देखें Live 

    जालंधर, ENS: किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। वहीं किसानों ने आज भारत बंद की कॉल को लेकर सेंट्रल टाउन में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धरना लगा दिया है। इस दौरान किसानों के समर्थन में कांग्रेस के विधायक लाडी शेरोवालियां और पार्षद शैरी चड्ढा धरने पर मौजूद है। कांग्रेस और किसानों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर किसानों पर जो अत्याचार किया जा रहा है वह निंदनीय है। 

    कांग्रेस नेता कहा कि किसानों की मांगे जायज है, सरकार को किसानों को एमएसपी सहित अन्य मांगों पर विचार कर उन्हें मंजूर करना चाहिए। लेकिन हरियाणा में भाजपा सरकार किसानों पर आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारे चला रही है। बता दें कि देर रात डेढ़ बजे तक किसानों की सरकार के साथ मीटिंग चली, लेकिन किसानों के साथ सरकार की दूसरी मीटिंग भी बेनतीजा रही। जिसके बाद रविवार को किसानों के साथ मीटिंग का ऐलान किया गया है।

  • पंजाबः ठेके से शराब के पेटियां और कैश लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    पटियालाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह शराब के ठेकों को भी निशाना बनाने लगे हुए है। वहीं ताजा मामला सरहंद रोड़ थाना अनाज मंडी के अधीन आते गांव बरन से सामने आया है। जहां देर रात चोर शराब के ठेके से शराब की पेटियां और कैश लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उक्त ठेके को 2 महीने में तीसरी बार चोरों ने निशाना बनाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।