Blog

  • बददी नगर के लोगों ने आयोजित की सामाजिक सदभाव पर गोष्ठी

    हिंदू समाज को जाति और क्षेत्रीयता से उपर उठकर राष्ट्र एवं समाज को जागृत करने का काम करना होगा

    बददी: बददी में सामाजिक सदभाव विभाग द्वारा बलिदान दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन महाराणा प्रताप नगर सभागार में किया किया गया । जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर प्रांत सामाजिक सदभाव प्रमुख जितेंद्र कुमार ने शिरकत की। धर्म जागरण सोलन विभाग के संयोजक विवेक कुमार, सामाजिक सदभाव सोलन विभाग के संयोजक बलदेव ठाकुर ने भाग लिया। जिला के जिला संघ चालक महेश कुमार व बददी नगर के नगर संयोजक डॉक्टर संदीप सचदेवा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदीप गुप्ता द्वारा शहीदों को याद करते हुए एक गीत प्रस्तुत किया गया।

    सोलन विभाग के धर्म जागरण संयोजक विवेक मौदगिल द्वारा वीर बलिदानियों के इतिहास के बारे में बताया गया। इसके बादलघु उद्योग संघ के प्रदेश प्रवक्ता हरीश शर्मा द्वारा एक कविता पढ़ी गई। इसके बाद मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक सदभाव विभाग प्रांत प्रमुख जितेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि आजादी हमें वीर बलिदानों की शहादत से मिली है। आज उसे आजादी को किस प्रकार से कायम रखना है तथा अपने देश को उन्नति के रास्ते पर सब लोगों ने इक्कठा होकर सामाजिक सदभाव से मिलकर आगे लेकर जाना है। उन्होने कहा कि समाज में राष्ट्र एवं अपने धर्म के प्रति जन जागृति उत्पन्न करना हम सभी का मूल कर्तव्य होना चाहिए।


    उन्होने कहा कि आज हिंदू समाज को एकजुट होने करने की आवश्यकता है। राष्ट्र चिंतन और सामाजिक सदभावना हमारे विचार और व्यवहार में होनी चाहिए। उन्होने कहा कि हिंदू समाज को जाति और क्षेत्रीयता से उपर उठकर राष्ट्र एवं समाज को जागृत करने का काम करना होगा। इसके पश्चात नगर संयोजक डॉक्टर संदीप सचदेवा ने कहा कि आज भारत विकास की नई गाथा लिख रहा है। परंतु जिसकी आधारशिला भारत की आजादी के बाद ही संभव हुई है तथा वह आजादी हमें बलिदान त्याग वह लंबे संघर्ष के बाद मिली है। हमें अपने इतिहास से सीखते हुए जो गलतियां इतिहास में हुई है। वह हम लोगों को नहीं दोहरानी चाहिए। सब को मिलकर अपने धर्म समाज व अपनी संस्कृति के लिए कार्य करना चाहिए ।

    अंत में विभाग संयोजक बलदेव ठाकुर ने आए हुए सभी अतिथियों व अन्य गवाने व्यक्तियों का धन्यवाद किया तथा सभी लोगों द्वारा शहीद बलिदानियों को श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई। इस कार्यक्रम में धर्म जागरण विभाग संयोजक नवनीत मौदगिल, सामाजिक सद्भाव विभाग संयोजक बलदेव ठाकुर, डॉ संदीप सचदेवा, हरिओम सिंह ठाकुर त्रिदेव, रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा डॉक्टर श्रीकांत शर्मा, पंकज गुप्ता, लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल, महासचिव अनिल मलिक, हिमाचल कल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलवीर जमवाल, सचिव कालिदास शर्मा, ऋषि ठाकुर, आर्य समाज के अध्यक्ष कुलबीर आर्य अनिल मलिक सुधांशु शर्मा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

  • रील बना रहीं महिला के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

    गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। इंदिरापुरम के ज्ञान खंड में रहने वाली एक महिला सड़क पर रील बना रही थी। इस दौरान एक चेन स्नेचर महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो गया। यह पूरी घटना महिला के कैमरे में कैद हो गई। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इंदिरापुरम थाने की गाजियाबाद पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

    गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम ज्ञान खंड एक में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन छीनकर बदमाश फरार हो गया। इंदिरापुरम के ज्ञान खंड की रहने वाली महिला सेंट थॉमस स्कूल के पास सोशल मीडिया के लिए रील बना रही थी। इस दौरान एक दूसरी महिला कैमरे से वीडियो शूट कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार महिला के करीब आता है और गले में झपट्टा मार कर फरार हो जाता है। कुछ समय के लिए महिला अवाक रह जाती है। महिला ने बताया कि उसका मंगलसूत्र और सोने की चेन छीन कर बदमाश फरार हो गया। 32 सेकंड के वीडियो में पूरी घटना कैद हो गई। इसके बाद शिकायत लेकर पीड़ित महिला इंदिरापुरम थाने पहुंची, जहां पुलिस वीडियो में दिख रही बाइक के नंबर के आधार पर बदमाश को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

    दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दिनदहाड़े महिलाओं से फोन और चेन स्नैचिंग की वारदातें आम बात है। हाइराइज इमारतों के आसपास चैन स्नैचिंग की वारदातें अधिक देखने को मिलती है। महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की वारदातें आए दिन सामने आती रहती हैं। रविवार को एक महिला सोशल मीडिया के लिए रील शूट कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार उसके गले से सोने का मंगलसूत्र और सोने की चेन छीन कर फरार हो गया। फिलहाल महिला ने इस घटना की शिकायत इंदिरापुरम थाने में दी है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी को पकड़ने के प्रयास किया जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

    4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

    नई दिल्ली : दिल्ली के थाना पांडव नगर क्षेत्र में 4 साल की मासूम से रेप करने की घटना सामने आई है। बच्ची को लाल अस्पताल से ऑल इंडिया मेडिकल अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ कर उसकी दुकान का सारा सामान होलिका दहन वाली जगह रख दिया। 

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस को देर शाम जानकारी मिली की 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्ची को लाल बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पीड़ित बच्ची ट्यूशन के लिए आरोपी अरमान की बहन के घर पढ़ने जाती थी।

    इसी वजह से पीड़ित आरोपी को जानता था।  डीसीपी ने बताया कि आरोपी अरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और IPC-376 की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को लाल बहादुर अस्पताल से ऑल इंडिया मेडिकल अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं बच्ची की हालत ठीक है।

  • खेत में किसान को दी दर्दनाक मौ’त, जाने मामला

    हरियाणा : रोहतक में भैणी भैरो गांव के खेत में किसान की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। किसान का शव खड़ी गेहूं के फसल के बीच पड़ा हुआ मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि किसान का गला घोंटा गया था और उसे करंट लगा था। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    गांव भैणी भैरो निवासी हर्ष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता बहादुर 17 मार्च की शाम करीब 4 बजे घर से खेत में गेहूं की फसल में पानी देने के लिए गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। 3 दिन तक वह पिता की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 20 मार्च को वह अपने चाचा सुंदर के साथ खेतों में पिता को ढूंढने के लिए निकला। इस दौरान पिता का शव गेहूं के खेत में पड़ा हुआ था। उनका शरीर पूरी तरह से नीला पड़ चुका था। शव देखकर उन्हें लगा कि पिता को किसी जहरीले जीव ने काटा है, जिससे उनकी मौत हो गई।

    मामले की सूचना महम थाना पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FSL टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बहादुर की मौत 14 चोटें लगने के कारण हुई है। इनमें गला घोंटने व बिजली करंट लगना मौत का कारण पाया गया है। महम थाना के SHO ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे। 

  • पंजाब : पुल बनाने वाली कंपनी का मालिक करिंदों सहित गिरफ्तार

    सुल्तानपुर लोधी : दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे में इस्तेमाल होने वाले रेत, बजरी, सरिया व अन्य सामान चुराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। इस  मुख्य सरगना पुल बनाने वाली कंपनी का मालिक ही निकला है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने रात ढाई बजे ट्रक, दो टन चोरीशुदा सरिया समेत कंपनी मालिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

     चौकी मोठांवाल इंचार्ज एएसआई दविंदरपाल सिंह के अनुसार एजीएम संजय सोंधी निवासी थाना थानेसर जिला कुरुक्षेत्र ने दिए बयान में बताया कि उनकी कंपनी एकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर को पंजाब में दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे बनाने का कांट्रैक्ट मिला है। जिसका काम जोर-शोर से चल रहा है। उनकी कंपनी की ओर से गांव निज्जरा थाना लांबड़ा जिला जालंधर और गांव पाजियां थाना सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला में दो पुल बनाने का काम करवाया जा रहा है।

    जिसका कांट्रैक्ट उनकी कंपनी ने ग्लोबल कांट्रैक्ट कंपनी के मालिक श्रीनिवास निवासी अलबे नगर हैदराबाद को दिया हुआ है।  पिछले लंबे अर्से से उनकी कंपनी की ओर से निर्माण के लिए दिया जाने वाला सामान चोरी हो रहा था, पर इस चोरी के बारे में कंपनी को पता नहीं चल रहा था। 22 मार्च की देर रात को उन्हें (संजय सोंधी) को उनकी कंपनी के डिप्टी मैनेजर (डीएम) अवतार सिंह निवासी कादिया गुजरां थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर ने फोन पर बताया कि गांव पाजियां वाली साइट से कुछ अज्ञात लोग सरिया चोरी कर ट्रक में लोड करके कपूरथला की ओर जा रहे हैं। 

    अवतार सिंह ने पुलिस कंट्रोरू रूम को इतलाह दी, जिस पर तुरंत पीसीआर कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए देर रात करीब 2:40 पर ट्रक को गांव बरिंदरपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप पर लिया और अवतार सिंह भी पीछे से वहां पहुंच गया। अवतार सिंह ने उसे (संजय सोंधी) बताया कि ट्रक-ट्राला को बलजीत सिंह निवासी गांव धालीवाल बेट थाना ढिलवां जिला कपूरथला चला रहा था। उसके साथ गणेश शर्मा निवासी हरगोबिंद नगर जालंधर बैठा था। इन दोनों ने बताया कि यह सरिया ग्लोबल कांट्रैक्ट कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करते विनीत विश्वकर्मा ने अपने कांट्रेक्टर श्रीनिवास के कहने पर चुराया है। 

    थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने चारों आरोपियों के ​खिलाफ वि​भिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ​थमिक जांच में सामने आया कि इससे पहले इन लोगों ने कई टन सरिया चुराकर बेचा है। निर्माण कंपनी के मालिक ने यह चोरी होली के त्यौहार पर लैबर को भुगतान के लिए की थी।

  • जालंधर: हाईवे पर ट्राली और आयल टैंकर की टक्कर से लगा जाम

    जालंधर (ENS): चौगीटी चौक पर बने फ्लाईओवर पर ट्रॉली और तेल के टैंकर की टक्कर का मामला सामने आया है। इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ। लेकिन हाई-वे पर लंबा जाम लग गया है।  

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़िया और भारी पुलिस फाॅर्स मौके पर पहुंच चुकी है। बताया जा है कि इस हादसे मे टैंकर से तैल लीक होकर हाई-वे पर तकरीबन 1 किलोमीटर तक फैल गया। जिसे देख कर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

  • पराली से ओवरलोड ट्राली में लगी आग

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत पड़ते औद्योगिक क्षेत्र में पराली की ओवरलोड ट्रैक्टर की ट्राली में आग लगने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पराली से लदा हुआ ट्रैक्टर ट्राली नवप्रीत सिंह खन्ना से लेकर आ रहा था और भरी हुई ट्राली को हिमालय गत्ता कंपनी में खाली किया जाना था। नवप्रीत सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर कंपनी के गेट से 100 मीटर ही पीछे था कि पराली की भरी हुई ट्राली में आग लग गई। हलांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    अपितु पराली और ट्राली पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इस मौके पर अग्निशमन विभाग दल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर नियंत्रण पाया और फसलों का नुकसान एवं जानी नुकसान होने से भी बचाया है। टाहलीवाल थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली ओवरलोड होने के कारण ट्राली की ऊंचाई ज्यादा होने से ऊपर लगी बिजली की तार में टकराने के कारण ट्राली में आग लगी है।
  • जालंधर : हाईवे पर 5 गाड़ियों की हुई टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर : फगवाड़ा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा गोराया के पास हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि Tata Harrier गाड़ी दूसरी गाड़ी के ऊपर चढ़ गई। इस हादसे में पांच गाड़ियों टक्कर हुई है। गनीमत यह रही हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी के आगे कुत्ता आ जाने के कारण कार चालक ने एक दम ब्रेक लगा दी। जिसके चलते आपस में पांच गाड़ियों की टक्कर हो गई। हादसे के कारण वहां पर बड़ी जाम लग गया। जिसके पास स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मोटे पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को साइड पर करवरकर जाम खुलवाया और मामले की जांच में जुट गई।

  • जालंधर-पठानकोट हाइवे पर बाइक सवार मां-बेटी की मौ’त, एक गंभीर घायल

    होशियारपुर : जालंधर-पठानकोट मुख्य मार्ग पर एक टिपर की चपेट में आने से बाइक सवार 3 साल की बच्ची और उसकी मां की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा महिला का पति इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से मां-बेटी को मुकेरियां सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    इस मामले में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश के लिए रास्ते पर लगे CCTV खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार नंद किशोर पुत्र शाकिन चंद निवासी बैह दुल्लो थाना तलवाड़ा ने बताया कि वह पत्नी मधु बाला और पुत्री 3 वर्षीय बेटी अश्या के साथ मुकेरियां के गांव जहानपुर जा रहे थे।

    जब वे मुकेरियां के जालंधर-पठानकोट मुख्य मार्ग पर भंगाला चुंगी के करीब पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार टिपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इसमें पत्नी और बेटी की मौत हो गई।

  • पंजाब: ASI पर लगे धोखे से दूसरी शादी करने के आरोप, देखे वीडियो 

    इंसाफ मांगने महिला पहुंची थाने, ASI थाना से हुआ रफू चक्कर

    अमृतसर : थाना घृण्डा में तैनात ASI पर एक महिला ने शादी कर शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट के आरोप लगाए है। पीड़ित महिला का कहना है कि ASI की पहले शादी हो चुकी है फिर भी उसने पीड़िता के साथ शादी का नाटक किया। जिससे आहत होकर पीड़िता ने जहर खाकर मरने की कोशिश भी की थी।जब महिला इंसाफ के लिए उक्त ASI के पास थाने पहुंची , तो वहां से चला गया। महिला इंसाफ के लिए भटक रही है और ASI को सस्पेंड कर उस पर कार्रवाई की मांग कर रही है।

    जालंधर निवासी महिला सिमरन ने बताया कि थाना घृण्डा के ASI विक्टर सिंह के साथ उसकी शादी हुई है। जो अमृतसर के बाबा बकाला का निवासी है। शादी से पहले वह एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। इस कारण दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाए। फिर 24 अप्रैल 2023 को जालंधर के थाना 1 के बाहर  दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। 

    जिसके बाद 25 अप्रैल 2023 को आनंद कारज हुआ। वह 3 महीने तक विक्टर के साथ रही और फिर वह जालंधर आ गई। उसके बाद से विक्टर उसके साथ नहीं है। उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा था, और पहली पत्नी से उसका तलाक भी नहीं हुआ।

    पीड़िता ने बताया कि  3 महीने साथ रहने के बाद वह अलग हो गए। कुछ दिन पहले उसके घर कुछ आदमी आए और उसके  साथ मारपीट की। जिसके बाद  विक्टर खुद भी आया और उसे पीटा। दुखी होकर पीड़िता ने गोलियां खा लीं। पड़ोसी उसे सिविल अस्पताल लेकर चले गए, जिससे उसकी जान बच गई।

    वही इस मामले मे मीडिया के सवालों से बचते  हुए ASI विक्टर ने कहा कि मै इस महिला को परेशान नहीं कर रहा हुँ। इतना सुनते ही महिला ठाणे के अंदर आ गई और विक्टर वहा से चला गया। पीड़ित महिला ने एसएसपी रूरल के समक्ष पेश होकर इंसाफ की गुहार लगाई है।