Blog

  • कलाकारों ने गीत-संगीत से जल शक्ति विभाग की योजनाओं बारे किया जागरूक

    कलाकारों ने गीत-संगीत से जल शक्ति विभाग की योजनाओं बारे किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: जल शक्ति विभाग के सौजन्य से आरके कलामंच के कलाकारों ने पंचायत घर दियोली तथा अंबोआ और नटराज कलामंच द्वारा ग्राम पंचायत डूहल बंगवालां व गिंदपुर मलौण में लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल शक्ति विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं बारे जागरूक किया गया। 

    इस बारे जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता विनोद धीमान ने बताया कि फोक मीडिया दलों द्वारा इस दौरान जल जीवन मिशन तथा जलगुणवत्ता एवं निगरानी कार्यक्रम के तहत लोगों को दूषित जल से होने वाले नुक्सान, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, एफटीके किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता की जांच व शुद्ध पेयजल की सुनिश्चितता बनाए रखने बारे जागरूक किया गया। 

    उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को प्रातः 10 बजे ग्राम पंचायत सपौरी व बबेहड़ और दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत कुठेड़ा खैरला व पीरथीपुर में विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

    इस अवसर पर अंबोआ की प्रधान रीमा देवी व उपप्रधान मुकेश कुमार, दियोली के प्रधान पूर्ण चंद, डूहल बंगवालां की प्रधान प्रतिभा, गिंडपुर मलौण की प्रधान मीनाक्षी, बीआरसी प्रदीप कुमार व रेनू बाला सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • वीरेंद्र कंवर ने समारोह की अपार सफलता के लिए जनता को कहा शुक्रिया

    वीरेंद्र कंवर ने समारोह की अपार सफलता के लिए जनता को कहा शुक्रिया

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में आयोजित किए गए प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह की अपार सफलता के लिए जनता का शुक्रिया अदा किया है। 

    आज ऊना में एक प्रैस कॉन्फ्रेंस में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बंगाणा में हुए कार्यक्रम में उम्मीद से बहुत अधिक संख्या में लोग पहुंच गए, जिसके कारण प्रबंध भी कम पड़ने लगे थे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लोगों की इतनी भीड़ पहुंचाना प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सभी लोग मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में हुए विकास के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आते थे तथा उमस भरी गर्मी के बावजूद केंद्रीय मंत्री तथा हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को सुनने के लिए बैठे रहे।

    उन्होंने कहा कि प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष पूरी तरह से सरकारी कार्यक्रम है, जिसकी रूपरेखा बहुत पहले से तय कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता बेवजह कार्यक्रम के आयोजन पर राजनीति कर रहे हैं तथा कार्यक्रम की सफलता से पूरी तरह से बौखला गए हैं। सफल कार्यक्रम ने सिद्ध किया है कि जय राम ठाकुर सरकार में लोगों की पूरी आस्था है। 

    लंपी से निपटने को दवाओं की कमी नहीं
    पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लंपी वायरस पड़ोसी राज्यों से हिमाचल प्रदेश में पहुंचा है, लेकिन सरकार इससे निपटने के लिए राज्य सरकार की तैयारी पूरी है। उन्होंने कहा कि वायरस से बचाव के लिए दवाओं की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त धन विभाग के पास है और इलाज के लिए दवाओं का बड़ा ऑर्डर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इसे महामारी घोषित किया है तथा प्रभावित पशु पालकों को मुआवजा भी दिया जा रहा है।

  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कल्याणकारी राज्य की भावना को किया स्थापित: कंवर

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कल्याणकारी राज्य की भावना को किया स्थापित: कंवर

    मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना का राज्यस्तरीय कार्यक्रम कुल्लू में, जिला स्तरीय कार्यक्रम ज़िला परिषद हॉल में किया गया आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत लाभार्थी सम्मेलन कुल्लू के ढालपुर में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। जबकि जिला स्तरीय कार्यक्रम ज़िला परिषद हॉल ऊना में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की। 

    कार्यक्रम में वीरेंद्र कंवर ने चार लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत नए कनेक्शन, आठ लाभार्थियों को योजना के तहत पहला निशुल्क रीफिल सिलेंडर तथा आठ लाभार्थियों को दूसरा निशुल्क सिलेंडर प्रदान किया।

    अपने संबोधन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार ने कल्याणकारी राज्य की भावना को स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण को नया आयाम प्रदान करते हुए वर्तमान सरकार ने मुख्यमंत्री ग़ृहिणी सुविधा योजना आरंभ की जिसके आज लगभग 3,25,000 लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ रसोई को धुंआ मुक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई है। हिमाचल प्रदेश रसोई को धुआँ मुक्त करने वाला देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सम्पन्न समाज को गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ने के लिए प्रेरित किया तथा इसका लाभ पात्र एवं गरीब व्यक्तियों तक पहुंचाया।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में 5 लाख रुपए तक का निशुल्क स्वास्थ्य बीमा हिमकेयर योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा है। लाखों लोगों ने निशुल्क इलाज करवाकर इस योजना का लाभ उठाया है। वर्तमान में लगभग 5,77,000 परिवार हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 125 मिनट तक निशुल्क बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल पूरी तरह से माफ़ करना एवं महिलाओं के लिए एचआरटीसी की बसों में आधा किराया माफ़ करना जैसे जनकल्याणकारी निर्णय लिए हैं। 

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है तथा हम सभी को मोदी के इस संकल्प को पूरा करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा।

    इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, ज़िलाधीश ऊना राघव शर्मा, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा सहित विभिन्न लाभार्थी उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ऊना ज़िला की मोनिका देवी से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूछा कि निशुल्क गैस सिलेंडर मिलने से पहले खाना कैसे बनाते थे। इस पर मोनिका ने कहा कि पहले लकड़ी से खाना बनाया जाता था और पैसे देकर लकड़ी ख़रीदनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना का पूरे परिवार को बहुत बड़ा लाभ मिला है।

  • पंजाबः सरकारी स्कूल की 3 नाबालिग छात्राएं हुई लापता, सहमे स्कूल और गांव के लोग 

    पंजाबः सरकारी स्कूल की 3 नाबालिग छात्राएं हुई लापता, सहमे स्कूल और गांव के लोग 

    माहिलपुर : जिलें के ब्लाक माहिलपुर के गांव बाड़ियां कलां के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की तीन नाबालिग छात्राओं के रहस्यमयी हालत में लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग बच्चियों के लापता होने से स्कूल व गांव के लोग सहम गए है।

    गांव बाड़ियां कलां और बाड़ियां खुर्द की तीनों छात्राएं सुबह की तरह रोज की तरह स्कूल गईं और वहां से वह लापता हो गईं। स्कूल के प्रिंसीपल मनजीत सिंह ने बताया कि स्कूल की प्रार्थना सभा के बाद जब तीनों छात्राएं अनुपस्थित पाई गईं तो उन्होंने छात्राओं के परिजनों को फोन किया। परिजनों को प्रिंसीपल ने बताया कि उनकी लड़कियां समय पर घर से स्कूल गई थीं लेकिन लड़कियां स्कूल नहीं पहुंचीं और रहस्यमयी हालत में लापता हो गईं।

    घर से निकलते वक्त बच्चियां अपने आधार कार्ड भी साथ ले गईं थी। छात्राओं के लापता होने से माता-पिता बहुत परेशान हैं और उन्होंने पुलिस से उनकी बेटियों को तुरंत खोजने का आग्रह किया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। चाबेवाल थाने की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः नहीं थम रहा कोरोना वायरस से मौतों का आकंड़ा, जानें कितने नए केस आए सामने

    जालंधरः नहीं थम रहा कोरोना वायरस से मौतों का आकंड़ा, जानें कितने नए केस आए सामने

    जालंधर/वरुणः महानगर के कोरोना वायरस से हो रही मौतों का आंकड़ा एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। जिलें में कोरोना वायरस से लगातार हो रही मरीजों की मौत के आकंड़े में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।

    वहीं बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आज कोरोना वायरस से 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कोरोना वायरस से 37 नए केस सामने आए है। गौर हो कि पंजाब में बढ़ रहे कोरोना वायरस को लेकर पंजाब सरकार ने भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने पर पाबंदी लगाई है। 

  • पंजाबः 1 लाख से ज्यादा नशीली गोलियों सहित 4 गिरफ्तार 

    पंजाबः 1 लाख से ज्यादा नशीली गोलियों सहित 4 गिरफ्तार 

    लुधियानाः राज्य में क्राइम पर नकेल कसने के सीएम मान के आदेशों पर चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने नशीली गोलियों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हरचरण बराड़ ने बताया कि साहनेवाल थाने की पुलिस ने 1 लाख 3200 नशीली गोलियों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

    ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद बताया कि एक ट्रक ड्राइवर और उसके 2 साथियों द्वारा इन नशीली गोलियों को यूपी से लाकर पंजाब में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते थे। हरचरण बराड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि पकडे़ गए आरोपी खुद भी नशे के आदी हैं।

    पुलिस ने यूपी से आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है, जो उन्हें नशीली गोलियां बेचने का काम करता था। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बराड़ ने बताया कि चारों आरोपियों के पास से कुल 1 लाख 3200 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। जबकि ट्रक के डीजल टैंक से 99 हजार गोलियां बरामद हुई हैं।

  • पूरे परिवार को खत्म कर खुद की आत्महत्या, सामने आया सुसाइड नोट, जानें मामला

    पूरे परिवार को खत्म कर खुद की आत्महत्या, सामने आया सुसाइड नोट, जानें मामला

    इंदौरः जिलें से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, ऑनलाइन ऐप के जरिए कर्ज के नासूर ने एक और परिवार को खत्म कर दिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले अमित यादव ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। जान देने से पहले अमित ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें लिखा है- ‘आदमी बुरा नहीं हूं, लेकिन हालात ने ऐसा कर दिया…’

    अमित ने लिखा सुसाइड नोट

    अमित यादव ने अपने सुसाइड नोट में लिखा- ‘जीने की इच्छी मेरी भी है, लेकिन मेरे हालात अब ऐसे नहीं रहे, आदमी मैं बुरा नहीं हूं, पर हालात नहीं… इसमें किसी की कोई गलती नहीं है, मेरी ही है, मैंने कई ऑनलाइन ऐप से लोन से रखा है, पर मैं लोन भर नहीं पा रहा हूं, इज्जत के डर से यह कदम उठा रहा हूं, पुलिस मेरे परिवार को परेशान न करें, मैं ही दोषी हूं।’

    सुसाइड नोट में लिखा, एक विशेष बात मेरे परिवार को बता दें कि लोन पैन कार्ड पर होता है, अगर पैन कार्ड धारक मर जाता है तो लोन का कोई अस्तित्व नहीं रहता, मेरे लोन को किसी को भरने की जरूरत नहीं है, मैं मेरे आई और मां-बाप से बहुत प्यार करता हूं, आपस में घर वाले न लड़े यही मेरी आखिरी इच्छा है, यह चिट्ठी मेरे घर वालों को जरूर पढ़ाया जाए, मम्मी मैं जा रहा हूं… अमित यादव, एक फकीर इंसान।’

    क्या है पूरा मामला

    मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले अमित यादव इन दिनों इंदौर में अपने परिवार के साथ रहते थे। अमित ने जब सुबह अपने परिवार वालों का फोन नहीं उठाया तो भागीरथपुरा में ही रहने वाले उनके ससुराल पक्ष को सूचित किया गया। इसके बाद उनकी सास और परिवार वाले किराए पर लिए रूम पर पहुंचे तो कोई भी दरवाजा नहीं खोल रहा था।

    फांसी के फंदे पर लटका मिला अमित यादव का शव 

    ऐसे में बाणगंगा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया तो अमित यादव का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पास में ही दोनों बच्चे और पत्नी बिस्तर पर मूर्छित अवस्था अवस्था में पड़े थे। जब उनकी नब्ज टटोली गई तो वह मृत पाए गए। अमित ने पहले पत्नी और बच्चे की हत्या की फिर खुद फांसी पर झूल गया। पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत की घटना के बाद एक और पुलिस जांच कर रही है तो वही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बहुत दुखद घटना हुई है, ऑनलाइन ऐप से लोन लेने की प्रक्रिया की जांच कराई जाएगी, अगर कुछ आपत्तिजनक चीज पाया जाता है तो इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी, मैं खुद साइबर टीम को इस काम पर लगाऊंगा।

  • पंजाबः सीएम मान ने ऐसा क्या मांगा कि पीएम मोदी से साधी चुप्पी

    पंजाबः सीएम मान ने ऐसा क्या मांगा कि पीएम मोदी से साधी चुप्पी

    मोहालीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंजाब के लोगों को होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की सौगात दी। मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में बने इस अस्पताल के उद्घाटन के बाद पीएम ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने इशारों में पीएम नरेंद्र मोदी से पंजाब के लिए पैकेज की भी मांग की लेकिन मोदी इस बारे में चुप्पी साध गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब तीन बजे हेलीकॉप्टर से उद्घाटन स्थल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, सीएम भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद भी मौजूद रहे। मोदी ने अस्पताल में सभी सुविधाओं को देखा और डॉक्टरों से बात की। 

    जय श्री राम के नारों से गूंज उठा सभा स्थल

    वहीं मोदी के आने की जानकारी मिलते ही सभा स्थल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इसके बाद मोदी मंच पर पहुंचे जहां सीएम भगवंत मान ने उन्हें श्री दरबार साहिब का मॉडल देकर सम्मानित किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जतिंदर सिह मंच पर आए और पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। इसके बाद सीएम भगवंत मान मंच पर पहुंचे। मान के मंच पर आते ही लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

    मंच पर आए सीएम मान ने इशारों में मांगा पीएम से पैकेज

    मंच से अपने भाषण में सीएम भगवंत मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने इशारों में पीएम नरेंद्र मोदी से पंजाब के लिए पैकेज की भी मांग की लेकिन मोदी इस बारे में चुप्पी साध गए। सीएम ने पांच जनवरी को मोदी के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि हमें दुख है कि उस समय आपको लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने पीएम से पंजाब की झोली भरने का एक इशारा भी किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितना काम पिछले 7-8 साल में हुआ है, उतना पिछले 70 साल में भी नहीं हुआ।

    आज स्वास्थ के क्षेत्र के लिए गरीब से गरीब को आरोग्य की सुविधा के लिए आज एक नहीं, दो नहीं, छह मोर्चों पर एक साथ काम करके देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा जा रहा है। जिनमें प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने का, गांव-गांव में छोटे और आधुनिक अस्पताल खोलने का, शहरों में मेडिकल कॉलेज और मेडिकल रीसर्च वाले बड़े संस्थान खोलने का, देशभर में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने का, मरीजों को सस्ती दवाइयां, सस्ते उपकरण उपलब्ध कराने का, टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके मरीजों को होने वाली मुश्किलें कम करने की सुविधाएं शामिल है।

    हेल्थकेयर सिस्टम का मतलब सिर्फ चार दीवारें बनाना नहीं होताः पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि अच्छे हेल्थकेयर सिस्टम का मतलब सिर्फ चार दीवारें बनाना नहीं होता। किसी भी देश का हेल्थकेयर सिस्टम तभी मजबूत होता है, जब वो हर तरह से समाधान दे, कदम-कदम पर उसका साथ दे। इसलिए बीते 8 वर्षों में देश में होलिस्टिक हेल्थकेयर को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा गया है। डेढ़ लाख नए मरीजों के इलाज की व्यवस्था तैयार हो गई है। पीजीआई में भीड़ बढ़ने से मरीजों और उनके परिवार को दिक्कत होती थी। बिलासपुर में एम्स बना है, जिसको जो नजदीक पड़ेगा, अब वो वहां जा सकेगा। पीएम ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए उसकी स्वास्थ्य सेवाओं का भी विकसित होना उतना ही जरूरी है। जब भारत के लोगों को इलाज के लिए आधुनिक अस्पताल मिलेंगे, आधुनिक सुविधाएं मिलेंगीं, तो वो और जल्दी स्वस्थ होंगे, उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगेगी।

  • जालंधरः 52 कानूनगो और पटवारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधरः 52 कानूनगो और पटवारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर : पंजाब सरकार ने तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज 52 कानूनगो और पटवारियों के ट्रांसफर एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि आदेशों को जारी करते समय हिदायत दी गई है कि सभी सर्कल अफसर अपने स्तर पर तबादले न करें। इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। देखें लिस्ट:-

  • पंजाबः दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, कई घायल

    पंजाबः दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, कई घायल

    बटालाः कादिया थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव में उस समय दहशत का माहौल हो गया जब गांव में दो पक्षों में खूनी लड़ाई हो गई। इस मौके पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलें। इस विवाद में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल भी हुए। उधर, विवाद को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने विवाद को रोकते हुए स्थिति को काबू में किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए पीड़ितों में से एक अमृतधारी सिंह बाबा लालू निहंग और निहंग संगठनों के नेताओं ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोग गांव में नशीला पदार्थ बेचते हैं और बाबा लालू निहंग ने उन्हें लगातार इस नशा बेचने से रोका और कई बार पुलिस में शिकायत की थी।

    जिससे दूसरा पक्ष नाराज रहता था और उसी रंजिश के तहत दूसरे पक्ष ने बाबा लालू निहंग और उनके परिवार से झगड़ा किया और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और उसके निहंग बाणे की बेअदबी की गई और उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। इस विवाद के दौरान ईंटें भी चलाई गईं, वहीं निहंग नेता और पीड़ित बाबा लालू निहंग ने पुलिस प्रशासन से अरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो निहंग संगठन खुद ओरपियों का संशोधन करेंगी, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

    वहीं दूसरे पक्ष से जुड़े लोगों ने बताया कि इसी गांव में रहने वाले बाबा लालू निहंग और पीड़ित राजू मिस्त्री के बीच झगड़ा हुआ था और इसी बीच बाबा लालू निहंग ने अपनी किरच से साथ उनके सिर पर वार करते हुए उसे जख्मी कर दिया। उसने अपने साथियों के साथ हमारे घरों पर ईंटें और पत्थर भी बरसाएं। वहीं दूसरा पक्ष नशा बेचने को नकारते हुए न्याय की मांग कर रहा है। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विवाद दो पक्षों के बीच हुआ, इस दौरान ईंटें-पत्थर बरसाएं गए और दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल भी हुए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जांच शुरू करते हुए बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।