Blog
-

6 की मंत्रीमंडल में फायर कर्मियो की वेतन विसंगति को हल करे सरकार : मुकेश जसवाल
ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश के आपात फायर ब्रिगेड महकमें में तैनात कर्मचारियों की निगाहें सरकार की 6 अक्टूबर को होने वाली मंत्रीमंडल बैठक पर टिकी है। फायर कर्मियो को उम्मीद है कि सरकार जरुर इनकी वेतन विसंगति को हल करने की कार्यवाही अमल में लाएगी।प्रदेश में फायर ब्रिगेड का वर्क टू रूल का आज 14 वां दिन है। इस दौरान कर्मचारी आठ घंटे सेवाऐं दें रहे हैं । अभी तक सरकार ने फायर ब्रिगेड कर्मचारी वर्ग कि वेतन विसंगति को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। जिसके चलते यूनियन ने 6 अक्टूबर की मंत्रीमंडल बैठक में फैसला होने की उम्मीद जताई है। जिला ऊना फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के प्रधान मुकेश जसवाल ने सी एम जयराम ठाकुर से आग्रह किया है।सरकार 6 अक्टूबर को होने वाली बैठक में फायर ब्रिगेड कर्मचारी वर्ग कि वेतन विसंगती हल अवश्य करें । उन्होंने कहा कि हिमाचल फ़ायर ब्रिगेड के तकनीकी कर्मचारियों के वेतन विसंगतियो व बेसिक पे 10300 ग्रेड पे 3200+34800 का संशोधित वेतनमान का मामला हिप्र मुख्यमंत्री के समक्ष कई बार उठाने के बावजूद अभी तक नहीं सुलझ पाया है हाल ही में सी एम जयराम ठाकुर ने मंडी में फायर ब्रिगेड कर्मचारी वर्ग कि वेतन संबंधी मामलों पर आवश्यक कार्यवाही पर विश्वास दिलाया है।जनवरी 2022 में लागू किये 2016 से दिए जाने वाले पे स्केल में फ़ायर विंग के तकनीकी कर्मचारियों को वेतन चतुर्थ कर्मचारियों के बराबर मिल रहा है। बता दें कि अब कर्मचारियों की वेतन विसंगति न सुलझाने के विरोध में, हि०प्र० राज्य स्तरीय फ़ायर ब्रिगेड यूनियन के आहवान पर प्रदेश के सभी दमकल केन्द्रों उप दमकल केंद्रों, दमकल – चौकियों में वर्क टू रूल के तहत सिर्फ आठ घंटे ही डियूटी करने का निर्णय लिया गया है l 20 सितम्बर सुबह 08:00 बजे से बर्क टू रूल के तहत डियूटी लागू कर दी गई है। हि. प्र०के सभी दमकल कार्यालयों में सभी कर्मचारी वर्क टू रूल के तहत डियूटी दे रहे हैं। अगर वर्क टू रूल नियम ज़्यादा दिनों तक चलता है और राज्य सरकार वेतन विसंगति का मामला नहीं सुलझाती है तो इस डियूटी का असर आगे आने वाले दशहरा व दिवाली उत्सव पर भी स्पष्ट दिखाई देगा | -

जालंधरः 27 हजार एमएल अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार
जालंधर/वरुणः महानगर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने एक तस्कर को काबू किया है। पुलिस ने अलीपुर के टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी ने 27000 एमएल अवैध शराब समेत तस्कर को काबू किया है। चौकी प्रभारी विक्टर मसीह ने बताया कि आरोपी की पहचान हरदेव लाल हेबा पुत्र धर्मपाल निवासी गांव रामपुर ललियां थाना लांबड़ा जिला देहात पुलिस जालंधर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी कंधे पर प्लास्टिक का बोरा रखकर पैदल जा रहा था कि उनकी टीम ने उसे रोक कर बोरे की तलाशी ली। तालाशी दौरान 27 हजार एमएल शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक करके उससे और पूछताछ की जा रही है।
-

पंजाबः 15 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ जिम ट्रेनर गिरफ्तार
लुधियानाः जिलें में एसटीएफ की टीम ने ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। एसटीएफ ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर उससे 15 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। लुधियाना रेंज के प्रभारी निरीक्षक हरबंस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसपाल सिंह उर्फ दीप पुत्र हरमिंदरपाल सिंह निवासी कोट मंगल सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के पास से दो किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 करोड़ रुपये है।
-

जालंधरः रामलीला देखकर लौट रहे युवक पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, एक काबू
जालंधर/हर्षः महानगर में लूटपाट की वारदातें सामने आना आम बात हो चुकी है और आए दिनी लुटेरे बिना किसी डर से खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शहर की बस्तियों में रात को रामलीला देखकर घर लौट रहे युवक पर 5 लुटेरों ने हमला कर दिया। लुटेरों के हाथ में तेजधार हथियार थे। बस्ती शेख में लुटेरों ने युवक के सिर पर भी दातर से हमला किया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। लोगों ने वारदात करके भागते हुए लुटेरों में से एक बदमाश को धर दबोचा। उसकी जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
लुटेरे ने बताया कि उसने लूट की वारदात नहीं की, बल्कि जिन लोगों ने युवक पर हमला किया, वह उसे अपने साथ लाए थे। उसे पता नहीं था कि वह ऐसा काम करेंगे। वहीं जिस युवक पर हमला हुआ, उसका कहना था कि पकड़ा गया युवक लुटेरा है। उसने ही उसके सिर पर दातर से हमला किया था। उसका मोबाइल भी उसने ही छीना था। पीड़ित ने बताया कि मोबाइल छीनने के बाद लुटेरे ने उसे आगे अपने साथी को पकड़ा दिया था। लोगों को एक लुटेरे को पकड़ लिया, जबकि 4 मौके से फरार हो गए।
लुटेरे ने बताया कि वह टीटू काउंसिलर के घर के पास रहता है औऱ एक फैक्ट्री में 6 हजार की नौकरी करता है। उसने साथी लुटेरों के नाम सन्नी, राहुल, अभिषेक, सोनू बताए। मोहल्ले में रहने वाले आशीष ने बताया कि अक्सर बस्तियों में लुटेरे हमले करते हैं। उसका ऑटो चोर घर से चोर ले गए थे, लेकिन अभी तक चोरी की वारदात ट्रेस नहीं हुई। आशीष ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में अराजक तत्वों पर नकेल डालने में नाकाम साबित हुई है। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने पकड़े गए लुटेरे को उनके हवाले कर दिया। पुलिस लुटेरे को लेकर उन युवकों के घरों पर दबिश देने के लिए निकल गई, जिनके उसने नाम बताए थे। पकड़ा गया युवक नशे का आदी लग रहा था।
-

CM को मिली जान से मारने की धमकी, मुख्यमंत्री के आवास और परिवार की बढ़ाई सुरक्षा
मुबंईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। खुफिया विभाग को मिली जानकारी के अनुसार, आत्मघाती विस्फोट के जरिए हत्या करने की साज़िश रची जा रही है। दरअसल, महीने भर पहले भी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मंत्रालय के उनके दफ्तर में आया था। साथ ही उनके कार्यालय में फोन पर भी इस तरह की धमकी दी गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को माओवादियों की तरफ से पहले ही जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री शिंदे को किसने धमकाया, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खुफिया विभाग को जानकारी मिली है कि आत्मघाती विस्फोट कर मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रची गई है। वहीं, पहले की धमकी के बाद खुफिया विभाग ने जांच शुरू कर दी थी। उसके बाद यह अहम जानकारी खुफिया विभाग के संज्ञान में आई है। खुफिया विभाग को जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री को आत्मघाती विस्फोट कर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय वर्षा के आवास और मुख्यमंत्री के परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। एकनाथ शिंदे को अब तक तीन बार जाने से मारने की धमकी मिल चुकी है।
महाविकास अघाड़ी सरकार में गढ़चिरौली के संरक्षक मंत्री रहते हुए भी एकनाथ शिंदे को नक्सलियों ने धमकी दी थी। शिंदे को मारने की साजिश तब रची गई थी, जब वह आषाढ़ी एकादशी के वक्त पंढरपुर के दौरे पर थे। इस बीच जिस तरह नक्सलियों के खिलाफ एक्शन मुख्यमंत्री ने लिया है। उसकी वजह से एकनाथ शिंदे की जान को खतरा बताया जा रहा है। दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता छगन भुजबल और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता की तरफ से दिए गए फोन कॉल और व्हाट्सएप संदेशों के आधार पर आईपीसी की धारा 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
-

पंजाबः आप विधायक शीतल अंगुराल का खुलासा, कहा- हाईकोर्ट के दो वकीलों के जरिए इस केंद्रिय मंत्री ने दी थी 25 करोड़ की ऑफर
जालंधर/वरुणः पंजाब में ऑपरेशन लोट्स को लेकर आप विधायक शीतल अंगुराल ने आज चंडीगढ़ में विजीलेंस की टीम को 25 करोड़ की ऑफर को लेकर बयान दर्ज करवाए है। इस दौरान जालंधर सेंट्रल से आप विधायक रमन अरोड़ा ने भी बयान दर्ज करवाए है। उन्होंने दर्ज करवाए बयान में बड़ा खुलासा करते हुए बीजेपी के केंद्रिय मंत्री का नाम लिया है।
विजीलेंस दफ्तर के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक शीतल अंगुराल ने कहा है कि उन्हें केंद्रीय मंत्री अमित शाह के जरिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 25-25 करोड़ रुपए में खरीदने की कोशिश की। शीतल ने कहा कि हाईकोर्ट के दो वकीलों के जरिए केंद्रिय मंत्री ने उन्हें बीजेपी में शामिल करने की ऑफर दी है। वहीं विधायक रमन अरोड़ा ने किसी भी केंद्रीय मंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि उन्हें आरएसएस के एक बड़े पदाधिकारी खरीदने की कोशिश कर रहे थे।
-

चैतन्य शर्मा ने ‘संजीवनी’ एंबुलेंस को दिखायी हरी झंडी, अब गगरेट में 24 घंटे सुविधा उपलब्ध
ऊना/गगरेट/सुशील पंडितः युवा शक्ति पराक्रम संस्था द्वारा गगरेट विधानसभा में चलेट ऑफ़िस के उद्घाटन के साथ “संजीवनी” नाम से निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है।यह सेवा सभी क्षेत्रवासियों के लिए 24 घंटे उनके इलाज के लिए उपलब्ध रहेगी। संस्था के संस्थापक व जिला पार्षद चैतन्य शर्मा ने इस एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया और जनता की सेवा में समर्पित किया है।
दरअसल गगरेट विधानसभा में नागरिकों को समय पर उपचार मिल सके इसीलिए संजीवनी एंबुलेंस की शुरूआत की गई है। जिससे लोगों को आपातकालीन मेडिकल जरूरतों को पूरी करने में मदद मिले।
युवा शक्ति पराक्रम संस्था का उद्देश्य है कि क्षेत्र के किसी भी नागरिक को इलाज के लिए परेशानी न झेलनी पड़े। इससे पहले संस्था ने कोरोना के समय में 1000 से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर, 1050 ऑक्सीमीटर और 1000 से अधिक कोविड प्रोटेक्शन किट वितरित किया था।
चैतन्य शर्मा के नेतृत्व में गगरेट की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगातार युवा शक्ति पराक्रम संस्था कार्य कर रही है। क्षेत्र के लोगों को मु्फ्त में दवाओं से लेकर अब मुफ्त एंबुलेंस सेवा से लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी। एक तरह से ये एंबुलेंस सेवा अपने नाम के अनुरुप मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगी।साथ ही नए “कौशल प्रशिक्षण केंद्र” के उद्घाटन का सुसमाचार भी जनता के साथ बाँटा गया।
-

पंजाबः दिन-दिहाड़ें गोलियां चलने से दहशत में आए इलाका निवासी, जांच में जुटी पुलिस
लुधियानाः पंजाब में क्राइम की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला आज जगराओं से सामने आया है। जगराओं के करनैल गेट गली नंबर 1 और 6 के नजदीक सुबह पांच-छह गोलियां चली। ज्यों ही लोगों ने गोलियां चलने की अवाजें सुनी तो चारों तरह दहशत फैल गई कि आखिर किसने गाेलियां चलाई।
गोलियाें की आवाजें सुनकर लाेग भी घरों से बाहर निकल आए। गोलियां चलने का शोर सुन लोगों ने थाना सिटी के एसएचओ इंद्रजीत सिंह को फोन किया। एसएचओ पुलिस टीम पर मौके पर पहुंचा तो करनैल गेट के पास चली गोलियां चलाने की जांच करने में जुट गए। एसएचओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है अभी तीन-चार लोगों के कच्चे नाम सामने आए है, जिसमें शेरू गोलू व पीती है।
बताया जा रहा है कि इन्होंने ही गोलियां चलाई है। पुलिस ने बताया कि यह आपसी लड़ाई का मामला है जिसमें लड़की से छेड़छाड़ ,फिर आसपास में लड़ाई और फिर गोलियां चलाई गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है। मिली जानकारी अनुसार जिन लोगों ने गोलियां चलाई है उन पर पहले भी पर्चे दर्ज है।
-

पंजाबः स्कूल में युवक का शव बरामद, फैली दहशत
नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका
तलवंडी साबो: पंजाब में एक तरफ जहां सरकार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है वहीं ओवरडोज से मरने वाले मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में तलवंडी साबो से एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक सरकारी स्कूल में उस समय दहशत मच गई जब सुबह स्कूल प्रांगण में एक युवक का शव मिला।

उसके हाथ में सीरिंज भी मिली जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई है। मृतक युवक की पहचान गांव निवासी मेजर सिंह के पुत्र मनप्रीत सिंह गोशा (20) के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक उक्त युवक कुछ दिन पहले नशामुक्ति केंद्र से आया था। वह देर रात घर से निकला था जिसके बाद सुबह उसका शव स्कूल में मिला।
-

पंजाबः थाने से संतरी की राइफल छीनकर हुआ फरार व्यक्ति, SHO को दी धमकी, देखें वीडियो
गुरदासपुरः जिलें कस्बा धारीवाल थाने से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां थाने में से संतरी की राइफल छीनकर एक व्यक्ति फरार हो गया है। संतरी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी हुई है। लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई पुलिस की ओर से नहीं की गई। जिसके बाद परेशान होकर पीड़ित जसविंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जसविंदर ने बताया कि इस मामले को लेकर थाने में चक्कर काटते-काटते उसे डेढ माह हो गया है। लेकिन थानेदार उस पर पर्चा दर्ज करने की उसे धमकी दे रहा है।
जसविंदर सिंह ने कहा कि थानेदार उसे धमकी देकर कह रहा है कि पीड़ित ने घर पर आए थानेदार पर ईटों से हमला किया है। जसविंदर ने सोशल मीडिया पर बताया कि मैंने नहीं बल्कि कुछ लोगों ने मेरे घर पर पत्थर मारकर हमला किया है। वह सोशल मीडिया के जरिए बता रहा है कि वह थाने से एसएलआर खोकर ले आया है और पीड़ित ने कहा कि इस मामले को लेकर थानेदार को उसने फोन भी किया है और कहा कि वह उन दोनों लोगों को मार देगा जिसने उसके घर पर ईंटों से हमला किया है। उसने कहा कि इसकी जिम्मेदारी थानेदार सरबजीत सिंह की जिम्मेदारी होगी। जसविंदर ने धमकी देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ अब जो थानेदार ने कार्रवाई करनी है वह कर सकता है।