Blog
-

शीत लहर में रखें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान: उपायुक्त
ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एडवाईजरी जारी करते हुए कहा कि जिला में लगातार ठंड बढ़ रही है। ऐसे में घटते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में और ठंडी हवा, शीत लहर व घना कोहरा/धुंध के आसार है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें।घना कोहरा एवं धुंध में यातायात सलाहउन्होंने कहा कि कोहरे में वाहन चालक अपने वाहन को कम गति पर चलाएं। कोहरे के दौरान लाईट को कम बीम पर रखें। उच्च बीम लाईट धुंध की स्थिति में उतने प्रभावी नहीं होते हैं। अत्यधिक धुंध के मौसम में फॉग लाइट का उपयोग करें। वाहनों के बीच निर्धारित दूरी बनाए रखें, जब दृश्यता बेहद खराब हो, सड़क पर पेंट की गई लाइन का उपयोग एक गाइड के रूप में करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन और उच्च संगीत प्रणाली का उपयोग न करें।शीतलहर सुरक्षा के उपायउन्होंने कहा कि शीत लहर के दौरान घर के अंदर सुरक्षित रहें। घर से बाहर जाते हुए सिर, कान, हाथ, पैर और नाक को ढक कर ही बाहर निकलें। क्योंकि ठण्ड में सिर के माध्यम से ऊष्मा का अभाव हो सकता है। अपने मुहं को भी ढक कर रखें, इससे आपके फेफड़ों को ठण्ड से सुरक्षा मिलेगी। समाचार पत्र, रेडियो व टीवी से मौसम की जानकारी लेते रहें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और आगमी तापमान में परिवर्तन के बारे में सतर्क रहें। शरीर में ऊष्मा के प्रवाह को बनाये रखने के लिए पोषक आहार एवं गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें। ठंड के मौसम में ऊनी एवं गरम कपड़ों को पहनें। शरीर को सूखा रखें। कपड़े गीले होने की स्थिति में ऊष्मा का अभाव हो सकता है। कमरों में हीटर, केरोसिन, कोयले की अंगीठी का प्रयोग करते हुए, धुएं के निकास का उचित प्रबंध करना सुनिचित करें। कम तापमान में क्षमता से अधिक शारीरिक कार्य न करें, इससे ह्रदयघात का खतरा उत्तपन हो सकता है। शीतदंश के लक्षणों पर नजर रखें जैसे शरीर के अंगों का सुन्नपड़ना हाथों, पैरों की उँगलियों कान, नाक, आदि पर सफेद या पिले रंग के दाग उभर आना इत्यादि। हाईपोथर्मिया के लक्षणों पर नजर रखें जैसे स्मरण शक्ति कमजोर पड़ना, असीमित ठिठुरना, सुस्ती, थकान, तुतलाना इत्यादि। ठंड के मौसम में तबियत ठीक न लगने तथा किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।राघव शर्मा ने कहा कि सर्दी के मौसम में कोरोना संक्रमण और उसकी घातकता बढ़ने की आशंका है इसलिए ज्यादा एहतियात रखें। -

गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत जिला के विभिन्न ब्लाॅकों में जांचा लोगों का स्वास्थ्य
ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे गुड गवर्नेंस सप्ताह के अंतर्गत जिला के विभिन्न ब्लाॅकों में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आयुष अधिकारी डाॅ आनंदी शैली ने बताया कि इन शिविरों में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण भी किया गया।
इसके अलावा डाॅ आनंदी शैली ने बताया कि शिवरों में लोगों को औषधियों पौधों के गुणों बारे जानकारी उपलब्ध करवाई गई तथा योग एवं आयुर्वेदिक पद्धति के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना संबंधित जारी दिशा निर्देशों की पालना करें तथा कोविड वैक्सीनेशन की डोज आवश्यक लगवाएं।
-

कोरोना अनुरूप व्यवहार की पालना करें: उपायुक्त
ऊना/सुशील पंडित: कोविड-19 मामलों में बढ़ौत्तरी होने के चलते प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत एडवाइजरी जारी की गई हैं। इस संबंध में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जिला में कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार की पालना करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना, सामाजिक दूरी के मानदंडों का कड़ाई से पालना करना व हैंड सैनेटाईजेशन की अनुपालना करना सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त राघव शर्मा ने जिलावासियों से अपील की है कि पात्र लोग अपनी एहतियात डोज भी अवश्य लगवाएं ताकि कोरोना संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति में सर्दी, खांसी व जुकाम जैसे लक्षण दिखाई देने पर अपना आरटीपीसीआर के माध्यम से कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं ताकि कोविड संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।
-
तापमान में गिरावट के चलते प्राईमरी स्कूलों के समय में बदलाव: डीसी
ऊना/सुशील पंडित: तापमान में लगातार गिरावट होने के चलते बेहद ठंडे मौसम को मध्यनज़र रखते हुए जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए जिला के सभी प्राईमरी स्कूलों के खुलने और बंद करने की समय सारणी में बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि जिला में सभी सरकारी और निजी प्राईमरी स्कूलों के लिए प्रातः 9.30 बजे से सायं 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। राघव शर्मा ने बताया कि ये आदेश छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं। राघव शर्मा ने बताया कि ये आदेश सोमवार 26 दिसम्बर से 31 जनवरी, 2023 तक लागू रहेंगे। -

नई बीमारियों को जन्म देगा नया वर्ष
पंडित शशिपाल डोगरा ने वर्ष 2023 के लिए की कई भविष्यवाणियां
ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष व अंक गणना विद्वान पंडित शशि पाल डोगरा ने वर्ष 2023 को लेकर अपनी गणना की है। उन्होंने इसे लेकर कई भविष्यवाणियां भी की है। उनके मुताबिक वर्ष 2023 का शुरू होने वाला सन ईस्वी वर्ष का 2+0+2+3=7 अंक बनता है। यह 7 अंक केतु का अंक है। यह अंक मानव जीवन में अत्याधिक महत्व होने के कारण सभी धर्मों में गूढ़ अंक के रूप में भी माना जाता है। क्योकि 7 अंक केतु का अंक है। इसलिए यह अपने अंदर रहस्य को छुपा कर रखता है और इस अंक का बहुत अधिक प्रभाव मनुष्य के जीवन पर पड़ता है।
पंडित डोगरा कहते हैं कि सृष्टि में भी इस अंक का विशेष महत्त्व है। अंक 7 की ही देन से सात महासागर, सात सुर देवता, इंद्र धनुष के भी सात रंग है। केतु जो राहु का ही एक भाग है। जहां राहु सिर है तो केतु गर्दन से नीचे, बाकि शरीर का निचला भाग है। यहां राहु वाणी को ख़राब करता है। वहीं केतु दिशाहीन करता है, क्योंकि यह बिना सिर का है। केतु जो भी करता है अचानक ही करता है और मंगल की तरह अग्नि तत्व ग्रह है, जो अचानक ही प्रभाव डालता है। इस कारण राजनीतिक अवसाद भी अचानक देता है, व्याधि या अड़चन भी अचानक देता है।
पंडित डोगरा के मुताबिक 2023 का यह वर्ष आधी व्याधि वाला रहेगा। अचानक ही किसी नई बीमारी को जन्म दे सकता है। इस कारण जनता में हाहाकार हो सकती है। इस हाहाकार के बढ़ने के प्रभाव को ज़्यादा कर देगा, जब हिन्दू नव संवत भी 22 मार्च 2023 को 2+2=4 अंक राहु पर शुरू होने जा रहा है।
पंडित डोगरा कहते हैं कि राहु शमशान का कारक है एवं शमशान योग को निमंत्रण देता है। जो अंक ज्योतिष के हिसाब से केतु व राहु के बीच का कालसर्फ योग बना रहा है। केतु का पहले आना व राहु का बाद में आना, संसार में स्थिति को और भी रहस्यमय बना देगा। मालूम ही नहीं होगा कि क्या होने जा रहा है। उनका कहना है कि विश्व का (5+6+9+3+4=27=2+7=9) का 9 अंक, मंगल का अंक है। मंगल अग्नि तत्व ग्रह है। केतु के प्रभाव को ज़्यादा कर देगा और केतु यहां समुद्र पार व्याधि और बीमारी को अत्यधिक कर देगा। देश व दुनिया में फिर से परेशानी में डाल सकता है।
देश की जनता को बचाने में मिलेगी कामयाबी और विदेश में डंका बजेगा
पंडित डोगरा के मुताबिक भारत वर्ष का अंक एक है जो सूर्य का अंक है। सूर्य सत्ता और शासन का कारक है। भारत वर्ष की सरकार इस व्याधि से अपनी स्थायी नीति से और वायु यात्रा कुछ स्थानों को बढ़िया कर अपने देश की जनता को बचाने में किसी हद तक कामयाबी को प्राप्त कर सकती है और विदेश में अपना डंका बजा सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश का भी 9 अंक बनता है। 9 अंक एक पूर्णांक भी है। जो देवभूमि की 9 शक्तियों का कारक है। इस कारण देवशक्ति में आस्था होने के प्रभाव से यह प्रदेश बचा रह सकता है।
उनका कहना है कि केतु का 7 अंक व राहु के 4 अंक के बीच में आने के कारण बड़े-बड़े नेताओं को खोने का भय और युवाओं को संकट का समय रहेगा। केतु युवाओं को नशे में धकेल देगा। इस कारण देश के कुछ प्रदेशों में अल्प मृत्यु का योग बना रहा है। वह कहते हैं कि केतु के कारण अचानक राजनीतिक संकट भी पैदा होगा। इस कारण देशभर में सरकारें संकट में आ जाएगी। केतु बिना दिशा का है इसलिए नेताओं को निर्णय लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। कुछ नेताओं का जेल यात्रा का योग भी है। इस वर्ष में बहुत से गुप्त रहस्य भी सबके सामने आने का योग है। बचाव के लिए शिव की पूजा करें व आने वाले वक्त में सरकार के नियमों का पालन करे बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है।
-

जालंधरः भाजपा नेता नवल किशोर के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी
जालंधर/वरुणः पंजाब के माहौल को खराब करने के लिए अलगवादी संगठन लश्कर ए खालसा द्वारा नेताओं को धमकियां दी जा रही है। आज ही सुबह सन्नी शर्मा को लश्कर ए खालसा की ओर से धमकी दी गई है। वहीं अब जालंधर भाजपा के चर्चित युवा नेता हनी कंबोज को जान से मारने की धमकी दी गई है। हनी ने बताया कि धमकी देने वाले ने खुद को स्पोक्स पर्सन लश्कर ए खालसा बताया है। इस दौरान उसने कंबोज को भाजपा छोड़कर पंजाब से निकल जाने के लिए धमकाया है। हनी ने बताया कि उसने ऐसा न करने की एवज़ में परिवार सहित जान से मार देने की धमकी दी गई है।
बता दें कि हनी कंबोज भाजपा के क़द्दावर नेता नवल किशोर कंबोज के बेटे हैं जोकि शहर में हिंदुत्व का बड़ा चेहरा माना जाता है। हनी कंबोज ने बताया कि उन्हें तीन दिन से उक्त संगठन की तरफ़ से उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले लश्कर ए खालसा वाट्सऐप ग्रुप में जोड़ कर ये बताने का प्रयास किया गया कि वे उक्त संगठन के टारगेट पर है। इसके बाद फिर उन्हें कॉल कर व धमकी भरे संदेश देकर धमकाया गया कि भाजपा को छोड़ पंजाब से निकल जाओ नहीं तो परिवार सहित तुम्हारा सोधा लगाया जाएगा।
हनी कंबोज ने कहा कि ऐसी घटना से पंजाब सरकार का बड़ा फेलियर सामने आया है कि किस तरह से पंजाब में अलगाववादी लोग बेख़ौफ़ होकर उन्हें धमकियां दे रहे है। हनी ने कहा कि उन्होने डिप्टी पुलिस कमिशनर अंकुर गुप्ता के ध्यान में सारा मामला ला दिया है जिस पर उन्होंने अपराधियों को जल्द से जल्द ट्रेस आउट करने का आश्वासन दिया है। कंबोज ने कहा कि अगर जल्द ही इस पर कारवाई न हुई तो वे समर्थकों सहित पुलिस व सरकार के खिलाफ एक्शन लेंगे।
-

पंजाबः शहर में लगे उड़ता ते डरदा पंजाब के पोस्टर, देखें वीडियो
अमृतसरः शरारती अनसरों द्वारा आए दिन पंजाब का माहौल खराब करने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे है। वहीं आज शहर के हॉल गेट के बाहर फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए है। इस फ्लेक्स बोर्ड पर टिम्मी चावला, संदीप अंबिया और सिद्धू मूसेवाला की फोटो लगी हुई है। फ्लैक्स बोर्ड पर शरारती अनसरों द्वारा उड़ता ते डरदा पंजाब पर लिखा हुआ है।
इस बोर्ड पर एक तरफ गैंगस्टर्स की तस्वीर और दूसरी तरफ ड्रग्स की तस्वीर लगी हुई है। फ्लेक्स बोर्ड से पता चलता है कि इस समय पंजाब के हालात बहुत खराब हैं। पंजाब के नौजवान नशे के आदी हो चुके हैं और पंजाब के बाकी नौजवान गैंगस्टरों के चंगुल में फंस चुके हैं, उनका कहना है कि पंजाब इस समय के बुरे हालातों से डरता है।
-

ज्वेलर्स की दुकान से गहने चुराकर फरार महिलाएं
पांवटा साहिबः हिमाचल के सिरमौर स्थित पांवटा साहिब में एक ज्वैलर्स की दुकान पर आभूषण चोरी करते हुए 2 महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। ज्वैलर्स ने सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को देकर चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश में जुट गई है।मेन बाजार में ज्वैलर संजीव ने बताया कि उसकी दुकान पर 2 महिलाएं पहुंचीं। इस दौरान दुकान में उनका वर्कर मौजूद था। महिलाओं ने वर्कर को पेंडिल, अंगूठी आदि जेवर दिखाने के लिए कहा। दुकान में काम कर रहे वर्कर ने उन महिला को जेवर दिखाना शुरू किया। इसी बीच एक महिला ने उससे एक पेंडिल का वजन तोलने के लिए कहा।
वर्कर ने जैसे ही वजन करना शुरू किया, तभी एक महिला ने डिब्बे से कुछ ज्वैलरी चुराकर दूसरी महिला को दे दी और एक पेंडिल खरीद कर चली गई। कुछ देर बाद जब दुकान पर पहुंचा तो ज्वैलरी गायब मिली। यह देख वह घबरा गया और सीसीटीवी कैमरा चेक किया। जिसमें महिलाएं ज्वैलरी चुराते हुए कैद हो गईं। दुकानदार ने आनन-फानन आसपास के अन्य दुकानदारों के साथ दोनों महिलाओं को खोजना शुरू किया, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल सका। जिसके बाद दुकानदार ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी महिला को काबू कर लिया जाएगा।
-

चीन में कोरोना कहरः 20 दिनों में 25 करोड़ लोग कोरोना का शिकार!
डाटा लीक होने पर मची खलबली
नई दिल्लीः चीन में कोरोना का भयंकर विस्फोट हुआ है। दिसंबर के शुरुआती 20 दिनों में ही 25 करोड़ लोग इसकी चपेट में आए हैं। महामारी की शुरुआत से ही कोरोना का डाटा छिपाने वाले चीन की इस बार सीक्रेट रिपोर्ट लीक हो गई है। अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन ने दावा किया है कि उसने चीन की स्वास्थ्य एजेंसी ‘एनएचसी’ की मीटिंग से लीक हुए दस्तावेज देखे हैं। जिनपिंग सरकार का सीक्रेट डेटा लीक होने के बाद चीन में खलबली मची हुई है। चीन में कोरोना ने कितना कहर मचाया है, इस बात का अंदाजा लीक हुई रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। चीन की सरकार कैसे कोरोना वायरस के आगे बेबस हो चुकी है।
18% फीसदी से ज्यादा लोग कोविड संक्रमित
ब्लूमबर्ग और फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के टॉप हेल्थ ऑफिशियल्स का आंतरिक अनुमान है कि दिसंबर के पहले 20 दिनों में ही चीन में लगभग 250 मिलियन यानी 25 करोड़ लोग कोविड संक्रमित हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) की एक आंतरिक बैठक के दौरान ये आंकड़े प्रस्तुत किए गये थे। इसमें मामले से परिचित या चर्चा में शामिल स्रोतों का हवाला दिया गया था। अगर ये आंकड़े सही हैं तो इसका मतलब यह हुआ कि 140 करोड़ की आबादी वाले चीन में 18 फीसदी से ज्यादा लोग कोविड संक्रमित हो चुके हैं। यह दुनिया के किसी भी देश से आई कोविड संक्रमितों की संख्या से ज्यादा है।
एक दिन में 3.70 करोड़ पॉजिटिव!
फाइनेंशियल टाइम्स और ब्लूमबर्ग ने अधिकारियों द्वारा की गई चर्चाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया है। दोनों मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि केवल बीते मंगलवार को चीन में 3 करोड़ 70 लाख लोग कोविड पॉजिटिव पाए गये हैं, जबकि चीन की सरकार ने एक बार फिर डाटा में हेराफेरी की है। आधिकारिक तौर पर चीन ने उस दिन केवल 3,049 मामलों की रिपोर्ट दी है।
ढील देना और इलाज में देरी बड़ी वजह
बुधवार की बैठक के बाद चीनी स्वास्थ्य एजेंसी NHC ने कहा कि संक्रमित मरीजों के इलाज में देरी की वजह से कोरोना विस्फोट हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, दिसंबर में कोरोना के इतना फैलने के पीछे की सबसे बड़ी वजह है, चीन में पिछले तीन सालों से बरती जा रही जीरो कोविड पॉलिसी को अचानक खत्म कर देना। इधर, सीएनएन ने दावा किया है कि उसने एनएचसी की मीटिंग से लीक हुए दस्तावेजों के बारे में चीनी स्वास्थ्य विभाग को ईमेल भेजकर उनका पक्षा जानने की कोशिश की है, लेकिन चीन की तरफ से फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया गया है।
-

क्रिसमस पर सांटा क्लॉज को लेकर VHP की स्कूल संचालकों को चेतावनी
भोपाल: एक तरफ जहां दुनिया भर में क्रिसमस की तैयारियां अंतिम चरण में है तो वहीं, दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद ने मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह अपने स्कूल में हिन्दू बच्चों को सांता क्लॉज ना बनाएं। विश्व हिंदू परिषद ने बाकायदा इसे लेकर ट्वीट भी किया है।

चिट्ठी में वीएचपी ने लिखा है कि ‘मध्यभारत प्रान्त के सभी विद्यालयो मैं जो छात्र सनातन हिन्दू धर्म और परम्परा को मानते हैं, उन छात्रों को विद्यालय मै होने बाले क्रिसमस के कार्यक्रम मे सांताक्लॉस बना रहे हैं और क्रिसमस ट्री भी लाने का बोल रहे हैं। यह हमारी हिन्दू संस्कृति पर हमला है, हिंदू बच्चों को ईसाई धर्म में प्रेरित करने के लिए यह षड्यंत्र है।
चिट्ठी में आगे लिखा है कि आर्थिक रूप से भी ऐसी ड्रेस या पेड़ लाने से अभिभावकों का नुकसान है। विद्यालय हिंदू बच्चों को सांता बनाकर ईसाई धर्म के प्रति श्रद्धा और आस्था उत्पन्न करने का काम कर रहा क्या? हमारे हिंदू बच्चे राम बने, कृष्ण बने, बुद्ध बने, गौतम, महावीर बने, गुरु गोविंद सिंह बने, यह सब तो बनना चाहिए, क्रांतिकारी बने, महापुरुष बने, परंतु सांता नहीं बनना चाहिए।