Blog

  • इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया

    इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया

    ऊना/सुशील पंडित : आज इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़ी श्रद्धा से मनाया। इस मौके क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव एक हिन्दू पर्व है। यह चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन हनुमानजी का जन्म हुआ माना जाता है। उन्हें शिव का ११वाँ रूद्र अवतार माना जाता है। इन्द्र के वज्र से हनुमानजी की ठुड्डी (संस्कृत में हनु) टूट गई थी। इसलिये उनको हनुमान का नाम दिया गया। इसके अलावा ये अनेक नामों से प्रसिद्ध है जैसे बजरंग बली, मारुति, अंजनि सुत, पवनपुत्र, संकटमोचन, केसरीनन्दन, महावीर, कपीश, शंकर सुवन आदि। हनुमान जी की मूर्तियों पर सिन्दूर और चांदी का वर्क चढाने की परम्परा है। कहा जाता है राम की लम्बी उम्र के लिए एक बार हनुमान जी अपने पूरे शरीर पर सिन्दूर चढ़ा लिया था और इसी कारण उन्हें और उनके भक्तो को सिन्दूर चढ़ाना बहुत अच्छा लगता है जिसे चोला कहते है। संध्या के समय दक्षिण मुखी हनुमान मूर्ति के सामने शुद्ध होकर मन्त्र जाप करने को अत्यन्त महत्त्व दिया जाता है।

    हनुमान जन्मोत्सव पर रामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड पाठ को पढना भी हनुमानजी को प्रसन्न करता है। सभी मन्दिरो में इस दिन तुलसीदास कृत रामचरितमानस एवं हनुमान चालीसा का पाठ होता है। इस मौके डॉ मीनाक्षी नाथ, परमिंदर, श्रुति जुनेजा, प्रियका मदान, साधना चड्ढा, रेणुका चौधरी, कमलेश वर्मा, एकता जैतक, सोनू शर्मा, नरेश कुमारी, मधु अरोड़ा, शशि कंवर, सुकेली जसवाल, सोनिका शर्मा, अनुपमा शर्मा, सोनिया शर्मा, वैशाली धवन, रूपिंदर कौर, जसलीन कौर, परमिंदर कौर, रूपगणा, दीपिका ब्राह्मी, सुषमा लठ, चारवी, अंजू शर्मा, पूनम ठाकुर, वीनू कंवल, शिवानी साहनी आदि मौजूद रहीं।

  • रेस्ट हॉउस बंगाणा में विधायक देवेंद्र भुट्टो ने सुनी जनसमस्याएं

    रेस्ट हॉउस बंगाणा में विधायक देवेंद्र भुट्टो ने सुनी जनसमस्याएं

    संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक विचारधारा व भाईचारे का पैगाम दे रहा: भुट्टो 

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता की हर समस्या का समाधान होगा। और अब पहले की तरह कुटलैहड़ की जनता को बार बार सरकारी कार्यलयों में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमने अधिकारियों को भी कड़े आदेश दिए है। यह वातें विधायक भुट्टो ने रेस्ट हॉउस बंगाणा में जन समस्याओं को सुनने के बाद सम्बोधन में कहीं। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ बिस क्षेत्र में जनता की छोटी छोटी समस्याएं है। और उनके समाधान के लिए जनता को बार बार सरकारी कार्यालयों के चक्र लगाने पड़ते है। उन्होंने कहा कि खण्ड बिकास अधिकारी से लेकर जल शक्ति विभाग को आदेश दिए है। कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आये तो उसका तुरंत समाधान होना चाहिए। किसी व्यक्ति से उसकी पार्टी या फिर विचारधारा नहीं पूछी जाए। हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है। 

    रेस्ट हॉउस बंगाणा में जनसमस्याओं को सुनने के बाद विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने लठियानी में संत निरंकारी मिशन की शाखा में चल रहे विशाल संत समागम के आयोजन में शिरकत की ओर आशीर्वाद लिया। भुट्टो ने कहा कि संत निरंकारी मिशन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के नेतृत्व में एक आध्यात्मिक विचारधारा के रूप में विश्व भर में मानव एकता और भाईचारे का पैगाम दे रहा है। निरंकारी सतगुरु माता आदिकाल से संत महात्माओं द्वारा दिए गए सनातन सत्य संदेश को ही जन- जन तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि मनुष्य तन की विशेषता केवल प्रभु परमात्मा की प्राप्ति के कारण ही है। ईश्वर कण- कण में समाई ऐसी परम सत्ता है जो जानने योग्य है और पूर्ण सतगुरु की शरण में आकर ही इसे जाना जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन पिछले 95 वर्षों से विश्व के कोने-कोने में संत समागमों द्वारा प्रेम, भाईचारे का पैगाम पहुंचा रहा है। इसके साथ- साथ निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओं द्वारा अनेक प्रकार की सामाजिक गतिविधियों जैसे रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान में भी बढ़-चढ़ कर समय-समय पर योगदान दिया जा रहा है। भुट्टो ने कहा कि निरंकारी मिशन को संयुक्त राष्ट्र संघ में भी स्थाई सलाहकार की सदस्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि संत समागमों में जन-जन को प्रभु प्राप्ति की प्रेरणा दे रहे हैं, वही ‘नर सेवा नारायण पूजा’ के भाव को आगे रखकर मिशन दिन-रात मानवता की सेवा के प्रति अग्रसर है। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पूर्व प्रधान प्रवीण पादा उपप्रधान भूषण शर्मा पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, ठाकुर किशोरी हटली, संजीव कुमार मिंटू व कई गणमान्य लोग मौजूद थे। 

  • पंजाबः कोटकपुरा के करीब 50 परिवार बीजेपी में शामिल हुए, देखें वीडियो

    पंजाबः कोटकपुरा के करीब 50 परिवार बीजेपी में शामिल हुए, देखें वीडियो

    कोटकपुराः कोटकपुरा के बख्शीश नगर के कई परिवार बी.जे.पी. में शामिल होने की खबर सामने आई है। प्रेम सिंह सफारी उपाध्यक्ष एससी मोर्चा भाजपा पंजाब ने कहा कि कल कुलतार सिंह संधवा  द्वारा बी.जे.पी. वर्करों के धरने मैं  बोली गई अभद्र भाषा के कारण कोटकपुरा के बग़ाशीश नगर के 50-60 परिवार आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। हमने हाई क्वार्टर से कल के वायरल हुए वीडियो के बारे में बता  है। कई गांवों से फोन आ रहे हैं, हम आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.

    क्षेत्र प्रभारी गौरव कक्कड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की अभद्र भाषा और झूठ के कारण कई परवार  भाजपा में शामिल हुए हैं।

  • जालंधरः इंस्पेक्टर सहित एसआई अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधरः इंस्पेक्टर सहित एसआई अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुणः प्रशासन द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। हाल ही में देहात एरिया के कई पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए गए थे। वहीं आज फिर से थानों के एसएचओ के तबादले किए गए है। बताया जा रहा है कि जालंधर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर यह तबादलें किए गए है। जारी आदेशों के मुताबिक 10 पुलिस थानों को नए एसएचओ मिले हैं। ट्रांसफर हुए 10 थानों के एसएचओ की सूची निम्नलिखित है।

  • पंजाबः 14.5 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित 3 काबू

    पंजाबः 14.5 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित 3 काबू

    लुधियानाः पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ पुलिस ने 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ढाई किलो हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान उनकी एक साथी महिला मौके से फरार हो गई है। उसकी तालाश जारी है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में पब्लिक स्कूल चहेडू के बच्चों ने शीश नवाया

    प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में पब्लिक स्कूल चहेडू के बच्चों ने शीश नवाया

    ऊना/सुशील पंडित : बाथड़ी से सटे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में शनिवार को डेरा सन्त बाबा फूल नाथ दे गद्दीनशीन सन्त बाबा किशन नाथ के तत्वावधान में  श्री गुरु रविदास पब्लिक स्कूल चहैडू व माता सावित्री बाई फुले ट्यूशन सेंटर के बच्चो के साथ  माथा टेकने के लिए पहुंचा। जहां पर प्रधान संत सुरिंद्र दास के नेतृत्व में संगत का स्वागत किया गया। वहीं गुरु की वाणी से भी जोड़ा गया। जबकि आई हुई संगत को  सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

    इस दौरान संगत को गुरु की वाणी से जोड़ते हुए संत सुरिंद्र दास महाराज ने कहा कि चरण छोह गंगा का इतिहास श्री गुरु  रविदास महाराज से जुड़ा हुआ है। गुरु महाराज की शक्ति द्वारा जहां पर लोगों की मांग पर पानी की समस्या को दूर किया गया था। प्राचीन समय से  लेकर आज दिन तक जहां गंगा रूपी अमृत धारा निरंतर चल रही है। खुरालगढ़ साहिब में कई धार्मिक आयोजनों को मनाया जाता है, जिसमें देश विदेश सहित  विभिन्न राज्यों से नतमस्तक होने के लिए पहुंचते हैं। इस मौके पर चरण छोह  गंगा खुरालगढ़ साहिब के प्रधान संत सुरिंद्र दास, संत जगविंद्र लांबा,  संत दयाल चंद, संत निरंजन दास, संत गिरधारी लाल, सेवानिवृत हरबंस सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।


    11 से 15 अप्रैल को होगा अमृत धारा प्रकट दिवस

    संत सुरिंद्र दास महाराज ने बताया कि चरण छोह गंगा खुरालगढ़ साहिब में हर साल आगामी 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक महात्मा ज्योतिवा फुले, अमृत  धारा प्रकट दिवस, डा भीम राव अांबेडकर जन्मदिवस दिवस को हर्षोल्लास से  मनाया जाता है। इसमें विभिन्न राज्यों सहित देश विदेश के श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं तथा चरण छोह गंगा में स्नान कर अपने आप को धन्य मानते हैं।

  • राशन कार्ड धारकों को लग सकता है बड़ा झटका, डीलरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    राशन कार्ड धारकों को लग सकता है बड़ा झटका, डीलरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    देहरादून: प्रदेश के राशनकार्ड धारकों को अगले महीने से बड़ा झटका लग सकता है। जी हां मई महीने से राशन वितरण व्यवस्था बाधित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्री राशन वितरण को लेकर डीलरों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे अगले महीने से राशन का वितरण बंद कर देंगे।

    मिली जानकारी के अनुसार राशन डीलरों ने सख्त चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी लंबित मांगों का निस्तारण जल्द नहीं किया तो आंदोलन करने पर सरकार की ही जिम्मेदारी होगी। राशन डीलरों ने रुके हुए लाभांश का भुगतान नहीं होने पर मई से राशन वितरण ठप करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि लाभांश जारी नहीं होने के कारण वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

    ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन ने राशन डीलरों की समस्या को लेकर बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि जनवरी से डीलरों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभांश नहीं मिल रहा है। इस बारे में 19 जनवरी को खाद्य मंत्री रेखा आर्या से बात हुई थी। मंत्री ने 15 फरवरी तक देय बिलों का भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

    उन्होंने पीएमजीएकेवाई का पिछले सात महीने का रुका लाभांश भी शीघ्र दिलाने की मांग उठाई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बाकी राज्यों की तरह उत्तराखंड के राशन डीलरों को मासिक मानदेय दिया जाए। उन्होंने चेताया कि 20 अप्रैल तक इन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो राशन डीलर अगले महीने से पूर्ण कार्यबहिष्कार करेंगे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा एवं राजेंद्र बांगा, राष्ट्रीय सह सचिव रेबाधर ब्रजवासी मौजूद थे।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह का एक और साथी गिरफ्तार 

    फिरोज़पुरः  अमृतपाल सिंह के एक और साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रनजीत सिंह निवासी फिरोज़पुर के रूप में हुई है। रणजीत सिंह को पुलिस ने अजनाल कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह का एक और साथी गिरफ्तार 

    पंजाबः अमृतपाल सिंह का एक और साथी गिरफ्तार 

    फिरोज़पुरः  अमृतपाल सिंह के एक और साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रनजीत सिंह निवासी फिरोज़पुर के रूप में हुई है। रणजीत सिंह को पुलिस ने अजनाल कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

  • बड़ी राहत! जल्द पेट्रोल-डीजल के दामों में हो सकती है कटौती

    बड़ी राहत! जल्द पेट्रोल-डीजल के दामों में हो सकती है कटौती

    नई दिल्ली : जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। डीजल पर खुदरा मार्जिन 15 महीनों में पहली बार जनवरी-मार्च तिमाही में पॉजिटिव हो गया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के एक अनुमान के अनुसार घरेलू कीमतें स्थिर रहने और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के चलते ऐसा हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का अनुमान है कि उन्होंने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में प्रति लीटर डीजल बिक्री पर 50 पैसे का मुनाफा बनाया है। जबकि तीसरी तिमाही में कंपनियों को 6.5 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा था। जनवरी से मार्च 2022 के दौरान यह घाटा 2.6 रुपये प्रति लीटर था।

    इसलिए हो रहा था नुकसान

    ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को नुकसान इसलिए हो रहा था, क्योंकि घरेलू कीमतें स्थिर थीं और वैश्विक कीमतें आसमान छू रही थीं। डिमांड में इजाफा, अस्थायी रिफाइनरी क्षमता की कमी और यूक्रेन युद्ध से उपजी आपूर्ति की अनिश्चितताओं के कारण पिछले साल क्रूड ऑयल की वैश्विक कीमतें बढ़ी थीं।

    पेट्रोल पर रिटेल मार्जिन

    पिछले साल पेट्रोल के दाम भी आसमान छू गए थे, लेकिन डीजल के मुकाबले तेजी गति से नीचे भी आए। जनवरी में मार्च तिमाही में पेट्रोल पर रिटेल मार्जिन 6.8 रुपये प्रति लीटर रहने का अनुमान है। यह तीसरी तिमाही के 10 रुपये से कम है। जनवरी 2022 से शुरू हुई सभी तीनों तिमाहियों में पेट्रोल की खुदरा बिक्री पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को घाटा हुआ है।

    बढ़ गई तेल कंपनियों की इनकम

    चौथी तिमाही में 10 से 11 डॉलर प्रति बैरल का अनुमानित ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन और पॉजिटिव मार्केटिंग मार्जिन रहा है। इससे इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम की परिचालन आय में संयुक्त रूप से तिमाही दर तिमाही 77% बढ़ने में मदद मिलेगी। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। वहीं, शुद्ध मुनाफा 3.3 गुना बढ़ने का अनुमान है।

    ओपेक+ के फैसले से कुछ चिंता

    ओपेक+ के मई से सप्लाई घटाने के हालिया फैसले से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को कुछ चिंता हो सकती है। रविवार के इस प्रोडक्शन को घटाने के फैसले के बाद से क्रूड ऑयल की कीमत 5 फीसदी चढ़ गई है। इससे फ्यूल रिटेलर्स के मार्जिन पर असर पड़ सकता है। अगर ओपेक+ के प्रोडक्शन घटाने के फैसले से क्रूड ऑयल की कीमतों पर अधिक असर नहीं पड़ता है, तो कंपनियों को मुनाफा होता रहेगा। ऐसे में आगे चलकर पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने का फैसला हो सकता है। शुक्रवार को ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 84.94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।