Blog

  • पंजाबः सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर भावुक हुईं मां, प्रशासन पर खड़े किए सवाल, देखें वीडियो

    पंजाबः सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर भावुक हुईं मां, प्रशासन पर खड़े किए सवाल, देखें वीडियो

    मानसाः सिद्धू मूसेवाला की आज यानि 29 मई को गांव जवाहरके में गैंगस्टरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। आज मूसेवाला को पूरा एक साल हो गया है। मां चरण कौर ने रात 12 बजे अगले दिन की शुरुआत के साथ ही अपने बेटे शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की। वहीं, आज गांव मूसा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 1 साल में मां का दर्द बयान करती हुई इस पोस्ट में चरण कौर ने लिखा- वह दिन खुशी से आया, जब मैंने अपने गर्भ में आपकी उपस्थिति को महसूस किया। 9 महीने बड़े प्यार और इच्छा से आपको पाला और जून में आपको अपनी गोद में बैठाया, कभी नजर से बचाती तो कभी खिलखिलाती।

    सुंदर दस्तार सजाती, कभी सच्चाई और ईमानदारी का पाठ पढ़ाती, कभी काम की कीमत का ज्ञान सिखाती। झुककर चलना बुरा नहीं है, यह ध्यान में रखकर तुम्हें मंजिल तक पहुंचाती थी, पर मुझे पता न था बेटा तेरा मुकाम तुझे मुझसे दूर कर देगा। वहीं इस दौरान मूसेवाला की मां ने प्रशासन पर एक बार फिर से सवाल खड़े किए है। मूसेवाला मर्डर की कार्रवाई पूरी होने के बाद मां चरणकौर ने प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर हम कार्रवाई से संतुष्ट होते तो अब तक क्यों बोलते। हमारा कोई दिमाग खराब है क्या?, हमारे ऊपर इन्होंने इतना बड़ा पत्थर मार दिया कि हम उठने लायक भी नहीं रहे। अगर हमें इंसाफ मिला होता तो रोज दर-दर भटकने की क्या जरूरत थी।

    इस दौरान उन्होंने पोस्ट सांझा की है। जिसमें कहा है कि इससे बड़ी सजा क्या होगी मेरे लिए, लंबी उम्र का सुख जिसके लिए मांगती थी, आज उसे आंखों के सामने देखे एक साल हो गया है। बिना किसी गलती के, बिना किसी अपराध के, कुछ घटिया लोगों ने मेरे बच्चे को मुझसे छीन लिया। आज एक साल हो गया है बेटे, मैंने तुम्हें गले से नहीं लगाया, कोई दुख साझा नहीं किया है। आपका मनपसंद खाना अपने हाथों से नहीं खिलाया। शुभ, जब आप मेरे पास होते थे तो मुझे हर मुश्किल हर दुख छोटा लगता था, लेकिन आपके बिना मैंने एक साल कैसे बिताया, यह केवल मेरी अंतरआत्मा जानती है। आज भी यही सोच रही हूं कि तारीख फिर आई है कि तुम भी आ जाओ। मेरी छाया, मेरे वजूद की पहचान, मेरा गुग्गू… बेटा, तुम्हें गले लगाना है, मेरी पीड़ा खत्म कर दो। बेटा घर लौट आओ, किसी भी समय मेरा दिल नहीं लगता।

    मां चरण कौर ने बताया कि आज गांव के गुरुद्वारा नानक निवास में शुभदीप की आत्मिक शांति के लिए रखे गए पाठ का भोग डाला जाएगा। इस दौरान गुरुद्वारे के पास ही रक्तदान कैंप भी लगाया जा रहा है। गांव में फैंस पहुंच रहे हैं, जो इस रक्तदान कैंप का भी हिस्सा बनेंगे। पंजाब में आज कई जगहों पर इंसाफ मार्च निकाले जा रहे हैं। जिनमें एक मानसा में परिवार की तरफ से भी निकाला जा रहा है। यह मार्च बारह हटां से निकलेगा, जो बस स्टैंड तक जाएगा। हाथों में कैंडल्स पकड़ फैंस सिद्धू के लिए इंसाफ की मांग करेंगे। इसी तरह एक मार्च दशहरा ग्राउंड खरड़ में भी आयोजित किया जा रहा है। शाम 6 बजे यहां फैंस सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देंगे, वहीं इंसाफ की मांग भी उठाएंगे।

  • पंजाबः टिप्पर मालिकों ने धरना लगाकर हाईवे किया जाम, देखें वीडियो 

    पंजाबः टिप्पर मालिकों ने धरना लगाकर हाईवे किया जाम, देखें वीडियो 

    लुधियानाः साहनेवाल से दोराहा नेशनल हाईवे पर टिप्पर मालिकों ने धरना लगा दिया है और हाईवे को बंद कर दिया है। इस दौरान टिप्पर मालिकों ने गुरुद्वारा अतर साहिब के पास टिप्पर और जेसीबी लगाकर हाइव बंद कर दिया है। हाईवे बंद होने की सूचना पर तुरंत थाना साहनेवाल और दोराहा थाना से पुलिस कर्मचारी पहुंचे। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वन साइड ट्रैफिक शुरू करवा दिया है। हाईवे बंद होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टिप्पर यूनियन के प्रधान अमरकीत सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन उनके साथ धक्केशाही कर रही है।

    उन्होंने कहा कि जेसीबी चालकों द्वारा यदि 3 फुट से अधिक रेत खनन किया जाता है तो उन पर मामला दर्ज कर दिया जाता है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि बेवजह जेसीबी चालकों पर नाजायज पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने सीएम मान से अपील की है कि रेत के खड्‌डे दोबारा से शुरू करने चाहिए। राज्य में  काफी खड्‌डें बंद पड़े हुए हैं। टिप्पर चालकों और जेसीबी चालकों का कारोबार खत्म हो गया है।विधायक हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया गया है। संबंधित विभाग के मंत्री से बातचीत चल रही है। आश्वासन दिया गया है कि किसी भी जेसीबी चालक या टिप्पर से धक्केशाही नहीं होगी न ही किसी पर नाजायज पर्चा दर्ज होगा। रेत माइनिंग पॉलिसी के मुताबिक ही करवाई जाएगी। किसी जेसीबी चालक को बेवजह तंग नहीं किया जाएगा।

  • जालंधरः इलाके में व्यक्ति की लाश मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः इलाके में व्यक्ति की लाश मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः पठानकोट रोड पर हरगोविंद नगर के पास एक खाली पालट में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसका पता तब चला जब कुछ लोग वहां से निकल रहे थे। इस दौरान वहां पर खाली प्लाट से काफी बदबू आ रही थी। जब लोगों ने प्लाट के पास जाकर देखा तो प्लाट में कुछ दिन पुरानी एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी थी, जिस पर पर कीड़े चल रहे थे।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि लाश 4 से 5 दिन पुरानी लग रही है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात व्यक्ति की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान करवाने का प्रयास किया और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधरः फिल्म देखने आए युवकों पर तेजधार हथियार से व्यक्तियों ने किया हमला, देखें  CCTV

    जालंधरः फिल्म देखने आए युवकों पर तेजधार हथियार से व्यक्तियों ने किया हमला, देखें  CCTV

    जालंधर, वरुण/हर्षः सरब मल्टीप्लेक्स सिनेमा में फिल्म देख कर बाहर युवकों पर पार्किंग में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला कर दिया गया। जिससे करणदीप  और जशनप्रीत नामक युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। बता दे पूरी घटना पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। जिसने देखा जा रहा है कि हथियार  से हमला किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए घायल युवक के परिजन सुरेंद्र जीत सिंह ने बताया कि हमारे बच्चे फिल्म देखने के लिए मल्टीप्लेक्स गए हुए थे। जब वह बाहर आए तो कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

    जब उन्होंने पूछा कि हमें क्यों मारा जा रहा है। तब उन्होंने एक भी ना सुनी और लगातार उन्हें मारते रहे। जो लोग उनका बचाव करने आ रहे थे उन पर भी वह हमला करते रहे। जिस वजह से हमारे बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं।इस मामले को लेकर आई विटनेस संजीव कुमार ने बताया कि वह जब फिल्म देखकर पार्किंग में आए तो कुछ अज्ञात लोग गाड़ी में से निकले और उन्होंने लड़कों को मारना शुरू कर दिया। बिना कारण बताएं वह लड़कों को मारते रहे और बाद में हत्यारा निकाल कर मरने लगे।

    दूसरी ओर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली की कुछ लोग मल्टीप्लेक्स की पार्किंग में लड़ रहे हैं, जिसके बाद मौके पर हम अपनी टीम के साथ पहुंचे। हमलावरों को हमने पकड़ लिया है और सीसीटीवी को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पीड़ित के बयान दर्ज करने के लिए आए हैं। उसके बाद जो बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी। लड़ाई का कारण क्या है वह भी वेरीफाई किया जाएगा।

  • जालंधरः महिला नेत्री को चेयरमैनी का लालच देने वाले की ऑडियो आई सामने

    जालंधरः महिला नेत्री को चेयरमैनी का लालच देने वाले की ऑडियो आई सामने

    जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर का पीए बनकर महिला नेत्री को चेयरमैन के पद का लालच देने वाला आप नेता की ऑडियो सामने आई है। इस दौरान आप नेता किसी अन्य नेता करमजीत से महिला नेत्री को फोन करवाकर मामला खत्म करने के लिए कहा गया। जिसके बाद वह नेता (गुरप्रीत) खुद भी उक्त ऑडियो में सामने आया था। उक्त व्यक्ति नार्थ के नेता का करीबी है। इस दौरान आप नेता ने किसी सुमित का नाम लेकर महिला नेत्री से वायरल ऑडियो में बात कर रहा है।

    महिला नेत्री ने उससे जब पूछा कि लालजीत सिंह भुल्लर का पीए बनकर जो बात की है, उसके बारे में बताए कि उसने किसके कहने पर उससे यह लालच दिया गया और उससे यह थ्रेड कॉल की गई। हालांकि उक्त नेता बॉबी चाचा का नाम भी लेता है और कहता कि उन्होंने कहा कि महिला नेत्री से परमिशन ले आओ, लेकिन महिला नेत्री ने कहा कि तुम्हें पता है कि तुमने मुझे फोन पर क्या कहा। इस दौरान उन्होने उससे सच कहने के लिए कहा कि उसने किसके कहने पर फोन किया था। महिला नेत्री ने उसे कहा कि जिसके कहने पर यह काम किया मेरे पास उसकी रिकॉर्डिंग भी आ गई है। लेकिन वह चाहती है कि वह खुद बता दें कि किसके कहने पर उसने मुझे थ्रेड कॉल की। नार्थ के आप नेता का करीबी अब फोन पर महिला नेत्री से माफी मांग रहा है। महिला नेत्री ने कहा कि उसके पास सारे प्रूफ है, लेकिन अगर वह खुद सारी बात बता दें कि किसने कहने पर उसे थ्रेड कॉल की गई थी तो वह अभी बात को यहीं पर खत्म कर देगी। 

    बता देंकि मंत्री का पीए बताकर एक व्यक्ति ने आप पार्टी की महिला नेत्री को चेयरमैनी और टिकट का ऑफर दिया था। उस दौरान महिला ने आरोप लगााय था कि उक्त व्यक्ति ने ऑफर के साथ ही कहा कि बस उससे बात करती रहा करे। जिसके बाद आप की महिला नेता ने इसकी थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। थाने में दी शिकायत शिकायत में आप की महिला नेता हरमिंदर कौर ने बाकायदा जिन-जिन नंबरों से काल आई थी और किस समय काल आई कितनी देर बात हुई इसकी सारी डिटेल थाने में दी थी। उस दौरान थाने में पुलिस ने जांच के बाद फोन करने वाले शख्स को ढूंढ निकाला था। बताया जा रहा है कि यह जालंधर नार्थ के आप नेता का कोई खासम खास है। महिला नेता ने अपनी शिकायत में संगीन आरोप लगाए कि मंत्री का फर्जी पीए बनकर फोन करने वाले व्यक्ति ने चेयरमैन बनाने और टिकट दिलाने की एवज में एब्यूज करने की कोशिश की। मंत्री के फर्जी पीए ने कहा कि फोन पर बात करते रहा करो। जिसके बाद अब मामला काफी ज्यादा बढ़ जाने के बाद उक्त व्यक्ति महिला नेत्री से माफी मांग रहा है। जिसकी ऑडियो भी सामने आई है। 

  • जालंधरः इस इलाकें में सेहत विभाग ने रेड कर एक गाड़ी को किया काबू

    जालंधरः इस इलाकें में सेहत विभाग ने रेड कर एक गाड़ी को किया काबू

    जालंधर, वरुण/हर्षः सेहत विभाग की टीम ने सुबह-सुबह कैंट में रेड करके खाद पदार्थ के सैंपल भरे। यह दबिश सेहत अधिकारी रीमा गोगिया ने टीम के साथ मिलकर की। मिली जानकारी के मुताबिक सेहत विभाग की टीम ने दीपनगर में एक मिष्ठान की दुकान सहित कई जगह पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि कैंट के मोहल्ला नंबर 4 में बीते दिन विभाग में दबिश देकर पनीर के सैंपल लिए हैं और आज प्रात 8:00 बजे के करीब दशहरा मैदान के नजदीक पनीर की सप्लाई करने वाली एक गाड़ी को भी सेहत विभाग ने धर दबोचा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पनीर की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर सेहत विभाग का फोकस था। सेहत विभाग की दबिश की सूचना मिलते ही मार्किट के दुकानदारों हड़कंप मच गया। इस दौरान कई दुकानदारों सुबह-सुबह ही अपनी दुकानों को बंद करके वहां से निकल गए। 

  • बाइक रैली में भीषण गोलीबारी में 3 की मौत, 5 घायल

    बाइक रैली में भीषण गोलीबारी में 3 की मौत, 5 घायल

    वाशिंगटनः अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। न्यू मैक्सिको के रेड रिवर क्षेत्र में मोटरसाइकिल रैली में गोलीबारी हुई है, जिसमें तीन लोग मारे गए और कई घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। मेयर लिंडा काल्होन ने बताया कि पांच लोग गोलीबारी में घायल हुए हैं। न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस (NMSP) के अनुसार, घायलों में से एक को विमान से डेनवर के एक अस्पताल में ले जाया गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इससे पहले, न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस ने एक ट्वीट में कहा था कि दो लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। मेयर ने कहा कि शूटिंग में शामिल सभी लोग पुलिस हिरासत में हैं।

    मेयर लिंडा काल्होन ने कहा कि इसमें शामिल सभी लोग “बाइकर गिरोह के सदस्य थे।” न्यू मैक्सिको राज्य पुलिस ने कहा कि अब इलाका सुरक्षित है और शहर की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है। न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस के मुताबिक , शूटिंग रेड रिवर मेमोरियल डे मोटरसाइकिल रैली के दौरान हुई। यह वार्षिक रैली शहर के मेन स्ट्रीट पर स्मृति दिवस सप्ताहांत के लिए हजारों लोगों की भागीदारी का गवाह बनती है।

    समाचार रिपोर्ट के अनुसार, राज्य पुलिस ने बताया कि घायल हुए अन्य लोगों को ताओस में होली क्रॉस अस्पताल और अल्बुकर्क में यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको हेल्थ में इलाज के लिए ले जाया गया। काल्होन ने आगे कहा कि राज्य पुलिस, काउंटी शेरिफ विभाग और स्थानीय कानून प्रवर्तन ने स्थानीय कारोबारियों से जांच पूरी नहीं होने तक  काम बंद करने का अनुरोध किया है।

  • आज का राशिफल, 29 मई 2023

    आज का राशिफल, 29 मई 2023

    आज का राशिफल, 29 मई 2023

    वृष: विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में नि‍श्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
    मिथुन: यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। जो‍खिम न लें।
    कर्क: किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। थकान व कमजोरी रहेगी।
    कन्या: विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। फालतू खर्च होगा।
    तुला: कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक व्यय होगा।
    वृश्चिक: किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी।
    मकर: कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। विवाद के बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
    कुंभ: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। प्रमाद न करें।
    मीन: भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा।
  • होशियारपुर : नहर में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत

    होशियारपुर : नहर में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत

    होशियारपुर: जिले में कंडी नहर में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य साथी बाल बाल बच निकले। मृत की पहचान मोहित भाटिया निवासी राजा कला गढ़दीवाल के रूप हुई है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि देर शाम मंड पंढेर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक युवक की नहर में डूबने से मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पारिवारिक सदस्यों को सारी घटना की सूचना दे दी गई।

    अन्य साथियों से पूछताछ के दौरान सामने आया की मोहित भाटिया पुत्र अमरीक सिंह अपने साथी गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, मलकीत सिंह, विपनप्रीत व गुरदीप सिंह के साथ शनिवार को स्कूल में जल्दी छुट्टी होने के कारण अपने मोटरसाइकिल से गांव सहोड़ा कंडी स्थित गगन जी का टीला में नतमस्तक होने आए थे। शिव मंदिर में नतमस्तक होने के पश्चात ही मंदिर से वापस आते समय देर शाम सभी वडला गांव के पास स्थित कंडी नहर में नहाने लगे।

    नहाते समय मोहित भाटिया का पैर नहर मे फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। राहगीरों की मदद से मोहित भाटिया को नहर से निकाला गया। इसके बाद सभी दोस्तों ने उसे मंड पंढेर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता अमरीक सिंह के बयान पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • दर्दनाक हादसा : ट्रक में जा घुसी कार, 6 की मौत

    दर्दनाक हादसा : ट्रक में जा घुसी कार, 6 की मौत

    कोप्पल: कर्नाटक के कोप्पल जिले के कुश्तगी तालुक में रविवार शाम एक कार और लॉरी के बीच हुई टक्कर में दो बच्चों और एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा कालकेरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी मृतक विजयपुरा के रहने वाले थे और वे कार से बेंगलुरु की तरफ जा रहे थे, जबकि लॉरी तमिलनाडु से गुजरात की तरफ रवाना हुई थी।

    सूत्रों ने बताया कि आमने-सामने की टक्कर में पूरी कार लॉरी के अगले हिस्से में घुस गई थी। उन्होंने कहा कि कार को क्रेन की मदद से निकाला गया और सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। सूत्रों के अनुसार, हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।