Blog

  • पंजाब में आतंकी हमले का इनपुट, इन गैंगस्टरों पर FIR दर्ज, ऑपरेशन ईगल-2 शुरू

    पंजाब में आतंकी हमले का इनपुट, इन गैंगस्टरों पर FIR दर्ज, ऑपरेशन ईगल-2 शुरू

    चंडीगढ़। पंजाब में गैंगस्टर्स और आतंकवादियों का खौफ लगातार बना हुआ है। वहीं 26 जनवरी को लेकर भी पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) के पास इनपु‌ट्स आए हैं कि पंजाब में बब्बर खालसा इंटरनेशनल नामक प्रतिबंधित आतंकी संगठन आतंकी वारदातों को अंजाम दे सकता है।

    ऐसे में सेल ने अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एमेंडमेंट ऑर्डिनेंस, 2004 की सेक्शन 17,19, 20, IPC की सेक्शन 120 बी तथा आर्म्स एक्ट की सेक्शन 25 के तहत एक केस दर्ज किया है।

    जिन संदिग्धों पर FIR दर्ज की गई है उनमें पंजाब की जेल में कैद गुरदासपुर के बटाला का निवासी जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया का भी नाम है। वहीं अन्य संदिग्धों में कपूरथला का अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत बल, पटियाला का प्रकट सिंह, अमृतसर के तलवंडी निवासी दरमनजोत सिंह उर्फ दरमन काहलों, मोहाली के मटौर निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा शामिल है।

    SSOC को जानकारी मिली है कि गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया, अमृतपाल सिंह(अभी अमेरिका में), प्रकट सिंह(अभी इंग्लैंड में), दरमनजोत सिंह(अभी अमेरिका में) बब्बर खालसा इंटरनेशनल(BKI) के साथ जुड़े हैं। इसे परमजीत सिंह पम्मा(अभी इंग्लैंड में) चला रहा है। वह प्रतिबंधित सिख्स फॉर जस्टिस(SFJ) संस्था के साथ भी जुड़ा हुआ है।

    जानकारी के मुताबिक संदिग्धों के मंसूबे पंजाब समेत पूरे भारत में टारगेट किलिंग और अन्य हिंसक घटनाओं को अंजाम देकर दहशत पैदा करना है। इस काम को अंजाम देने के लिए जग्गू भगवानपुरिया और प्रकट सिंह युवकों और हथियारों की सप्लाई में लगे हैं। इनकी मदद अमृत बल और दरमन काहलों कर रहे हैं। यह पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

    SSOC ने हाल ही में अमृतपाल सिंह के तीन मेंबर अमृतसर के युवराज सिंह, तरनतारन के निशान सिंह और लुधियाना के जसपाल सिंह को गिरफ्तार किया था। युवराज और निशान सिंह को मोहाली फेज 6 के दारा स्टूडियो के पास से हथियारों समेत पकड़ा गया था। इनसे पूछताछ पर जसपाल की गिरफ्तारी हुई थी। अमृतपाल गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का साथी है। मोहाली के एक लीडर की हत्या की प्लानिंग करने के मामले में इनकी गिरफ्तारी की गई थी।

    पंजाब के DGP के आदेशों पर ऑपरेशन ईगल-2 शुरू किया गया है। इसके तहत मोहाली जिले में आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसा जा रहा है। नाकेबंदी, पेट्रोलिंग की जा रही है। वहीं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य भीड़ वाली जगहों पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस सुरक्षा जांच को 26 जनवरी को लेकर काफी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • 23 फरवरी से चार महीने तक रात की उड़ानें रहेंगी बंद

    23 फरवरी से चार महीने तक रात की उड़ानें रहेंगी बंद

    लखनऊ: चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा 23 फरवरी से 11 जुलाई तक चार महीने के लिए रात्रि उड़ान संचालन नहीं करेगा। यह जानकारी हवाई अड्डे के अधिकारियों ने दी है। रात 9:30 बजे से सुबह 6 बजे तक के बीच कोई उड़ान संचालन नहीं होगा।

    इस अवधि के दौरान लखनऊ हवाईअड्डा अपने मौजूदा रनवे (एयरसाइड) के विस्तार और उन्नयन का काम करेगा ताकि यात्री और कार्गो प्रवाह की संख्या में वृद्धि के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके।

    हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने कहा, “चार महीने की अवधि के दौरान हवाई अड्डे पर बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए तीन नए लिंक टैक्सीवे, विमान संचालन के लिए नई ग्राउंड लाइट, रनवे आदि का विकास किया जाएगा।”

  • मुश्किल में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन! 12 घंटे तक घर में चली तलाशी…

    मुश्किल में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन! 12 घंटे तक घर में चली तलाशी…

    वाशिंगटन : FBI ने डेलावेयर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आवास की तलाशी ली और गोपनीय दस्तावेज के तौर पर चिह्नित छह दस्तावेज बरामद किए। विभाग ने बाइडन के कुछ हस्तलिखित नोट भी अपने कब्जे में लिए। इस बात की पुष्टि बाइडन के निजी वकील बॉब बाउर ने की है। वकील बॉब बाउर ने बताया कि यह तलाशी करीब 12 घंटे तक चली।

    बाइडन के वकील के मुताबिक शुक्रवार को न्याय विभाग के अधिकारियों ने गोपनीय दस्तावेजों की तलाशी के लिए जो बाइडन के डेलवेयर स्थित घर और विलमिंगटन स्थित पूर्व ऑफिस में छापेमारी की थी। गोपनीय दस्तावेज उस वक्त के हैं जब जो बाइडन उप राष्ट्रपति थे। आरोप है कि वह पद छोड़ने से पहले गोपनीय दस्तावेज अपने साथ ले गए थे।

    वहीं जांच को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि नवंबर में उनके निजी कार्यालय में गोपनीय दस्तावेज पाए जाने से पहले उनका खुलासा नहीं करने पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं और इसे जल्दी से हल करने के लिए उत्सुक हैं। मुझे लगता है कि आप पाएंगे कि वहां कुछ भी नहीं है। मुझे कोई पछतावा नहीं है। वकीलों ने मुझे जो बताया है, मैं उसका पालन कर रहा हूं। घटनाक्रम के सामने आने के बाद करीब हफ्ते भर में उनकी पहली सार्वजनिक टिप्पणी आई है।

    ट्रंप के घर से कुछ गुप्त क्लासिफाइड फाइलें मिली हैं जिसके बाद से उनके ऊपर जांच का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, इस मामले में अब डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि इन फाइलों को कुछ नफरती संघीय अधिकारियों द्वारा प्लांट किया गया है ताकि वे मुझे फंसा सकें। लेकिन मैं इसे हल्के में ले रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि ये सब मुझे फंसाने के लिए किया गया है और इसमें कोई भी सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान कुछ भी गलत नहीं किया। यह सब मेरे खिलाफ साजिश रचने की योजना है।

  • पेड़ से टकराई कार, आग लगने से 3 झुलसे 

    पेड़ से टकराई कार, आग लगने से 3 झुलसे 

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास एक गांव में कार में सवार लोग गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए। शनिवार की देर रात रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पौड़ी पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई जिसके कारण उसमें आग लग गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।

    जानकारी के मुताबिक पेड़ से टकराने के बाद गाड़ी का लॉकिंग सिस्टम जाम हो गया था। जिस वजह से सवार लोग दरवाजे नहीं खोल पाए। इसीलिए कार में सवार लोग दरवाजा लॉक होने के कारण कार से बाहर नहीं निकल सके और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। पेड़ से टकराने के बाद कार धू-धू कर जलने लगी। हालांकि मौजूद लोगों ने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कोई मदद नहीं कर सकी।

    पेड़ से टकराने के कारण गाड़ी में भीषण आग लग गई। जब सुबह लोगों ने देखा कि उसमें सवार की लोग भी जलकर राख हो चुके हैं। कार में केवल उन तीनों व्यक्तियों के सिर्फ कंकाल ही दिखाई पड़ रहे हैं। पौड़ी गांव के पास जिस कार में पेड़ से टकराने के कारण आग लगी उस कार का नंबर CG10 BD 7861 है। जानकारी के मुताबिक की है गाड़ी बिलासपुर की है।

  • पुरानी पेंशन योजना को लेकर सीएम ने दिया बड़ा ब्यान…

    पुरानी पेंशन योजना को लेकर सीएम ने दिया बड़ा ब्यान…

    मुंबई। महाराष्ट्र में पुरानी पेंशन योजना को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को लेकर सकारात्मक है। आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए एक प्रचार रैली को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि राज्य का शिक्षा विभाग पुरानी पेंशन योजना (OPS) का अध्ययन कर रहा है।

    शिंदे ने यह भी कहा कि राज्य सरकार हाल ही में आयोजित दावोस शिखर सम्मेलन में निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर के संबंध में विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का अपने काम से जवाब देगी। शिंदे ने कहा कि सरकार शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों, गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए पुरानी पेंशन योजना और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षण के लिए सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग पुरानी पेंशन योजना का अध्ययन कर रहा है।

    दावोस बैठक के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी कंपनियां प्रत्यक्ष निवेश करने के बजाय संयुक्त उद्यमों में जाना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए दावोस सम्मेलन में कई उद्योगपति भारत से हैं, लेकिन यह विदेशी निवेश ही होगा। मुख्यमंत्री ने पिछली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार द्वारा हस्ताक्षरित समझौतों पर भी सवाल उठाया और कहा कि उस सरकार में कुछ नहीं हुआ।

    बता दें कि पुरानी पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों को निर्धारित पेंशन मिलती है। इसके तहत, कर्मचारी पेंशन के रूप में प्राप्त अंतिम वेतन की 50 प्रतिशत राशि का हकदार होता है। हालांकि, पेंशन राशि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत अंशदायी है, जो 2004 से प्रभावी है।

  • आज का राशिफल, 22 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 22 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके मन में प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आज आप अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और कुछ कामों को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे जिनके लिए आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। आज आप राजनीति में कार्यरत लोग लोगों को जोड़ने में सफल होंगे। आपको आज किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है जिसकी अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। यदि आपने अपनी किसी पुरानी गलती से सबक नहीं लिया तो आज आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आज आप सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में आज आप अधिकारियों से किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। आप उनके द्वारा दिए काम को समय पर पूरा करें। यदि आपने अपने मन की बात किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर की तो वह बाद में आपका मजाक बना सकता है। आपको किसी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। आपकी कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात होगी। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    मिथुन राशिफल। आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा व अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। यदि कोई समस्या हो, तो उसे नजरअंदाज ना करें। संतान को आप संस्कारों व रीति-रिवाजों की शिक्षा दे सकते हैं। आपके कुछ निजी मामलों में आपको लापरवाही नहीं करनी है। आपको परिवार में किसी लड़ाई झगड़े में दोनों पक्षों की सुनकर ही सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय संबंधित किसी काम को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अक्समात धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि आप किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी, जिससे आप दोनों एक दूसरे की बातों को सुनेंगे व समझेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों से घबराना नहीं है। उन्हें समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी।

    सिंह राशिफल। सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारियों में पूरी मेहनत और लगन से जुटे नजर आएंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अपने सीनियर्स को प्रसन्न रखेंगे, लेकिन आपको किसी पर अधिक विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। आपको अपने किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा व जल्दी आप किसी की बातों में ना आए। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी अधिक करनी पड़ेगी।

    कन्या राशिफल। आज आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपको यदि धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह आपके मित्र की मदद से दूर होगी। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। आप वरिष्ठ सदस्यों से बिजनेस संबंधित कोई मदद ले सकते हैं। आपके कुछ काम यदि लंबे समय से लटके हुए थे, तो वह भी पूरे होते दिख रहे हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। निजी मामलों में आप सावधानी बरते, नहीं तो कोई आपको गुमराह कर सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है, लेकिन आप अपने किसी मित्र की बातों में आकर किसी लड़ाई झगड़े में पड़ सकते हैं, जिससे आपको समस्या होगी। पारिवारिक विषयों में पूरी सक्रियता दिखाएंगे। आपके सांसारिक सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी। आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लॉन्च करने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप परिवार के सदस्यों को भी कुछ समय देंगे, जिनसे आप कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आने से  घर में खुशियां बनी रहेंगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए जन कल्याण के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। सामाजिक जिम्मेदारियों  को भी आप बखूबी निभाएंगे। आपको लाभ के चक्कर में किसी बड़े लाभ को हाथ से ना जाने दे, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। भाई बंधुत्व की भावना आज बढे़गी। आज कुछ कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। आप धर्म-कर्म के कार्यों में आगे बढ़ेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। घर परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से खुशियां बनी रहेगी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह संभव नहीं हो पाएगा। आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से बन सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा।

    मकर राशिफल। मकर राशि के जातक व्यवसाय में कुछ दीर्घकालीन योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का आपको मौका मिलेगा। आपके किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आज आपकी सुख और समृद्धि बढ़ने से आपका खर्चा भी बढ़ सकते हैं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अत्याधिक दिखावे के चक्कर में अधिक धन व्यय ना करें और अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। किसी लेनदेन के मामले में  आप सावधान रहें। कारोबार कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में भी आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। आपके कुछ रुके हुए मामले आप समय रहते निपटा पाएंगे, तो उनसे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आप किसी काम मे निसंकोच आगे बढ़ेंगे, तो आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आपको  घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

  • पंजाब: जालंधर से S Bhoopathi सहित 24 IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब: जालंधर से S Bhoopathi सहित 24 IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब पुलिस विभाग में लगातार तबादलों का दौर जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबिक जालंधर से एस भूपति सहित 24 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। वहीं अब आईपीएस कुलदीप चहल जालंधर के नए सीपी होंगे। देखें लिस्ट 

  • जालंधरः सेब की पेटियों के नीचे छुपाकर ला रहे 3 क्विंटल चूरा पोस्त सहित ड्राइवर गिरफ्तार

    जालंधरः सेब की पेटियों के नीचे छुपाकर ला रहे 3 क्विंटल चूरा पोस्त सहित ड्राइवर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः देहात पुलिस ने नशे की नशे की बड़ी खेप सहित ट्रक चालक को काबू किया है। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से सेब की पेटियों के नीचे छुपा कर ला रहे ड्राइवर को 310 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) सहित काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि जिला जालंधर के तहत आती पुलिस चौकी मंड के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह स्टाफ के साथ चौकी में ही मौजूद थे।

    इस दौरान उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि जम्मू-कश्मीर से ट्रक नंबर जेके-02एए-3215 में सेबों की खेप के साथ चूरा पोस्त की बड़ी खेप आ रही है। यदि तुरंत नाकाबंदी करके ट्रक की तलाशी ली जाए तो नशे की बड़ी खेप को पकड़ा जा सकता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने इसकी सूचना तुरंत डीएसपी करतारपुर सुरेंद्र सिंह धोगड़ी को दी। डीएसपी धोगड़ी के आदेश पर उनके नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत प्रभाव से मंड के तहत आते अठौला मोड़ पर नाकाबंदी कर दी। ट्रक वरियाणा से कपूरथला की तरफ जा रहा था। ट्रक को नाके रोक कर जब तलाशी ली तो 310 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई।

    एसपी सपरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपनी पहचान नाम मोहम्मद अशरफ निवासी मंदर गाला (धार साकरी, राजौरी) जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। आरोपी ने चूरा पोस्त के 20-20 किलोग्राम के 15 बोरे और एक बोरा दस किलोग्राम की बनाया हुआ था। यह बोरे सेब की पेटियों के नीचे छुपाकर रखे हुए थे। पकड़े गए आरोपी ने अभी चूरा पोस्त की सप्लाई करनी थी कि उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने ट्रक नंबर जेके-02एए-3215 को भी कब्जे में ले लिया है।

  • जालंधरः रिहायशी इलाके में सांबर आने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः रिहायशी इलाके में सांबर आने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः सर्दी के मौसम में जगंली जानवरों के शहरों के रिहायशी इलाकों में आने के मामले बढ़ने शुरू हो गए है। वहीं आज सुच्ची पिंड में सांबर के आने का मामला सामने आया है। हिरण के रिहायशी इलाके में आने से हड़कंप मच गया। इलाका निवासियों ने मामले की जानकारी पुलिस विभाग को दी।

    जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जंगलात विभाग को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंचे जंगलात विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद सांबर को काबू कर कब्जे में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए जंगलात विभाग के कर्मी ने बताया कि आधे घंटे की मशक्त के बाद सांबर को काबू किया है। दरअसल, सांबर एक वर्कशाप में घुस गया था। उन्होंने कहा कि इलाका तंग होने के कारण उनको मुश्किल का सामना करना पड़ा। उन्हें डर था कि आस पास खड़ी गाड़ियों को कहीं सांबर नुकसान ना पहुंचा दे। इस दौरान उन्होंने कहा अब इसे चौहाल के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।

  • होशियारपुरः वैन और 3 लाख रुपये लूटने वाले 2 गिरफ्तार 

    होशियारपुरः वैन और 3 लाख रुपये लूटने वाले 2 गिरफ्तार 

    होशियारपुरः शहर की पुलिस लगातार लूट की वारदातों को ट्रेस कर रही है। वहीं आज पुलिस ने होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर वैन चालक से मारपीट कर तीन लाख रुपये व वैन लेकर फरार हुए मामले में को ट्रेस कर लिया है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सहित 40 हजार रुपये नगदी बरामद की गई है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा आरोपियों से पूछताछ के दौरान और भी वारदात के खुलासे हो सकते है।