Blog

  • पंजाबः पुरानी रंजिश के चलते युवक का कत्ल, 6 के ​खिलाफ केस दर्ज

    पंजाबः पुरानी रंजिश के चलते युवक का कत्ल, 6 के ​खिलाफ केस दर्ज

    कपूरथलाः ढिलवां के पत्तू लाधू की में पुरानी रं​जिश के चलते एक युवक को तलवारों को काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। थाना ढिलवां की पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर छह लोगों के ​खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना ढिलवां की पुलिस को दी ​शिकायत में गुरनाम सिंह निवासी ढिलवां पत्ती लाधू की ने बताया कि उसका लड़का हरदीप सिंह उर्फ दीपा खेतीबाड़ी करता है। उसके लड़के का हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी ढिलवां पत्ती लाधू की के साथ लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। इस झगड़े की वजह से उसके बेटे पर पहले से थाना ढिलवां में केस दर्ज हैं।

    गिरफ्तारी के डर से उसका बेटा कई दिनों से घर से बाहर रह रहा था, लेकिन 19 सितंबर को उसका बेटा कई दिनों के बाद शाम पांच बजे घर आया और घर से बैंक की पासबुक की कापी लेकर चला गया। रात करीब साढ़े दस बजे उनके घर का किसी ने गेट खटखटाया तो उसने अपने पत्नी के साथ छत पर जाकर गली में देखा कि उनके घर के बाहर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी अपने चार-पांच लड़कों के साथ ललकारे मार रहा था और हमें हरप्रीत सिंह हैप्पी ने कहा कि आज हमने तुम्हारे बेटे को काट डाला है और उसका काम निकाल दिया है। यह लो अपना शेर पुत्र और ललकारे मारते हुए वहां से चले गए। जब उन्होंने गेट खोलकर गली में जाकर देखा तो उनका बेटा हरदीप सिंह बुरी तरह जख्मी हालत में वहां पड़ा था।

    उसके पूछने पर बेटे ने बताया कि हरप्रीत सिंह और उसके सा​थियों ने दातर किरपानों से उसे काटा है। इस पर वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल जालंधर लेकर गए, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। गुरनाम सिंह ने कहा कि उसके बेटे को हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व उसके सा​​थियों ने पुरानी रंजिश रखते हुए मार डाला है। जांच अ​धिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक व हैप्पी दोनों के ​खिलाफ पहले से थाने में कई केस दर्ज हैं। दोनों वर्चस्व स्थापित करने के लिए एक-दूसरे से मारपीट करते आ रहे हैं। दो माह पहले मृतक दीपा ने हैप्पी को बुरी तरह से पीटा था। थाना ढिलवां की पुलिस ने कत्ल की धाराओं के तहत हैप्पी व उसके पांच अज्ञात सा​थियों के ​खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

  • जालंधरः 28 सितंबर को सरकारी और प्राइवेट स्कूल व दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    जालंधरः 28 सितंबर को सरकारी और प्राइवेट स्कूल व दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    जालंधर, ENS: महानगर में 28 सितंबर को सोढल मेले को लेकर सरकारी और प्राइवेट स्कल व सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह आदेश डिप्टी कमिशनर द्वारा जारी किए गए है। जारी आदेशों में कहा गया है कि बाबा सोढल जी के मनाए जा रहे मेले के उपलक्ष्य में लोगों की श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार के समूह दफ्तर, निगम, बोर्ड, सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों और अन्य पंजाब की संस्थाओं में 28-9-2023 को लोकल छुट्टी की जा रही है। 

  • पंजाब : विधायक ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की पूजा अर्चना कर जनता को किया समर्पित, देखें वीडियो

    पंजाब : विधायक ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की पूजा अर्चना कर जनता को किया समर्पित, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : निर्माणाधीन बहु करोड़ी फ्लाईओवर के एक तरफ के हिस्से को आवाजाई के लिए आम जनता के लिए खोल दिया गया है। हलका विधायक सरदार हरजोत सिंह ने पूजा अर्चना करने के बाद नारियल तोड़कर फ्लाईओवर को लोक अर्पण किया। बता दे की इस फ्लाईओवर का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2018 में शुरू हुआ था, जो कि इसे 2020 में पूरा होना था, लेकिन तत्कालीन सरकार की गलत नीतियों के कारण फ्लाईओवर का काम रुक गया।

    बहुत धीमी गति से आगे बढ़ा। जिसके परिणामस्वरूप शहर के चारों ओर ट्रैफिक जाम हो गया और नंगल का व्यापार ठप हो गया। हल्का विधायक की ओर से व्यक्तिगत रुचि ली और इस फ्लाईओवर का काम तेजी से किया गया। अब फ्लाईओवर की एक साइट पूरी तरह से तैयार हो गई है। जिसे आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इस पुल से पहले दोपहिया वाहन हल्के चार पहिया वाहनों के लिए खोला गया है जो एक तरफ रहेगा।

    ट्रैफिक निरीक्षण करने के बाद इस पुल की दोनों साइडों के लिए चला दिया जाएगा। फ्लाईओवर के खुलने से नंगल जाम मुक्त हो जाएगा। यह दिवाली शहरवासियों और चंडीगढ़ से हिमाचल और विशेषकर हिमाचल और आने वाले पर्यटकों को फायदा होगा। मरीजों के लिए अच्छा होगा पी.जी.आई को जानें वाली और लौटने वाली एंबुलेंस सेवा को भी जाम से राहत मिलेगी।

  • ‘3 Idiots’ फेम एक्टर का हुआ निधन

    ‘3 Idiots’ फेम एक्टर का हुआ निधन

    मुबंई: ‘3 इडियट्स’ में लाइब्रेरियन दुबे का किरदार निभा चुके अखिल मिश्रा का निधन हो गया है। 58 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। खबरें हैं कि एक किचन में फिसल कर गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई। फिलहाल उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्टर की मौत हैदराबाद में हुई है। वहीं अपने पति की मौत पर सुजैन बर्नेट बुरी तरह से टूट चुकी हैं। इस वक्त वह सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि मेरा दिल टूट गया है। मेरा आधा हिस्सा चला गया है।

    अखिल मिश्रा कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके हैं। वह ‘भंवर’, ‘उतरन’, ‘उड़ान’, ‘सीआईडी’, ‘श्रीमान श्रीमती’, ‘भारत एक खोज’, ‘रजनी’ जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। उनकी फ़िल्मों में ‘डॉन’, ‘वेल डन अब्बा’, ‘हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी’ जैसी मूवीज शामिल हैं। हालांकि, उन्हें आज भी ‘3 इडियट्स’ में लाइब्रेरियन दुबे के रूप में जाना जाता है, जिसमें आमिर खान, शरमन जोशी, करीना कपूर खान, आर माधवन और बोमन ईरानी अहम भूमिका में थे। उन्होंने लोकप्रिय शो ‘उतरन’ में जो उम्मेद सिंह बुंदेला का किरदार निभाया था, उसे भी आज तक याद किया जाता है।

    गौरतलब है कि पर्सनल लाइफ की बात करें, तो अखिल ने 3 फरवरी 2009 को जर्मन अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट से शादी की थी। यह अखिल की दूसरी शादी थी। पहली शादी उन्होंने 1983 में मंजू मिश्रा से की थी। हालांकि, 1997 में उनका तलाक हो गया था। मंजू से अलग होने के बाद उनकी लाइफ में सुजैन आईं, जो पेशे से एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने फिल्म ‘कर्म’ और टीवी शो ‘मेरा दिल दीवाना’ में एक साथ काम किया था। 2019 में कपल ने ‘मजनू की जूलियट’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म में भी कोलैब किया था, जिसमें अखिल ने एक्टिंग करने के साथ-साथ इसे डायरेक्ट भी किया था। अखिल का यूं अचानक चले जाना उनके फैंस और इंडस्ट्री के लिए वाकई एक बड़ा सदमा है। वह भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन अपने शानदार काम की बदौलत वह हमेशा याद किए जाएंगे। फिलहाल, हम अखिल मिश्रा के परिवार के लिए संवेदना प्रकट करते हैं।

  • पंजाबः नाके पर रुकने का इशारा करने पर युवक ने SI पर चढ़ाई बाइक, हालत गंभीर

    पंजाबः नाके पर रुकने का इशारा करने पर युवक ने SI पर चढ़ाई बाइक, हालत गंभीर

    लुधियानाः खन्ना स्थित चंडीगढ़ रोड पर गांव मलकपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात पुलिस नाके पर बाइक रोकने के दौरान युवक ने सब इंस्पेक्टर के ऊपर बाइक चढ़ा दी गई। गंभीर रूप से घायल सब इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी को खन्ना सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए सब इंस्पेक्टर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हुआ। जानकारी के अनुसार सदर थाना के सब इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी की नाइट चेकिंग थी और मलकपुर के पास नाका लगाया गया था।

    नाके पर खन्ना की तरफ एक बाइक सवार आ रहा था। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। युवक ने पुलिस को देख बाइक की रफ्तार और तेज कर दी। तेज रफ्तार के चलते बाइक पर कंट्रोल नहीं रहा और सीधे सब इंस्पेक्टर के ऊपर चढ़ा दी। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आकाश ने बताया कि सब इंस्पेक्टर का हाथ काफी डैमेज हुआ है। इसकी सर्जरी होगी। बीपी नॉर्मल नहीं हो रहा था। शरीर पर और भी चोटें थीं।

    इसलिए उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। बाइक सवार युवक की हालत ठीक है। डेंटल इंजरी है। परिवार वाले उसे डीएमसी अस्पताल लुधियाना ले गए हैं। इस घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी अमनीत कौंडल ने तुरंत घायल सब इंस्पेक्टर का हाल जाना। सदर थाना एसएचओ हरदीप सिंह ने फोन पर एसएसपी की बात सब इंस्पेक्टर से करवाई। एसएसपी ने हौसला दिया और साथ ही एसएचओ को घटना की जांच के आदेश भी दिए गए।

  • पंजाबः कल सरकारी दफ्तर और स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी 

    पंजाबः कल सरकारी दफ्तर और स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी 

    गुरदासपुरः जिले में श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व को लेकर 22 सितंबर को स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान किया है। जारी आदेशों के तहत गुरदासपुर में पंजाब सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों और गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। डॉ. हिमांशू अग्रवाल, आई.ए.एस, डिप्टी कमिश्नर,  गुरदासपुर ने आदेश जारी करते यह भी साफ किया है कि इस दिन बैंक पहले जैसे खुले रहेंगे और बोर्ड/ विश्वविद्यालयों द्वारा ली जा रही परीक्षा पहले की तरह होगी।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! पिता ने किया बेटी का कत्ल, फिर लिखवाई गुमशुदा की रिपोर्ट, देखें वीडियो

    पंजाबः इंसानियत शर्मसार! पिता ने किया बेटी का कत्ल, फिर लिखवाई गुमशुदा की रिपोर्ट, देखें वीडियो

    जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा 

    मोगाः गांव तारेवाला से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां पिता ने अपनी बेटी का कत्ल कर दिया। गंदे नाले से शाम को मिले युवती के शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि पिता बलदेव सिंह उसके चरित्र पर शक करता था, इसी के चलते पिता ने बेटी की हत्या कर दी औ उसके हाथ-पांव बांधकर उसके शव को नाले में फेंका था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

    इससे पहले पिता ने कुछ दिन पहले थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोपी पिता ने कहा था कि बेटी घर से काम करने निकली थी, पर घर नहीं लौटी। थाना चडिक के प्रभारी पूरन सिंह ने बताया कि शव की पहचान गांव तारेवाला निवासी रमनदीप कौर (23) है। वह अपने घर से 2 किलोमीटर दूर मोगा स्थित चंडीगढ़ कॉलोनी में लोगों के घरों में साफ-सफाई करने का काम करती थी। 11 सितंबर को लापता रमनदीप के पिता ने 16 सितंबर को बेटी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराकर दावा किया था कि वह काम पर जाने के बाद घर नहीं लौटी थी।

    बेटी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। वह किसी पर कानूनी कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। शव मिलने के बाद पिता की बातों पर शक हुआ, क्योंकि युवती का शव घर से 200 मीटर दूर मिला और वह काम के लिए 2 किमी दूर जाती थी। वहीं, पिता ने कहा कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। इसे आधार बनाकर बलदेव से पूछताछ की तो उसने माना कि खुद बेटी की हत्या की थी। उसे बेटी के चरित्र पर शक था। एसपी डी अजय राज सिंह ने कहा कि आरोपी पिता बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर वीरवार को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • पंजाब : पुलिस ने गोल्डी बराड़ के रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों के घरों में की छापेमारी, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने गोल्डी बराड़ के रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों के घरों में की छापेमारी, देखें वीडियो

    मोगा : पूरे पंजाब में पुलिस की ओर से मेगा सर्च किया जा रहा है। जिसमें पुलिस ने उन जगह पर चेकिंग की जो गोल्डी बराड़ गैंगस्टरों के साथ संबंध रखते है या फिर उनको पनाह देते है। जिस के चलते अलग अलग स्थानों पर करीब 200 पुलिस कर्मचारियों ने पांच टीमें बनाकर 78 स्थानों पर रेड की गई है। एस एस पी जे एलंचेलिन ने बताया कि जिले में गैंगस्टर गोल्डी बरार के रिश्तेदारों और जान पहचान के लोगों के घरों पर रेड की जा रही है। वही अभी तक किसी को भी डिटेन नही किया गया है। जिले में 78 स्थानों पर रेड की गई है।

    एस.एस.पी.जे एलांचेलियान यह भी बताया कि जो गैंगस्टर सुक्खा दूने का कैनेडा में कत्ल हुआ है। उसका हमको भी सोशल मीडिया द्वारा पता चला है ओर सूखे दुन्ने का अपने परिवार का यहां पर कोई नहीं रहता। यहां पर सिर्फ उसका ताया और ताई रहते है। जो काफी बुजुर्ग है और हम को अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। आप को बता दे की सुक्खा दूनने के ऊपर करीब 18 से ऊपर मामलें दर्ज है। जिनमें कत्ल, फिरौती, असला और जाली पासपोर्ट बना कर विदेश जाने के है।

  • पेशी पर लाए गए 3 कैदी पुलिस वैन से हुए फरार, थाना प्रभारी और 5 पुलिस कर्मी सस्पेंड, देखें वीडियो

    पेशी पर लाए गए 3 कैदी पुलिस वैन से हुए फरार, थाना प्रभारी और 5 पुलिस कर्मी सस्पेंड, देखें वीडियो

    झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी में 12 पुलिसकर्मियों पर 3 कैदी भारी पड़ गए। पुलिस अभिरक्षा में रेलवे कोर्ट में पेशी पर लाए गए शातिर चकमा देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर आला अफसरों में हड़कंप मच गया। रेलवे कोर्ट में पेशी पर लाए गए तीन कैदियों के परिसर से भागने के मामले में बुधवार को एसएसपी ने तीन दरोगा और पांच सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह की तहरीर पर जीआरपी ने फरार तीनों कैदियों और निलंबित आठों पुलिसकर्मियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करा दिया है।

    जिला जेल से सात बंदियों को मंगलवार को पेशी पर रेलवे कोर्ट लाया गया था। सभी को पुलिस वैन से उतारकर रेलवे कोर्ट में पेश किया। बृजेन्द्र, गया प्रसाद व शैलेन्द्र को पेशी के बाद पुलिस वैन में भेज दिया। अन्य की पेशी चलने के कारण पुलिस टीम वैन के इर्द-गिर्द थी। इसी बीच मौका पाकर तीनों बंदी वैन से भाग गए। पुलिस को पता चला तो हाथ-पैर फूल गए।

    सूचना पर एसएसपी राजेश एसके साथ जीआरपी, आरपीएफ के अलावा कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एसएसपी ने शिथिलता व लापरवाही पर पुलिस अभिरक्षा में तैनात दरोगा राजेन्द्र, पंकज सिंह व सुरेश सिंह यादव के अलावा हेड कांस्टेबिल शिवपाल सिह, सुनील कुमार, संदीप व जितेन्द्र के अलावा कांस्टेबिल अनिल को निलंबित कर दिया। प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह ने तीनों बंदियों के अलावा आठों पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਸਿਖਿਆ ਮੰਤਰੀ  ਨੇ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਤੇ ਹੈਲਪਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਿਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਤੇ ਹੈਲਪਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਸਿਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਸ ਨੇ 10 ਆਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰ ਤੇ 41 ਹੈਲਪਰਾ ਨੁੰ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਵੰਡੇ। ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਸ ਵਿਰਾਸਤ ਏ ਖਾਲਸਾ ਵਿਚ ਆਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾ ਨੁੰ  ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਵੰਡੇ ਗਏ। ਸ.ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ, ਤਕਨੀਕੀ ਸਿੱਖਿਆ, ਉਦਯੋਗਿਕ ਸਿਖਲਾਈ ਤੇ ਉਚੇਰੀ ਸਿੱਖਿਆ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋ ਅੱਜ 21 ਸਤੰਬਰ ਦਿਨ ਵੀਰਵਾਰ ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ ਵਿਰਾਸਤ ਏ ਖਾਲਸਾ ਦੇ

    ਔਡੀਟੋਰੀਅਮ ਵਿੱਚ ਹਲਕਾ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਵੰਡੇ। ਸ.ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ, ਤਕਨੀਕੀ ਸਿੱਖਿਆ, ਉਦਯੋਗਿਕ ਸਿਖਲਾਈ ਤੇ ਉਚੇਰੀ ਸਿੱਖਿਆ ਪੰਜਾਬ ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਵਿਰਾਸਤ ਏ ਖਾਲਸਾ ਦੇ ਔਡੀਟੋਰੀਅਮ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ 41 ਹੈਲਪਰ ਤੇ 10 ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਵੰਡਦੇ ਹੋਏ।