Blog

  • Punjab:  मौसम विभाग ने 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

    Punjab: मौसम विभाग ने 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

    चंडीगढ़ : ज्यादातर इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मानसून सुस्त रहने के बाद मौसम फिर से गर्म और उमस भरा रहा। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई।  लेकिन आज से मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 बजे तक 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बरनाला, संगरूर, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला एसबीएस नगर, होशियारपुर, अमृतसर और गुरदासपुर में दोपहर 11 बजे तक बारिश की चेतावनी जारी की गई थी।

    आज पंजाब के 10 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर में आज बारिश, बिजली गिरने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
  • आज का राशिफल, 12 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 12 जुलाई 2024

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 9 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 58 मिनट पर मंगल वृष राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किये हुये काम का आज सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। महिलाएं आज घर की साफ सफाई में व्यस्त रहेंगी। वृष राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट रिश्ते में नयापन लाने के लिए एक दूसरे को उपहार देंगे। मिथुन राशि: आज किस्मत आपका पूरा साथ देगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्क राशि: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं
    सिंह राशि: आज का दिन शानदार रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको जरूर फायदा होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन कोई भी कदन बहुत ही सोच-समझकर ही उठाएं। कन्या राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। छात्र आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। तुला राशि: आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। इस राशि के जो लोग पयर्टन क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि: आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी। नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रमोशन हो सकता है। नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आज आप घर पर कोई धार्मिक आयोजन करा सकते हैं। धनु राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मकर राशि: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। शिक्षकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, मन पसंद जगह पर ट्रांसफर होगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि: आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। सेहत सम्बन्धी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। नये कार्यों को शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। मीन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी
  • Punjab : प्रवासी मजदूर ने नशे की हालात में निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

    Punjab : प्रवासी मजदूर ने नशे की हालात में निगला जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। प्रवासी मजदूर द्वारा नशे की हालत में जहरीले पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि नशे की हालत में धान की फसल में पड़ने वाली जहरीली दवा निगल ली। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर होते देख उसके साथियों ने उसे गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

    प्रवासी मजदूर के साथियों ने बताया कि नशे की धान की फसल में पड़ने वाली जहरीली दवा निगल ली। जिसके बाद से उसकी हालात खराब होने लगी। जिसके बाद उसे हम लोग तुरंत इलाजा के लिए अस्पताल में ले आये। जहां सिविल अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।

    वहीं, आपातकालीन कक्ष में डा. किरणप्रीत सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूर ने जहरीली दवा खा ली है थी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां, फिलहाल उसकी हालत ठीक है।

  • विकास परिषद ने शहीद कैप्टन अमोल कालिया को शौर्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया

    विकास परिषद ने शहीद कैप्टन अमोल कालिया को शौर्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक, राष्ट्रीय एवं आध्यात्मिक विकास से समाहित सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से स्थापित भारतीय मूल की अग्रणी समाज-सेवी संस्था भारत विकास परिषद द्वारा अपने 62वें स्थापना दिवस पर कारगिल युद्ध में अपनी मातृभूमि भारत देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने पर ऊना के वीर सपूत अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया को शौर्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया। देहली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रभावशाली कार्यक्रम में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करने पहुँचे केन्‍द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह सम्मान कैप्टन अमोल कालिया के माता-पिता उषा कालिया व सतपाल कालिया को भावपूर्ण झुककर प्रणाम करते हुए सौंपा।
    इस क्षण पर अपनी मातृभूमि भारत देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद कैप्टन अमोल कालिया के सम्मान में सभागार में उपस्थित सैंकड़ों लोगों ने खड़े होकर तालियों से उनके माता-पिता का अभिवादन किया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आदर्श कुमार गोयल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन, राष्ट्रीय चेयरमैन (संपर्क एवं ग्रामीण स्वास्थ्य) व भारतीय प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व निदेशक कर्नल सिंह, उत्तर-2 क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनीत गर्ग, भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव पर्यावरण इं. केके सूद व परिषद की नंगल शाखा की पूर्व अध्यक्षा रेनू सूद साथ भारत विकास परिषद के अन्य अनेकों राष्ट्रीय, प्रांतीय व शाखा स्तर के दायित्वधारी एवं देहली-एनसीआर के समाज के सैंकड़ो प्रबुद्ध एवं गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
  • हिमाचल को कौशल हब के रूप में किया जा रहा विकसित: राजेश धर्माणी

    हिमाचल को कौशल हब के रूप में किया जा रहा विकसित: राजेश धर्माणी

    ऊना/सुशील पंडित : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां ‘राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना’ विषय पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवा समाज की अमूल्य निधि हैं और प्रदेश सरकार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर प्रशिक्षित श्रम बल तैयार कर रही है। सरकार का लक्ष्य हिमाचल को कौशल हब के रूप में विकसित करना है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कौशल विकास एवं उद्यमिता पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है।युवाओं को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को वज़ीफा प्रदान कर प्रशिक्षुता प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है। निदेशक तकनीकी शिक्षा राज्य प्रशिक्षुता योजना की निगरानी एवं क्रियान्वयन संबंधी कार्यों के राज्य प्रशिक्षुता सलाहकार हैं। प्रदेश सरकार ने राज्य में योजना के प्रति जागरूकता लाने के लिए 78 सहायक प्रशिक्षुता सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। जिला स्तर पर भी संबंधित जिलों में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रशिक्षुता समिति गठित की है।
    सरकार ने प्रदेश में अकुशल श्रम शक्ति को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए छः उद्योग कलस्टर बीबीएनआईए बद्दी, जिला लघु उद्योग संघ बिलासपुर, हिमाचल चैम्बर्ज ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री, परवाणु इंडस्ट्री एसोसिएशन, सोलन इंडस्ट्री एसोसिएशन और हरोली ब्लॉक इंडस्ट्री एसोसिएशन को प्रति कलस्टर एक करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। प्रदेश में राज्य स्तर पर प्रशिक्षुता निगरानी सेल गठित किया गया है। यह सेल  प्रशिक्षुओं के लिए निरंतर कार्यशालाएं एवं सेमिनार आयोजित करता है।
    तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में योजना के अन्तर्गत कुल 2569 संस्थान पंजीकृत हैं और 27,615 प्रशिक्षुओं ने पंजीकरण किया है। उन्होंने कहा कि वैबसाईट पर संस्थान और प्रशिक्षु पंजीकरण कर सकते हैं। प्रदेश सरकार युवाओं के लिए बेहतर प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध करवा रही है और उद्योगों के लिए आवश्यक कौशल एवं श्रम शक्ति को तैयार किया जा रहा है। निदेशक तकनीकी शिक्षा अक्षय सूद ने कार्यशाला का संचालन किया। कार्यशाला में सचिव तकनीकी शिक्षा प्रियतु मंडल, विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा सुनील शर्मा और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
  • Jalandhar News: MCDonald’s के Burger से Insect निकलने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: MCDonald’s के Burger से Insect निकलने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: Jalandhar शहर के McDonald’s में फास्ट फूड खाने आये महिलाओं के बर्गर में किड़ा निकलने का मामला सामने आया। जहां McDonald’s के बाहर खड़े महिलाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि परिवार समेत फास्ट फूड खाने आये थे। जिसके बाद बर्गर आर्डर किया था। जब हम लोग बर्गर खाने लगे तो एक जिंदा किड़ा निकला। जिसके बाद परिवार ने फोटो व वीडियो बना ली।

    Jalandhar News: McDonald’s Burger Allegedly Contains Insects – Watch Video

    इंद्रजीत कौर ने बताया कि जब इसकी शिकायत ब्रांच मैनेजर से की तो उन्होंने कहा कि आपके पैसे वापस कर देंगे। जिसके महिला ने कहा कि पैसे वापस करने की बात नहीं, लोगों के सेहत जुड़ा मामले है। जिससे काम करने वाले कर्मियों को ध्यान रखना चाहिए। यह मामला शहर के लाजपत नगर के McDonald’s का बताया गया।
  • मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केन्द्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

    मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केन्द्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

    सौर ऊर्जा परियोजनाएं प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में निभाएंगी महत्त्वपूर्ण भूमिका
     
    ऊना/सुशील पंडित : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली 5 मेगावाट क्षमता की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना तथा 5.17 करोड़ रुपये की लागत के अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केन्द्र दियोली का शिलान्यास किया।
    इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा स्थापित की जा रही भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण 9 हेक्टेयर भूमि में किया जाएगा तथा इसे 8 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना से प्रतिवर्ष 10.54 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादित की जाएगी तथा प्रदेश सरकार को 3.815 करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा। इस परियोजना में 13000 सोलर मॉडयूल स्थापित किए जायेंगे और इससे प्रतिवर्ष 396 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आयेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला ऊना में आने वाले समय में 47 मेगावाट विद्युत का उत्पादन होगा। राज्य सरकार ने आठ माह के रिकॉर्ड समय में ऊना के पेखूबेला में 220 करोड़ रुपये की लागत से 32 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्रोजेक्ट जनता को समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ मंे 67.82 करोड़ रुपए की लागत 10 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्रोजेक्ट को बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने अपने पहले बजट में हिमाचल प्रदेश को 31 मार्च, 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है, ताकि पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। सौर ऊर्जा परियोजनाएं हिमाचल प्रदेश कोे हरित ऊर्जा राज्य बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार सौर ऊर्जा दोहन पर विशेष ध्यान दे रही है तथा पावर कॉर्पोरेशन को 200 मेगावाट सौर ऊर्जा दोहन का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए राज्य सरकार कड़े फैसले लेगी और इसमें आम जनता के सहयोग की आवश्यकता है।
    ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले ही बजट में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की परिकल्पना की है और इसी दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम को 300 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। राज्य सरकार ने निगम की सभी बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा एचआरटीसी को राज्य सरकार की ओर से हर माह 65 करोड़ और 800 करोड़ रुपए की सालाना ग्रांट दी जा रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पांच माह तक चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। आने वाले समय में राज्य सरकार प्रदेश हित में अनेक फैसले लेगी और राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से भाजपा द्वारा प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की गई, जिसे जनता के सहयोग से करारा जवाब दिया गया है। उन्होंने कहा कि दियोली में आधुनिक प्रशिक्षण केन्द्र बनने से प्रदेश के मछुआरों को लाभ होगा।
    मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण केंद्र स्थल का निरीक्षण भी किया। विधायक राकेश कालिया ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में सोलर पावर प्लांट और दियोली में आधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केन्द्र की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने उन पर विश्वास जताया और जनता के सहयोग से वह मुख्यमंत्री की आशाओं पर खरा उतरने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द ही क्षेत्र का एक बार पुनः दौरा करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में बिजली की समस्या दूर करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उचित कदम उठाकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करेगी।
    इस अवसर पर विधायक संजय रतन, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, उपायुक्त जतिन लाल, हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) शिवम प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • Punjab : करोड़ों की हैरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab : करोड़ों की हैरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

    तरनतारन। थाना खलारा और वल्टोहा पुलिस ने पाकिस्तान से हैरोइन मंगवा कर तस्करी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे कई ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। वहीं, एसएसपी अश्विनी कपूर तरनतारन देख-रेख में चलाए गए अभियान के तहत प्रीतिंदर सिंह डी.एस.पी. खालड़ा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सतपाल सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की है। टीम ने बताया कि किसी मुखबिर ने सूचना दी कि 02 नौजवान बिना नंबर की एक काली बाइक पर सवार होकर पाकिस्तान के तस्करों के साथ मिल कर आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस पार्टी बताये गये स्थान पर पहुंचकर देखा तो सड़क अवरुद्ध थी रुकने पर मोटरसाइकिल वापस मोड़ने लगे, तेज गति होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई और गिर गई। जिसके बाद दोनों युवकों को पकड़ लिया।

    जिसने नाम अपना गुरजंट सिंह उर्फ ​​जंटा पुत्र अमरीक सिंह वासी रामूवाल थाना खेमकरण बताया। जिसके बाद तलाशी ली गई तो उसके 494 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। वहीं, युवक गुरजंट सिंह की तलाशी लेने पर 496 ग्राम हैरोइन बरामद हुई, जिसकी कुल 990 ग्राम हैरोइन हुई, जैसा कि पूछताछ में बताया गया। कि यह हेरोइन उनके द्वारा पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के माध्यम से मंगवाई गई है। रिमांड के दौरान पूछताछ के दौरान उक्त आरोपियों से और भी खुलासे होने की संभावना है।

    इधर, थाना वल्टोहा की पुलिस नाके के दौरान गाड़ी को रोककर आरोपी विशाल सिंह की तलाशी लेने पर मोम के लिफाफे में लिपटी 502 ग्राम हैरोइन बरामद हुई और आरोपी अमनदीप सिंह की तलाशी लेने पर 479 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। मोम के लिफाफे में लपेटी हुई कुल 981 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। आरोपियों से हैरोइन के बारे में पूछने पर बताया कि उन्होंने पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर ड्रोन के जरिए यह हैरोइन मंगवाई थी।

  • सर्व सहायता संगठन ने बद्दी अस्पताल में लगाया वाटर कूलर व पंखे

    सर्व सहायता संगठन ने बद्दी अस्पताल में लगाया वाटर कूलर व पंखे

    अब रोगियों को मिलेगा ठंडा पानी
     
    बद्दी/ सचिन बैंसल : बद सरकारी अस्पताल बद्दी में वीरवार को सर्व सहायता संगठन के सदस्यों ने मरीजों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए वहां पर वाटर कूलर स्थापित किया एवं पंखे लगाए जिससे मरीजों को काफी निजात मिलेगी।  अस्पताल के एसएमओ  डॉक्टर अनिल अरोड़ा ने संगठन की ओर से किए गए मानव सेवा के कार्यों की सराहना की और कहां की संगठन समय समय पर मरीज के लिए कुछ ना कुछ सुविधा  मुहैया करता रहता है। बद्दी की समाज सेवी शीला कौशल ने रीबन काट कर इसकी कूलर का जनता के समर्पित किया।
    सर्व सहायता संगठन के अध्यक्ष ने कहा हमारे संगठन की ोर से सरकारी हॉस्पिटल बद्दी के लिए अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराने का भरसक प्रयास रहेगा।  संगठन ने सभी के सहयोग से मरीजों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए वाटर कूलर एवं पंखे लगाए गए।  इस वर्ष गर्मी अपने भीषण रूप में है पिछले काफी समय से यहां का वाटर कूलर खराब चल रहा था देखा जा रहा था कि मरीज को लंबे समय तक इलाज के दौरान शीतल जल की आवश्यकता रहती है उसी के चलते यह प्रकरण किया गया।
    इस मौके पर बद्दी  रजनी कौशल, संतोष गुप्ता, सुनीता गुप्ता, नीलम कौशल, निर्मला कौशल, बृजबाला कौशल, दीपक कौशल, शकुंतला देवी, कविता कौशल, राज कौशल, निर्मला देवी, सुषमा कौशल, सुनीता गुप्ता,नीलम कौशल, शैली गुप्ता, विक्की जैन, मदन गोपाल गुप्ता,शशी, सुषमा, मधु,स्नेह ,आशा कोशल, गीता कोशल, शीखा गुप्ता,  किरन कोशल, चांद कोशल आदि सदस्य मौजूद रहे।
  • भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने बढ़ाया अपना कुनबा

    भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने बढ़ाया अपना कुनबा

    बद्दी की कंपनी बिरला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष को बनाया सदस्य
     
    इस वर्ष एक सौ सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य जल्द ही होगा परिवार मिलन समारोह
    बद्दी/ सचिन बैंसल : भारत विकास परिषद  की  बद्दी इकाई ने  कुनबा बढऩा शुरू कर दिया है। इकाई का सौ सदस्यों का इस संस्था से जोडऩे का प्लान है। बद्दी की सबसे बड़ी धागा मिल बिरला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा, शिवा स्कयोरिटी कंपनी के एमडी रमेश मलान, विनसम कंपनी के  महा प्रंबधक रविंद्र रोहिल्ला, दीपक कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएस सक्सेना,  यश एपलासिंस कंपनी के आपरेशनल हैड विष्णु शर्मा, ूबीटा ड्रग के प्रबंधक भीम सिंह, वी जोन कंपनी के एआर हैड़ राकेश गुलेरिया तथा नालागढ़ के मधु सूदन जगोता को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।  परिषद की ओर से जल्द ही  परिवार मिलन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
    इस मौके पर भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा के अध्यक्ष रमन कौशल ने बताया कि  परिषद की ओर से पिछड़े हुए लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के काम किया जाता है। सरकारी स्कूल के बच्चों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य भी परिषद की ओर से बखूबी निभाया जा रहा है।। भारत को जानों विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व समूह गान प्रतियोगिता हर वर्ष स्कूलों में कराई जाती है। ब्लाक स्तर प विजेता को जिला व जिला  स्तर पर अव्वल रहने वाले राष्ट्रीय स्तर पर जाने का मौका दिया जाता है।
    महासचिव देवव्रत यादव ने बताया कि संस्था की ओर से बद्दी में एक खून जांच के लिए प्रयोगशाला चल रही है। जिसमें नो प्रोफिट नो लोस के आधार पर चलाया जा रहा है। गरीब लोग इस प्रयोगशाला का फायदा ले रहे है। आने वाले समय में परिषद के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को आगे बढाने का प्रयास किया जाएगा। यहां पर और नई तकनीक की मशीने व उपकरण  लगाने  की योजना है।
    बिरला टैक्सटाईल उद्योग के उपाध्यक्ष आरके शर्मा व दीपक स्पिनिंग मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएस सक्सेना ने बताया कि कंपनी के सीएसआर योजना के तहत परिषद के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को उत्थान के लिए  कार्य किया जाएगा। कंपनी ऐसे कार्यो के लिए बढ़ चढ़ कर कार्य करती है।  इससे पूर्व संगठन सचिव राधा गोबिंद मंत्री, राज्य इकाई के सदस्य नीरज गुप्ता ने परिषद की उद्देश्यों पर चर्चा की। इस मौके पर लाज मौटर्स के एमडी महेश कौशल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में प्रेस सचिव ओमपाल सिंह, सुषमा ठाकुर, प्रेमलता ठाकुर भी उपस्थित रही।