Blog

  • घने कोहरे का असर, कई फ्लाइट और ट्रेनें लेट

    नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से सड़कों पर धुंध और धुआं देखने को मिल रहा है। इस सीजन में पहली बार कई इलाकों में जीरो विजिबिलिटी देखने को मिल रही है। नोएडा एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। सुबह 6 बजे सड़कों पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते देखे गए। ठंड भी अपना असर दिखा रही है। दिल्ली के सफदरजंग में 50 मीटर और दिल्ली के पालम में 125 मीटर विजिबिलिटी के साथ घना कोहरा छाया है। घने कोहरे की वजह से रोड, रेल से लेकर हवाई यातायात तक पर बुरा असर पड़ा है। 

    दिल्ली आने और दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।  रेलवे विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आने वाली 25 ट्रेनें लेट हैं। रेलवे विभाग ने बताया कि पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से चल रही है। वहीं हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस भी पांच घंटे से ज्यादा लेट है। वहीं, कुरुक्षेत्र-खजराहो एक्सप्रेस 6 घंटे से ज्यादा विलंब से चल रही है। इसके साथ ही अन्य ट्रेनें भी 3-6 घंटे लेट हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण कुछ ट्रेनें देरी से चल रही है।

    दिल्ली एयरपोर्ट पर जाने वाले यात्रियों के लिए एडवाइडरी की गई है। इसके अनुसार, जो लोग आज सुबह दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने वाले हैं या किसी अन्य गंतव्य से आने वाले हैं उनसे अनुरोध किया गया है कि वे अपनी एयरलाइनों से ताजा जानकारी ले लें क्योंकि घने कोहरे के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। दिल्ली हवाई अड्डे की यात्री सलाह में आज सुबह कहा गया कि उसकी सुविधा से लैंडिंग और टेकऑफ़ जारी है, लेकिन कोहरे के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

  • सुबह-सुबह लगे भूकंप के तेज झटके

    सुबह-सुबह लगे भूकंप के तेज झटके

    तेजपुरः सुबह सुबह असम के तेजपुर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 3.4 बताई जा रही है। बता दें कि 5 बजकर 53 मिनट पर असम के तेजपुर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 20 किलोमीटर की गहराई में था।

    ज्ञात हो कि इससे पहले बीते 7 दिसंबर को गुवाहाटी में सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटकों की तीव्रता 3.5 मापी गई थी  हालांकि भूकंप के इन झटकों से किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।

    गौरतलब है कि धरती की मोटी परत जिसे टेक्टोनिक प्लेट्स कहा जाता है, वह अपनी जगह से खिसकती रहती है। ये प्लेट्स अमूमन हर साल करीब 4-5 मिमी तक अपने जगह से खिसक जाती हैं। ये वर्टिकल और हॉरिजोन्टल दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इस क्रम में कभी कोई प्लेट दूसरे प्लेट के पास जाती है तो कोई दूर हो जाती है। इस दौरान कभी-कभी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकरा जाती हैं। ऐसे में ही भूकंप आता है और धरती हिल जाती है। ये प्लेटें सतह से करीब 30 से 50 किलोमीटर तक नीचे हैं।

  • घने कोहरे के कारण 6 गाड़ियों की टक्कर, एक की मौ’त

    आगराः घना कोहरा लोगों के लिए कहर बन रहा है। बुधवार को आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस- वे पर एक भीषण हादसा हो गया। घना कोहरे होने की वजह से दूर तक दिखाई नहीं दे रहा था। इसकी वजह से एक के बाद एक आपस में लगातार 6 वाहन भिड़ गए। वहीं, डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे एक यात्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि लगभग दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

  • आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 27 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज का पूरा दिन और पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 40 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 29 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज रात 12 बजकर 21 मिनट पर मंगल धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि 

    आज का दिन आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। किसी काम के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको फ्यूचर में उतने ही बढ़िया नतीजे मिलेंगे। आपका अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा। जायदाद से जुड़े कामकाज में सावधानी रखने की जरूरत है।

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी काम को करने का नया तरीका आपको अन्य लोगों से अलग बनाएगा। आज आप धार्मिक गतिविधि में भी शामिल हो सकते है। आज किसी जरूरी काम को दोबारा शुरू करने का विचार करेगे और योजना बनाएंगे। आपकी योजनाएं सफल होने के योग हैं। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी भी खत्म हो जाएगी। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं।

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज बातचीत करने में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आपके किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक रिश्ते में गहराई और अपनापन आपको महसूस हो सकता है। आज किसी समारोह आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे, लोग आपकी सरलता से प्रभावित होंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं, आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए हितकर साबित होगी।

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें। आज कुछ पुरानी बातें भी आपको याद आ सकती हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल करना पड़ेगा। कोई दोस्त या परिचित अपने काम से आपको काफी समय तक बिजी रख सकता है। दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे।

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाल है। आज आपका दिन दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके द्वारा किये गये काम के कारण आज समाज में आपको सम्मान मिलेगा। आज किसी काम में आलस्य नही करेंगे तो आपका काम आसानी से पूरा हो जायेगा। अगर आप ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए प्रयासरत है तो आपको सफलता मिलने के योग भी हैं।

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। आज किसी इम्पोर्टेन्ट विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आज आपके जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट सकते हैं इसके आलावा साझेदार की गतिविधियों पर भी ध्यान दें। आज आप घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज आपकी निजी समस्या सुलझ सकती है। आज आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आज आप पुराने दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। आपके पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होगे और काम निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए व्यस्ताता से भरा हो सकता हैं। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं। आज अपने खानपान पर कंट्रोल रखें। आज आपसे कोई मदद मांग सकता है आप उन्हें निराश नही करेंगे। आज जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें। आज किसी के साथ बहस में न फंसे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए आप किसी महापुरुष का अनुशरण करेंगे। आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है। आज लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल रहेगा। आज आपकी जिद से दूसरों को भी परेशानी हो सकती है इसका आप ख्याल रखेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा।

    कुंभ राशि

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। अगर आप नया वाहन लेने का विचार कर रहे है तो परिवार वालों से आपको मदद मिल सकती है। आपके काम के प्रति मेहनत देख कर आपके जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। ज्वेलरी डिजाइनिंग कर रहे लोगों को काम में सफलता मिलेगी। बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी। आपको समाधान भी मिलेगा। क्रिएटिव वर्क में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपके रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है।

  • जालंधर: देहात CIA ने 2 तस्करो को किया गिरफ्तार

    जालंधर (ENS) : एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर देहात सीआईए स्टाफ की टीम में दो तस्करो को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ काका पुत्र गुरदयाल सिंह वासी मोहल्ला हाथी गेट बटाला, सुमित कुमार उर्फ़ बब्बू पुत्र बलबीर चंद वासी गन्ना पिंड के तौर पर हुई है। देहात सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि si निर्मल सिंह और उनकी टीम ने आरोपी काका को  गश्त के दौरान भलथ मोड करतारपुर से काबू किया है पुलिस ने आरोपी से 150 ग्राम हीरोइन और एक्टिवा बरामद की है।

    इसी तरह सीआईए के si भूपिंदर सिंह और उनकी टीम ने गन्ना पिंड में चेकिंग के दौरान आरोपी शंबू से 100 ग्राम हीरोइन बरामद की।  पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधर: PMG Hospital में बच्चे के परिजनों ने किया हंगामा, देखे Live

    जालंधर (ENS): कपूरथला चौक के पास स्धित अक्सर विवादों में रहने वाले PMG अस्पताल में फिर से माहौल गरमा गया। बच्चे के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर आरोप लगते हुए कहा कि उन्होंने आयुष्मान कार्ड पर बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया था।

    आज शाम बच्चे को डिस्चार्ज करने हेतु डाक्टर से बात हो गई थी। जब वह बच्चे को डिस्चार्ज करवाने गए,  तो डॉक्टर ने उनसे बतमीजी करते हुए पैसे मांगे। जब परिजनों ने हंगामा किया तो डॉक्टर ने माफ़ी मांग कर अपनी जान छुड़ाई। इस मामले में pmg अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया गया , लेकिन हो नहीं पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।  

  • पंजाबः PNB Bank की लाइन में लगी महिला के लाखो रुपए हुए चोरी, देखे cctv

    अबोहर: अरूट चौक पर बने पंजाब नैशनल बैंक में पैसे जमां करवाने आई एक वृद्ध महिला के थैले से अज्ञात चोर द्वारा लाखो रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर ने थैले को ब्लेड से काटकर इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना का पता उस समय चला जब महिला पैसे जमां करवाने के लिए कैश काउंटर पर पहुंची तो पैसे गायब थे।  

    जानकारी के अनुसार कंधवाला रोड निवासी हरविंदर कौर पत्नी बलजीत सिंह pnb बैंक की शाखा में 2.5 लाख रुपए जमां करवाने आई थी। जहा पर काफी भीड थी। राशि अधिक होने के कारण बैक अधिकारियों द्वारा टैक्स लगने की बात पर  महिला ने एक बार तो 1 लाख लाईन में लग कर जमां करवा दिए।  जब वह कुछ देर बाद दोबारा 1.5 लाख रुपए लेकर लाईन में लगी थी। तो इसी दौरान उसके पीछे खडे एक युवक ने बड़ी चालाकी से थेले को ब्लेड से कट लगाकर पैसे निकाल लिए, तभी मोबाईल नीचे गिर गया। जब महिला की पैसे जमां करवाने की बारी आई तो यह देख चोर वहा से खिसक गया। महिला ने थैले में हाथ डाला तो पैसे गायब थे जबकि मोबाईल उसे नीचे गिरा मिला। चोरी की सुचना बैंक अधिकारियो को मिली तो तुरंत सिटी 1 पुलिस को सूचित किया।
     
    सूचना मिलने पर सिटी 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पडताल शुरू कर दी। बैंक अधिकारियो ने पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चैक करवाए ,तो उसमें एक युवक जिसने मास्क लगा रखा था। वह महिला के पीछे खड़ा दिखाई दिया। जिसने इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि बैंक से मिली फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश करने में जुट गई है।

  • जालंधर: संडे मार्किट के दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखे Live

    जालंधर: संडे मार्किट के दुकानदारों में देर रात हड़कंप मच गया।दरअसल, देर रात संडे मार्केट की फड़ी लगाने वाले दुकानदारों को सूचना मिली थी कि पुलिस और निगम प्रशासन द्वारा आज कार्रवाई की जाएंगी। जिसके चलते घने कोहरे में जहां लोग अपने घरों में बैठे हुए हैं, वही फड़ी वाले सड़कों पर निगम और पुलिस की कार्रवाई के डर से रात गुजर रहे हैं। रेहड़ी वालों का कहना है कि उन्हें पता है की रात को प्रशासन द्वारा मार्केट में डिच चलाकर कार्रवाई की जाएंगी। इसी के चलते वह पहले से ही सड़कों पर बैठे हुए हैं।

    वही इस मामले को लेकर बड़ी मात्रा में लोग इकट्ठे हो गए हैं । मौके पर मौजूद थाना 4 के प्रभारी हरदेव सिंह ने बताया कि निगम की टीम मार्किट में सफाई करने आई थे, लेकिन किसी ने इन्हें झूठी अपवाद दे दी कि निगम द्वारा उनकी फड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी। जिसके चलते वे यहां पर इकट्ठे हो गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि निगम प्रशासन का मार्केट तोड़ने का कोई प्लान नहीं है। यह झूठी अफवाह फैलाई गई है, जिसके चलते यह लोग पैनिक हो रहे हैं।

    इस मार्किट को खाली करवाने का मुद्दा पहले भी कांग्रेस सरकार के समय पर उठा था। तब इस मार्किट को शास्त्री चौक के पास शिफ्ट करने की कवायद चली थी। लेकिन आगामी चुनावो के चलते इस मुद्दे को आने वाली सरकार की झोली में दाल दिया गया था। 

  • जालंधर: धुंध की चादर में घिरा शहर, सड़कों पर विजिबिलिटी हुई शून्य, देखें Live

    जालंधर (ENS): मौसम विभाग द्वारा धुंध का अलर्ट जारी किया जा चूका है। नई दिल्ली, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत कई राज्य आज भी घने कोहरे की चपेट में है। आज देर शाम जालंधर शहर की सड़को पर भी घना कोहरा छा गया।

    सड़को पर वाहनों की गति धीमी हो गई और विजिबिलिटी 0 -50 मीटर तक दर्ज की जा रही है। शहर के अंदरूनी इलाकों में विजिबिलिटी 50-200 मीटर तक आकि जा रही है।

  • सनसिटी मार्ग पर ट्रक पार्किंग में बनेगा बस अड्डा

    नए साल में शुरू होगा बस अड्डा
    सीपीएस ने अधिकारियों के साथ बैठक में लिया फैसला
    बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी में बस अड्डे को लेकर सीपीएस राम कुमार चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और सनसिटी में ट्रक पार्किंग  के कुछ हिस्से में अस्थाई तौर पर अड्डा शुरू करने का फैसला लिया। प्रदेश सरकार जल्द ही अड्डा शुरू करना चहती है। सीपीएस राम कुमार चौधरी ने बद्दी के नगर परिषद भवन में एक बैठक की। जिसमें एसडीएम दिव्यांशु सिंगल, एसपी मोहित चावला, तहसीलदार राजेश जरियाल, आरएम जोगिंद्र सिंह, डीएसपी प्रियंक गुप्ता के साथ बैठक की। बैठक में बद्दी में बस अड्डे को लेकर चर्चा हुई। वर्तमान में जहां पर अड्डा था वहीं पर फोरलेन बन रहा है। जिससे अब वहां पर बस खडी नहीं हो पा रही है। बस चालक अभी मुख्य सडक़ पर ही बसें खड़ी करके  सवारियां उतर रही है। सीपीएस ने पहले एचआरटीसी की जमीन देखी। ट्रक यूनियन के पास एचआरटीसी की 32 बीघे जमीन है। जहां पर अभी खाली पड़े है। उसके बाद सन सिटी मार्ग पर ट्रक पार्किंग को देखा। सीपीएस ने सभी अधिकाारियों के साथ सन सिटी पर बनी ट्रक पार्किंग के आधा हिस्सा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि अड्डा तो परिवहन विभाग की जमीन पर ही बनेगा। वह इस बारे में केंद्र के साथ भी अड्डा बनाने का मामला भी उठाएंगे लेकिन फिलहाल सनसिटी मार्ग पर ट्रक पार्किंग में अड्डा शुरू किया जाएगा। यह पार्किंग बीबीएनडीए के अधीन है। बीबीएनडीए से इसे बस अड्डा शुरू करे के लिए एनओसी  लेंगे और जनवरी माह के पहले सप्ताह से यहां पर बसें खड़ी करनी शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। यहां पर दो मुद्रिका बसों को चलाया  जाएगा। इसके अलावा टेंपू से भी लोग बद्दी तक जा सकते है। इसके लिए आरटीओ को टेंपू संचालकों के साथ बैठक कर किराया निर्धारित करने के लिए कहा जाएगा। बस अड्डे को लेकर लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।