Blog

  • जालंधरः विकासपुरी सहित इन इलाकों में 3 दिन से पानी की भारी किल्लत, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    जालंधरः विकासपुरी सहित इन इलाकों में 3 दिन से पानी की भारी किल्लत, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः गर्मी का सितम शुरू होते ही महानगर के कई इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत आनी शुरू हो गई है। लगभग 3 माह से बिना किसी वार्ड पार्षदों के चल रहे इलाकानिवासी अपनी समस्याएं हल करने के लिए परेशानी का सामना कर रहे है। दरअसल, वार्ड नंबर 60 के अंतर्गत आते विकासपुरी, अंबिका कॉलोनी, संतोखपुरा के लोगों को 3 दिन से पेयजल किल्लत की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। जिस कारण इलाका निवासी आसपास के धार्मिक स्थलों से पानी भर कर अपना जीवन गुजारने को मजबूर हो रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने बताया कि लगभग 3 दिन से पानी की किल्लत आ रही है। इस मामले को लेकर इलाकानिवासी पूर्व पार्षद अवतार सिंह को भी बता चुके है।

    लेकिन कहीं पर भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही। हर नेता रोजाना कोई ना कोई बात कहकर वहां से चला जाता है। इलाका निवासियों का कहना है कि जब किसी नेता को पानी की किल्लत को लेकर कहा जाता है तो उनसे सुनने को यह मिलता है कि पानी लीकेज है, या मोटर खराब है, तो कभी पानी की पाइप टूट गई है। लेकिन इस समस्या को हल करने की बात कोई नेता नहीं कर रहा। भीष्ण गर्मी में पिछले 3 दिन से लोगों को बिना पानी से बुरा हो गया है। इस दौरान निगम के आला अधिकारियों से इलाका निवासियों ने मांग कि है कि उनके इलाके की समस्या को जल्द से जल्द हल किया जाए।

    बता दें कि सिर्फ वार्ड नंबर 60 में ही नहीं बल्कि शहर के अन्य कई हिस्सों में पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। ऐसे में हर को निगम प्रशासन से समस्या हल की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी इस मामले को लेकर एडिशनल कमिश्नर शिखा भगत ने कहा कि सीवरेज की पाइपों डालने के चलते कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई बंद की गई थी। जो कि जल्द चालू कर दी जाएगी। आने वाले दिनों में जनता को दिक्कत ना हो इसके चलते जिस इलाके में कोई कार्य होगा, वहां पर पानी का टैंकर भेज दिए जाएंगे।

  • बड़ूही में मारपीट, 6 के विरुद्ध मामला दर्ज

    बड़ूही में मारपीट, 6 के विरुद्ध मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: बड़ूही में रविवार को हुए झगड़े के बाद 6 लोगों के खिलाफ बंगाणा थाने में मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ूही के रहने वाले हर्ष चौहान पुत्र परमजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जब वह अपने चचेरे भाइयों के साथ मोटरसाइकिल पर बड़ूही बाजार से घर जा रहे थे तभी निशांत चौधरी, सौरव, हर्ष चैधरी, अविनाश सपुत्र, जतिन व जोनी ने उनका रास्ता रोक कर लड़ाई झगड़ा व मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि झगड़े में उन्हें चोटें भी आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शूरू कर दी है।
  • भदसाली और ऊना में दड़ा सट्टा पर्ची समेत दो काबू

    भदसाली और ऊना में दड़ा सट्टा पर्ची समेत दो काबू

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने दड़ा सट्टा के खिलाफ अभियान जारी रखा है। रविवार को पुलिस ने भदसाली और ऊना में दो लोगों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पहला मामला भदसाली का है जहां रात के समय हरोली पुलिस ने गश्त के दौरान दड़ा सट्टा पर्ची, 2250 रुपए और नशीले पदार्थों के साथ गांव के ही जीवन किशोर नामक व्यक्ति को पकड़ा गया। दूसरा मामला ऊना शहर के हमीरपुर रोड़ नजदीक पुराने बस स्टैंड का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर की टीम ने दड़ा सटटा पर्चियों, 9460 रुपए और मादक पदार्थ के साथ संदीप कुमार उर्फ सैंडी निवासी वार्ड न. 03 गलुआ मोहल्ला ऊना को काबू किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13ए-3-67 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः अस्पताल में व्यक्तियों ने की तोड़फोड़, देखें CCTV

    पंजाबः अस्पताल में व्यक्तियों ने की तोड़फोड़, देखें CCTV

    तरनतारनः गांव चबाल में स्थित बाबा दीप सिंह अस्पताल में आज दोपहर व्यक्तियों ने आकर तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी देते हुए तरसेम सिंह ने बताया कि आज दोपहर करीब 1 बजे कुछ व्यक्ति डकैती के रूप में अस्पताल में आए।

    इस दौरान उन्होंने अस्पताल में तेजधार हथियारों से तोड़फोड़ की। डॉक्टर ने बताया कि हमलावारों द्वारा 7 से 8 लाख रुपए का नुक्सान कर गए। वहीं अस्पताल में मौजूद कर्मियों ने जान से मारने की नीयत से हमलावार आए थे। इस दौरान अस्पताल कर्मियों ने वहां से भागकर जान बचाई। डॉक्टर ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में मौजूद कर्मियों से भी मारपीट की गई है। स्थानीय स्टाफ के अनुसार अस्पताल के ही एक व्यक्ति की ओर से अपने साथियों को बुलाकर वहां पर गुंडागर्दी की गई।

  • BMW कार चालक महिला ने व्यक्ति को कुचला, मौत

    BMW कार चालक महिला ने व्यक्ति को कुचला, मौत

    नई दिल्लीः मोतीनगर थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार (माडल 525आई) ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से घायल स्कूटी सवार को कार सवार महिला ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान घायल शख्स की मौत हो गई। मृतक का नाम अजय गुप्ता है। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से हुई मौत की धारा में प्राथमिकी कर अशोक विहार निवासी आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला पेशे से आर्किटेक्ट है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि रविवार मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना की काल पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को मोती नगर फ्लाईओवर की ओर जाने वाली सड़क पर एक बीएमडब्ल्यू कार और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हालत में मिला। घटनास्थल पर न तो बीएमडब्ल्यू कार की चालक और न ही स्कूटी सवार मिला। वहां कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त एक जनरेटर भी मिला। छानबीन में पता चला कि जिस कार से स्कूटी सवार को टक्कर लगी, उसे एक महिला चला रही थी और वहीं महिला महिला घायल शख्स को आचार्य भिक्षु अस्पताल लेकर गई है।

    बाद में इस शख्स को उनके स्वजन बसईदारापुर स्थित ईएसआई अस्पताल ले गए। पुलिस के अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उसका इलाज चल रहा है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पूछताछ में पता चला कि घायल का नाम अजय है और यह किराना दुकान चलाते है। यह भी पता चला कि हादसे के समय अजय एक अस्पताल से दवाई लेकर अपने घर जा रहे थे। वहीं आरोपी कार चालक महिला के बारे में पुलिस को पता चला कि वह जीके में एक पार्टी में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रही थी। पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार कार के सामने अचानक आ गया, जिसके बाद कार असंतुलित होकर टकरा गई।

  • पंजाबः दशमेश नगर के बिजली दफ्तर के पास लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाबः दशमेश नगर के बिजली दफ्तर के पास लगी आग, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः जालंधर रोड पर पड़ते दशमेश नगर पर मौजूद बिजली दफ्तर के साथ वाले खाली जगह में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां आस-पास के लोगों द्वारा बिजली दफ्तर फोन कर घटना की सूचना दी गई।

    इस दौरान लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। जहां मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशकक्त कर आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में कुछ नहीं पता चल पाया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

  • ਪੰਜਾਬ: ਬਾਇਕ ਤੇ ਕਾਰ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟਕੱਰ, ਗੱਡੀ ਦੇ ਖੁੱਲੇ ਏਅਰ ਬੈਗ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ: ਬਾਇਕ ਤੇ ਕਾਰ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟਕੱਰ, ਗੱਡੀ ਦੇ ਖੁੱਲੇ ਏਅਰ ਬੈਗ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ 

    ਨੰਗਲ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪਿੰਡ ਅਜੋਲੀ ਦੇ ਕੋਲ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਅਤੇ ਕਾਰ ਦੀ ਟੱਕਰ ਵਿੱਚ ਭਿਆਨਕ ਟਕੱਰ ਹੋ ਗਈ। ਹਾਦਸਾ ਇਨਾਂ ਭਿਆਨਕ ਸੀ ਕਿ ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਚ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਇਆ ਤੇ ਕਾਰ ਦੇ ਵੀ ਏਅਰ ਬੈਗ ਖੁੱਲ੍ਹ ਗਏ। ਇਸ ਜਗ੍ਹਾਂ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਹਾਦਸੇ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਪਿੰਡ ਅਜੋਲੀ ਦੇ ਕੋਲ ਮੁੱਖ ਹਾਈਵੇ ਉਪਰ ਕਾਰ ਸਵਾਰ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਦੀ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ।

    ਕਾਰ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਟੱਕਰ ਏਨੀ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਸੀ ਕਿ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਕਾਰ ਨਾਲ ਟਕਰਾ ਕੇ ਕਾਰ ਦੇ ਉੱਪਰ ਤੋਂ ਉਛਲ ਦਾ ਹੋਇਆ ਮਾਰਗ ਤੇ ਜਾ ਗਿਰਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਮੋਟਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸਨੂੰ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਦੇ ਨਾਲ ਤੁਰੰਤ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਉਪਚਾਰ ਹੇਤੂ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ।

  • ਪੰਜਾਬ: ACP ਦੀ ਕੋਠੀ ਕੋਲੋਂ ਬਾਇਕ ਚੋਰ ਗਿਰਫਤਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ACP ਦੀ ਕੋਠੀ ਕੋਲੋਂ ਬਾਇਕ ਚੋਰ ਗਿਰਫਤਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਚੋਰ ਗਰੋਹ ਨੂੰ ਫਰਣ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਂਦੇ ਹੋਏ ਡੀਏਸਪੀ ਨੰਗਲ ਸਤੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨੰਗਲ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ਏਸੀਪੀ ਦੀ ਕੋਠੀ ਕਸਬੇ ਤੇ ਨਾਕੇ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ੱਕੀ ਹਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਜਦੋਂ ਰੋਕਿਆ ਗਿਆ  ਤਾਂ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੇ ਕੋਈ ਵੀ ਕਾਗਜ਼ ਪੱਤਰਾਂ ਨਾ ਦਿਖਾ ਸਕਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਸਖ਼ਤੀ ਨਾਲ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਨੇ ਮੰਨਿਆ ਕਿ ਇਹ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਦਾ ਹੈ ਨੂੰ ਅਤੇ ਇਸ ਨਾਲ ਉਸਦਾ ਇਕ ਸਾਥੀ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੈ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਵਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ  ਪੰਜ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ।

  • दर्दनाक हादसाः गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग लगने से 20 छात्राओं की मौत

    दर्दनाक हादसाः गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग लगने से 20 छात्राओं की मौत

    जॉर्ज टाउनः साउथ अमेरिकी देश गुयाना के एक गर्ल्स हॉस्टल में रविवार देर रात आग लग गई। खबरों के मुताबिक हादसे में 20 छात्राओं की मौत हो गई। हालांकि ये आंकड़ा बढ़ सकता है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। लोकल मीडिया के मुताबिक आग सेंट्रल गुयाना के महिदा शहर के एक स्कूल के हॉस्टल में लगी। हादसे के वक्त छात्राएं सो रही थीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक कई छात्राएं अब भी अंदर फंसी हुई हैं। सोशल मीडिया पर हादसे की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें देखा जा सकता है कि मौके पर दमकल विभाग की गाडिय़ां और एम्बुलेंस मौजूद हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

    ये काफी दर्दनाक हादसाः प्रेसिडेंट

    गुयाना के प्रेसिडेंट इरफान अली ने इसे भयानक और दर्दनाक हादसा बताया है। उन्होंने कहा- खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि हॉस्टल में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बचाया जा सके।

    जनवरी 2023 में आग से एक स्कूल तबाह हुआ था

    जनवरी 2023 में जॉर्ज टाउन शहर के क्राइस्ट चर्च स्कूल में आग लग गई थी। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में 24 घंटे से ज्यादा का समय लग गया था। स्कूल पूरी तरह से तबाह हो गया था। अधिकारियों का कहना था कि आग किसी व्यक्ति ने जानबूझकर लगाई थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। वहीं आग लगने की वजह का भी पता नहीं चल सका था।

    न्यूजीलैंड में भी हॉस्टल में आग लगने से 6 की मौत, 20 अब भी लापता

    वहीं, न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में एक चार मंजिला हॉस्टल में आग लग गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग लापता हैं। हॉस्टल का नाम लोफर्स लॉज हॉस्टल है, जिसमें 92 कमरे थे। आग बुझाने के लिए 90 फायर फाइटर्स और 20 फायर ट्रकों को काम पर लगाया गया था।

  • पंजाबः AGTF ने लॉरेंस गैंग के 4 शूटर किए गिरफ्तार

    पंजाबः AGTF ने लॉरेंस गैंग के 4 शूटर किए गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस की AGTF टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के 4 शूटर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। चारों शूटर हिस्ट्रीशीटर हैं। उनके खिलाफ पंजाब और हरियाणा में कई केस दर्ज हैं। डीजीपी पंजाब ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शूटरों के कब्जे से 4 पिस्टल और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके निशाने पर दूसरी गैंग के सदस्य थे।

    आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आगामी पूछताछ में भी आरोपियों से कई खुलासे होने की उम्मीद जताई है। डीजीपी पंजाब ने कहा कि पुलिस अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पंजाब पुलिस लॉरेंस गैंग समेत अन्य गिरोह संबंधी अपराधियों को गिरफ्तार करती रही है। इस मुहिम के तहत पंजाब पुलिस और अपराधियों के बीच कई बार एनकाउंटर भी हो चुका है।