Blog

  • बिहार चुनावों का बजा बिगुल, 2 चरण में होगी वोटिंग

    बिहार चुनावों का बजा बिगुल, 2 चरण में होगी वोटिंग

    तरनतारन में इस दिन होंगे विधानसभा उपचुनाव

    पटना: बिहार में आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। बिहार की सभी 243 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया। वहीं तरनतारन में उप विधानसभा सीट का ऐलान हो गया है। 11 नवबंबर को तरनतार सीट पर उपचुनाव होंगे, जबकि 14 नवबंर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। भारत निर्वाचन आयोग 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਬਿਹਾਰ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਦੋ ਪੜਾਅ ਵਿੱਚ 6 ਅਤੇ 11 ਨਵੰਬਰ 2025
    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आज हम बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों और इसके लिए चुनाव आयोग की तैयारियों की घोषणा करने जा रहे हैं। इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार में 7.2 करोड़ वोटर है, वहीं 14 लाख मतदाता पहली बार वोट करेंगे। उन्होंने कहाकि 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। Read in English:
    Breaking News: Bihar Assembly Elections Scheduled in Two Phases, Counting on November 14
    लगभग 4 लाख वरिष्ठ नागरिक और लगभग 14,000 मतदाता 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं। पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर होंगे। हर केंद्र पर 1200 वोटिंग की कोशिश है, बिहार में 40 सीट आरक्षित है। एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है। नामांकन दाखिल करने की तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची अंतिम होगी। बिहार में 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होंगी, जबकि 14 नवंबर को नतीजे सामने आएंगे।
  • उपायुक्त ने 50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध प्रशिक्षण के लिए किया रवाना

    उपायुक्त ने 50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध प्रशिक्षण के लिए किया रवाना

    ऊना/सुशील पंडित: युवा आपदा मित्र स्कीम के तहत आज उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ऊना की 50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध जिला कांगड़ा स्थित क्षेत्रीय जल क्रीड़ा केंद्र में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना किया।

    उपायुक्त ने बताया कि यह 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 से 13 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा के समय स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण होती है और यह स्कीम युवाओं को समाजसेवा के साथ-साथ आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सशक्त बनाएगी।

    जतिन लाल ने बताया कि जिले में इस स्कीम के अंतर्गत कुल 475 युवा स्वयंसेवियों को मार्च 2026 तक प्रशिक्षित किया जाएगा। इनमें राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), भारत स्काउट एंड गाइड और नेहरू युवा केंद्र ऊना के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के स्वयंसेवी शामिल हैं। सफल प्रतिभागियों को सरकार की ओर से पहचान पत्र, आपदा प्रबंधन किट, प्रमाण पत्र एवं पाठ्य सामग्री प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद ये स्वयंसेवी जिला के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग देंगे और आपदा प्रबंधन संबंधी गतिविधियों में प्रशासन का सक्रिय रूप से साथ देंगे।

    इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय सेवा योजना) प्रो. (डॉ.) लिली ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस इकाई राजकीय महाविद्यालय ऊना प्रो. मनजीत सिंह और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना से राजन कुमार और धीरज कुमार भी मौजूद रहे।

  • ऊना में एमएसएमई सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

    ऊना में एमएसएमई सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार के औद्योगिक विभाग द्वारा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ऊना में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य राज्य में एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाना, प्रौद्योगिकी अपनाने को प्रोत्साहित करना, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि करना तथा सतत औद्योगिक प्रथाओं को बढ़ावा देना था। कार्यशाला में ऊना जिले के 65 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि, स्थानीय कारीगर तथा किसान उत्पादक संगठनों के सदस्य शामिल थे। प्रतिभागियों में औद्योगिक क्षेत्र गगरेट के अध्यक्ष प्रमोद और महासचिव सुरेश भी उपस्थित रहे।

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए औद्योगिक विभाग ऊना के महाप्रबंधक रचित शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा क्लस्टर प्रणाली के अंतर्गत उद्यमों को उन्नत तकनीक, आधुनिक मशीनरी एवं उपकरण क्लस्टर स्तर पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह सुविधाएं क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने एमएसएमई हरितीकरण पहल की जानकारी देते हुए पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक प्रक्रियाओं को अपनाने एवं ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

    कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभागियों को स्पाइस योजना, गिफ्ट योजना, तथा एमएसई-सीडीपी के विभिन्न घटकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही एमएसएमई प्रदर्शन सुधार योजना, क्लस्टर-आधारित विकास एवं सर्कुलर अर्थव्यवस्था पर आधारित उद्योगों के हरितीकरण की रणनीतियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
    प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया तथा कहा कि इससे एमएसएमई क्षेत्र को आधुनिक उपकरणों, तकनीकी संसाधनों और सतत औद्योगिक प्रथाओं के माध्यम से सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर प्रबंधक डीआईसी ऊना अखिल शर्मा, विस्तार अधिकारी दीपक सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • उपायुक्त ने किया श्याम सुंदर दास के कविता संग्रह ‘मां तो मां होती है’ का विमोचन

    उपायुक्त ने किया श्याम सुंदर दास के कविता संग्रह ‘मां तो मां होती है’ का विमोचन

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला, ऊना के हिन्दी शिक्षक एवं कवि श्याम सुंदर दास के कविता-संग्रह ‘मां तो मां होती है’ का विमोचन किया।

    इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि यह पुस्तक समाज में लुप्त हो रहे संस्कारों एवं मातृत्व के प्रति सम्मान की भावना को पुनः जाग्रत करने का सार्थक प्रयास है। उन्होंने लेखक के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रचनाकार समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता का संचार करते हैं।

    लेखक श्याम सुंदर दास ने बताया कि पुस्तक में कुल 27 कविताओं का संकलन है, जो मातृत्व, संस्कार, गुरु-शिष्य संबंधों और जीवन मूल्यों पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि संग्रह का उद्देश्य पाठकों को मूल्याधारित जीवन की ओर प्रेरित करना है।

    गौरतलब है कि श्याम सुंदर दास पी.एम. जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखूबेला में हिन्दी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वे शिक्षण के साथ-साथ साहित्य और कविता के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्हें शिक्षक रत्न सम्मान, गुरु श्रेष्ठ पुरस्कार, तथा पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा प्रशंसा प्रमाणपत्र सहित अनेक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

  • मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रारूप प्रकाशित, 17 तक कर सकते हैं दावे और आक्षेप

    मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रारूप प्रकाशित, 17 तक कर सकते हैं दावे और आक्षेप

    निर्वाचक नामावली पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद कार्यालयों में निरीक्षण हेतु रहेगी उपलब्ध

    ऊना/सुशील पंडित:जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार कर ली गई है। यह नामावली 6 अक्तूबर, 2025 से संबंधित ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों तथा जिला परिषद कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।

    उपायुक्त ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को निर्वाचक नामावली में नाम जोड़े जाने के लिए दावा, किसी नाम के सम्मिलित होने पर आपत्ति, अथवा प्रविष्टियों में त्रुटि के सुधार संबंधी आवेदन प्रस्तुत करना हो, तो वह निर्धारित प्रपत्र संख्या 2, 3 या 4 में 8 अक्तूबर से 17 अक्तूबर, 2025 तक पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा 27 अक्तूबर, 2025 तक निर्णय लिया जाएगा। इन निर्णयों के संबंध में अपील सात दिनों के भीतर, अर्थात् 3 नवम्बर, 2025 तक अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष दायर की जा सकती है। अपीलीय प्राधिकारी द्वारा प्राप्त अपीलों का निपटारा 10 नवम्बर, 2025 तक कर दिया जाएगा। इसके उपरांत 13 नवम्बर, 2025 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि प्रत्येक दावा या आपत्ति संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी (खंड विकास अधिकारी) को संबोधित होनी चाहिए। इसे व्यक्तिगत रूप से, अभिकर्ता के माध्यम से या पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत किया जा सकता है।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्वाचक नामावली का सावधानीपूर्वक अवलोकन करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि या सुधार की आवश्यकता हो, तो निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति अवश्य प्रस्तुत करें, ताकि मतदाता सूची को पूर्णतः सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

  • Blinkit Delivery Boy ने महिला के साथ की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल होने पर हुआ हंगामा

    Blinkit Delivery Boy ने महिला के साथ की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल होने पर हुआ हंगामा

    मुंबई: ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां डिलीवरी बॉय पर महिला को गलत तरीके से छूने का आरोप लगा है। उसका कहना है कि ऑर्डर देते समय डिलीवरी बॉय ने उसे ‘गलत तरीके से छुआ।’ महिला ने सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए कंपनी से शिकायत की और कार्रवाई करने की गुहार लगाई। हालांकि यह घटना 3 अक्टूबर को शाम करीब 5:30 बजे हुई थी। महिला ने वीडियो को X पर शेयर करते हुए Blinkit के ऑफिशियल अकाउंट को टैग किया। अपनी पोस्ट में उसने बताया कि डिलीवरी पार्टनर ने उसके साथ गलत हरकत की।

    महिला ने ब्लिंकिट की शुरुआती प्रतिक्रिया पर भी निराशा व्यक्त की और दावा किया कि यह अपर्याप्त थी। उसने लिखा, ‘आज ब्लिंकिट से ऑर्डर करते समय मेरे साथ यही हुआ। डिलीवरी बॉय ने दोबारा मेरा पता पूछा और फिर मुझे गलत तरीके से छुआ। यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कृपया सख्त कार्रवाई करें।’ महिला ने अपनी पोस्ट में ब्लिकिंट और मुंबई पुलिस को टैग किया। उसने सवाल किया कि क्या भारत में महिला सुरक्षा मज़ाक है? महिला ने आगे दावा किया कि ब्लिंकिट ने डिलीवरी ड्राइवर के खिलाफ तभी कार्रवाई की जब उसने घटना का सबूत पेश किया। ब्लिंकिट ने शुरुआत में उसकी मौखिक शिकायत को खारिज कर दिया और डिलीवरी बॉय को सिर्फ़ चेतावनी दी।

    हालांकि, वीडियो सबूत पेश करने के बाद, कंपनी ने ड्राइवर का अनुबंध समाप्त कर दिया और उसे प्लेटफ़ॉर्म से प्रतिबंधित कर दिया। ब्लिंकिट की ओर से जवाब में लिखा गया, ‘नमस्ते, फ़ोन पर आपके समय के लिए हम आभारी हैं। हमें इस घटना के लिए सचमुच खेद है और हम समझते हैं कि यह कितना परेशान करने वाला होगा। कृपया आश्वस्त रहें कि चर्चा के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई है। किसी भी अन्य प्रश्न या सहायता के लिए बेझिझक हमें डीएम करें।’ मुंबई पुलिस ने भी उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘हमने आपको फॉलो कर लिया है।

    कृपया डीएम में अपनी संपर्क जानकारी साझा करें।’ इस पोस्ट पर सोशल मीडिया जूजर्स की X पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। ज़्यादातर यूज़र्स ने महिला का समर्थन किया और ब्लिंकिट डिलीवरी ड्राइवर के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, कुछ यूज़र्स ने सुझाव दिया कि यह स्पर्श अनजाने में हुआ होगा, जिससे बहस छिड़ गई। इस वायरल वीडिया ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। ​वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच इस बात पर बहस शुरू हो गई कि क्या यह हरकत जानबूझकर की गई थी या यह सिर्फ एक गलती थी। एक अन्य ट्वीट में, उसने दावा किया कि आगे कोई अनचाहा टच न हो, इसके लिए उसे पार्सल अपने सामने रखना पड़ा।

  • चिकित्सा क्षेत्र में Nobel Prize विजेताओं के नाम घोषित, इन तीन वैज्ञानिकों को मिला पुरस्कार

    चिकित्सा क्षेत्र में Nobel Prize विजेताओं के नाम घोषित, इन तीन वैज्ञानिकों को मिला पुरस्कार

    नई दिल्ली: साल 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। मैरी ई. बंक्रॉ, फ्रेड राम्सडेल और शिमोन साकागुची को चिकित्सा क्षेत्र के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इन्हें यह प्राइज पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस के क्षेत्र में की गई रिसर्च के लिए दिया गया है। इन तीनों वैज्ञानिकों की खोज से यह पता चलता है कि इंसान के शरीर में रेगुलेटरी टी सेल्स होते हैं। ये इम्यून सिस्टम को अपनी ही अंगों पर हमला करने से रोकते हैं। इस खोज से ऑटोइम्यून डिजीज के इलाज में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। कैंसर-ऑटोइम्यून रोगों के इलाज में मिलेगी मदद बंक्रॉ, राम्सडेल और साकागुची ने इस प्रक्रिया को समझने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने इम्यून सिस्टम के सुरक्षा गार्ड यानी की रेगुलेटी टी सेल्स की पहचान की ताकि यह इम्यून सेल इंसान के शरीर पर हमला न कर पाएं। इसके आधार पर कैंसर और ऑटोइम्यून रोगों का इलाज ढूंढा जा रहा है। इसके अलावा इन खोजों की मदद से ऑर्गेन ट्रांसप्लांटेशन में भी मदद मिल रही है। इसके अलावा कई इलाज अब क्लिनिकल ट्रायल से भी गुजर रहे हैं। 2024 में इन लोगों को दिया गया था पुरस्कार चिकित्सा के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार को ऑफिशियल तौर पर फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार कहते हैं। यह सम्मान 1901 से 2024 के बीच 115 पर 229 नोबेल पुरस्कार विजेताओं को दिया जा चुका है। पिछले साल का पुरस्कार अमेरिकी नागरिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को सूक्ष्म आरएनए की खोज के लिए दिया गया था। 10 दिसंबर को दिया जाएगा पुरस्कार मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और वीरवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी। पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को आयोजित होगा। इसी दिन इन पुरस्कारों की स्थापना करने वाले अलफ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है। नोबेल एक संपन्न स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक थे। उनका निधन 1896 में हुआ था। तीनों पुरस्कार विजेता को 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में 9 करोड़ रुपये, गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट इनाम के तौर पर दिए जाएंगे।  
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में 30 वर्षीय नौजवान की कनाडा में मौत

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में 30 वर्षीय नौजवान की कनाडा में मौत

    कपूरथलाः जिले के भुल्तथ से कनाडा गए 30 वर्षीय नौजवान की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मनविंदर सिंह पुत्र इंदरजीत सिंह निवासी गांव भटनूरा कलां के रूप में हुई है। घटना के बारे में पता चलने पर गांव में शोक की लहर छा गई। परिवार के अनुसार मनविंदर 2 साल पहले वर्क परमिट पर बिल्डिंग निर्माण का काम करने के लिए कनाडा के शहर सरी गया था। जहां बेल्ट लगाकर वह बिल्डिंग पर काम कर रहा था।

    इस दौरान अचानक बेल्ट टूट जाने से वह बिल्डिंग से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल मनविंदर सिंह को साथियों द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां वह पिछले 4-5 दिन चले उपचार के बाद आज नौजवान का निधन हो गया है। इस घटना से मृतक मनविंदर का परिवार सदमे में है।

  • Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा में पहुंचे वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कटारूचक्क, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा में पहुंचे वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कटारूचक्क, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में आज भव्य भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा में विभिन्न सुंदर झांकियां देखी जा सकती है। शोभायात्रा के प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। विशेष रूप से शहर के अंदरूनी हिस्सों के मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके और ट्रैफिक जाम की स्थिति ना बने। इस शोभायात्रा में वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, आप नेता दिनेश ढल्ल सहित अन्य नेता शामिल हुए।

    वित्त मंत्री ने पंजाब वासियों को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को लेकर निकाली जा रही शोभायात्रा की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। शोभायात्रा के दौरान शहर के 12 प्रमुख मार्गों पर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। शोभायात्रा 6 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे अली मोहल्ला के प्राचीन मंदिर से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक, लवकुश चौक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, माईं हीरां गेट, शीतला मंदिर मोहल्ला, वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, पुरानी सब्जी मंडी चौक और बस्ती अड्डा चौक होते हुए वापस अली मोहल्ला पहुंचेगी। इस आयोजन में अनुमानित 10,000 से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे।

    जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पूरी धार्मिक भक्ति और अनुशासन के साथ इस आयोजन में भाग लें। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट, पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीमों और बिजली आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही, सुरक्षा के लिए विशेष टीमों को तैनात किया जाएगा, जिनकी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

     

  • दीवाली पर अयोध्या राम मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा तोहफा, Spicejet ने शुरु की स्पेशल Flights

    दीवाली पर अयोध्या राम मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा तोहफा, Spicejet ने शुरु की स्पेशल Flights

    नई दिल्ली: अयोध्या में बना भगवान राम का मंदिर श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। आए दिन हजारों की संख्या में भक्त यहां भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में अब दीवाली को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही तैयारियां शुरु कर दी हैं। दीवाली पर लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसी के चलते फ्लाइट्स की संख्या भी बढाई जा रही है।

    स्पाइसजेट एयरलाइन ने शुरु की अयोध्या के लिए स्पेशल फ्लाइट्स

    दीवाली से पहले स्पाइसजेट एयरलाइन ने ऐलान किया है कि वो अयोध्या के लिए स्पेशल नॉन-स्टॉप दीवाली फ्लाइट्स शुरु करने वाले हैं। ये फ्लाइट्स 8 अक्टूबर 2025 से शुरु हो जाएगी। कंपनी के अनुसार शुरुआत में दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद से रोज सीधी उड़ानें चलाई जाएगी वहीं मुंबई से भी फ्लाइट शुरु करने का विचार किया जा रहा है।

    किफायती किराए पर करवाई जाएंगी फ्लाइट्स उपलब्ध

    स्पाइसजेट का कहना है कि दीवाली के मौके पर अयोध्या में जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों को सुविधाजनक समय और किफायती किराए पर फ्लाइट्स उपलब्ध करवाई जाएंगी। अयोध्या में जब से राम मंदिर बना है तब से शहर धार्मिक पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बन गया है। दीवाले के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है ऐसे में स्पाइसजेट की यह पहल यात्रियों के लिए राहत साबित होगी। एयरलाइन का कहना है कि जल्द ही फ्लाइट का शेड्यूल औऱ टिकट बुकिंग की जानकारी ऑफिशियस वेबसाइट और ट्रैवल पोर्टल्स पर जारी कर दी जाएगी।

    बाकी एयरलाइन्स कंपनियां भी कर सकती हैं घोषणा

    महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या से अभी के लिए 6 शहरों की फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बैंगलुरु, हैदराबाद और हिसार के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध है। ऐसे में अब दीवाली को देखते हुए स्पाइसजेट के ऐलान के बाद यह माना जा रहा है कि बाकी एयरलाइन्स कंपनियां भी जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती हैं।