Blog

  • पंजाबः स्पीकर संधवा की बढ़ी मुश्किलें, इस केस में जमानत याचिका हुई रद्द

    पंजाबः स्पीकर संधवा की बढ़ी मुश्किलें, इस केस में जमानत याचिका हुई रद्द

    तरनतारन : पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, जहरीली शराब से हुई मौतों के खिलाफ जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के समक्ष आप पार्टी की ओर से धरना देने के मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस बाबत थाना सदर तरनतारन में दर्ज केस के आरोपी व विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा की एडिशनल सेशन जज कंवलजीत सिंह की अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।

    अदालत ने आरोपियों के जारी किए थे गिरफ्तारी वारंट 

    एसीजेएम बगीचा सिंह की अदालत में मुकदमे की सुनवाई के दौरान गैरहाजिर रहने के कारण स्पीकर कुलतार संधवा, डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी, तीन मंत्रियों लालजीत सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह मीत हेयर, हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुरा, कुलवंत सिंह पंडोरी की जमानत को 30 अगस्त को खारिज कर दिया गया था। इसके बाद मंत्रियों ने अदालत में दोबारा जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, जो रद्द कर दी गई थी। अदालत ने आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिए थे।

    हाईकोर्ट में करेंगे चैलेंज: एडवोकेट दीपक 

    विधानसभा स्पीकर संधवा ने एसीजेएम बगीचा सिंह की अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए एडिशनल सेशन जज कंवलजीत सिंह की अदालत में जमानत अर्जी दायर की थी, जो वहां से भी रद्द हो गई। एडवोकेट दीपक अरोड़ा ने बताया कि एडिशनल सेशन जज की ओर से दिए गए फैसले को अब केवल हाईकोर्ट में चैलेंज करते हुए वहां पर जमानत की अर्जी लगाई जा सकती है।

    क्या है मामला

    वर्ष 2020 में जहरीली शराब पीने से तरनतारन में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। 20 से अधिक लोगों की आंखों की रोशनी जाती रही थी। इस मामले में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स समक्ष धरना दिया था।

  • Xiaomi के बैंक खातों में जमा 5551 करोड़ रुपये जब्त करने के आदेश जारी

    Xiaomi के बैंक खातों में जमा 5551 करोड़ रुपये जब्त करने के आदेश जारी

    नई दिल्लीः विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत गठित सक्षम प्राधिकरण ने चीनी मोबाइल फोन विनिर्माता शाओमी के बैंक खातों में जमा 5,551 करोड़ रुपये जब्त किए जाने के आदेश को स्वीकृति दे दी है। यह भारत में अबतक की सबसे बड़ी जब्ती है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को फेमा सक्षम प्राधिकरण के इस फैसले की जानकारी दी।

    ईडी ने गत 29 अप्रैल को फेमा कानून के तहत शाओमी की इस बैंक जमा को जब्त करने का आदेश जारी किया था। बाद में इस आदेश को प्राधिकरण की स्वीकृति के लिए भेजा गया था। विदेशी मुद्रा विनिमय के उल्लंघन से संबंधित मामलों का नियमन करने वाले फेमा कानून के तहत प्राधिकरण की मंजूरी लेना जरूरी होता है।

    ईडी ने एक बयान में कहा कि फेमा कानून की धारा 37ए के तहत शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ उसकी बैंक जमाओं को जब्त करने का आदेश जारी किया गया है। ईडी ने कहा, ‘‘यह भारत में जब्ती के आदेश वाली सर्वाधिक राशि है जिसे प्राधिकरण की मंजूरी मिली है।’ ईडी के मुताबिक, प्राधिकरण ने 5,551.27 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा के शाओमी इंडिया द्वारा अनधिकृत ढंग से भारत से बाहर भेजे जाने के मामले में एजेंसी के कदम को सही पाया है। प्राधिकरण ने यह भी कहा है कि रॉयल्टी भुगतान के नाम पर देश के बाहर विदेशी मुद्रा भेजना फेमा कानून का खुला उल्लंघन है।

  • जालंधर: निगम ने Nik Bakers, StarBucks और Kalyan Jewellers सहित 21 बिल्डिंगों के काटे चालान, जानें मामला

    जालंधर: निगम ने Nik Bakers, StarBucks और Kalyan Jewellers सहित 21 बिल्डिंगों के काटे चालान, जानें मामला

    जालंधर/वरुणः महानगर में निगम प्रशासन एक बार फिर से एक्शन के मूड में दिखाई दे रहा है। वहीं आज निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेशों पर तहबाजारी विभाग ने मॉडल टाऊन मार्कीट पर पार्किंग को लेकर अभियान चलाया। जिसके तहत तहबाजारी विभाग ने निक बेकर्स, स्टारबक्स, कल्याण ज्यूलर्ज, स्पोर्ट्स किंग जैसी 21 बिल्डिंगों के चालान काटे गए।

    तहबाजारी विभाग के सुपरिंटैंडैंट मंदीप सिंह ने बताया कि यह कार्वाई कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेशों पर की गई है। मंदीप ने बताया कि इन लोगों ने अपनी इमारत के आगे अवैध कब्जे किए हुए थे। इससे पहले सभी दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई है। लेकिन इन सबके बावजूद इन लोगों की दुकानों के आगे कब्जे करने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। मंदीप ने बताया कि इनमें से ज्यादातर दुकानदारों ने अपनी बिल्डिंगों के नक्शा पास करवाते समय कुछ जगह पार्किंग के लिए छोड़ी थी लेकिन अब इन्होंने वहां पर गार्डर लगाकर या थड़े बनाकर कब्जा कर लिया गया है।

    यह दुकानदार अब उस जगह पर पार्किंग करवाने की बजाय सड़क पर ही वाहन पार्क करवा रहे थे, जिससे आम जनता को ट्रैफिक की समस्या आ रही थी। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा करने वाले इन 21 बिल्डिंगों के चालान काटे गए है। इन सभी दुकानदारों को चालान के भुगतान का अगले सप्ताह मंगलवार तक का समय दे दिया गया है। अगर यह दुकान मालिक मंगलवार तक निगम कमिश्नर के ऑफिस जाकर चालान का भुगतान नहीं करते तो इन चालानों को अदालत में भेज दिया जाएगा।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः इस सासंद के बेटे ने सीएम मान और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

    पंजाब से बड़ी ख़बरः इस सासंद के बेटे ने सीएम मान और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

    संगरूरः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान के बेटे इमान सिंह मान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक इमान सिंह मान ने गांव छोटी बड़ी नग्गल में 125 एकड़ जमीन को लेकर सीएम मान और मंत्री कुलदीप धालीवाल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है।

    इमान सिंह मान ने सीएम मान और मंत्री कुलदीप धालीवाल पर उनके और उनके पिता पर झूठे आरोप लगाने पर मानहानि का मुकद्दमा दर्ज कराया गया है। गौरतलब है कि एक माह पहले अवैध जमीन को लेकर पंजाब सरकार की ओर से कार्रवाई गई थी, जिसमें संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान को लेकर भी कई तरह के बयान दिए गए थे। मोहाली में माजरी तहसील में 125 एकड़ पंचायत भूमि को हड़पने के झूठे आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद सिमरनजीत सिंह मान व उनके बेटे ने सीएम और मंत्री के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया है।

  • विस चुनावों के दृष्टिगत डीसी ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक

    विस चुनावों के दृष्टिगत डीसी ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक

    ऊना/सुशील पंडित:  आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत आज यहां लघु सचिवालय में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में निर्वाचन के लिए नियुक्त विभिन्न नोडल अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आयकर, आबकारी एवं कराधान, पुलिस, नाॅरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, खनन, जीएसटी, आरटीओ व वन अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने बताया कि ज़िला में पंजाब राज्य से लगते क्षेत्र में 25 पुलिस नाके स्थापित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 8 प्रवेश द्वारों पर नाके स्थापित हैं जबकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान 17 अतिरिक्त नाके स्थापित किये जाएंगे। जबकि आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा मुख्य 5 प्रवेशद्वारों पर नाके लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बाॅटलिंग प्लांट तथा थोक बिक्रेता केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। ज़िला में 9 सर्वीलेंस टीमों के अलावा माइनिंग स्क्वैड भी तैनात रहेंगे। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिये कि वह बिना नम्बर से चल रहे वाहनों पर कार्यवाही करें। जबकि नाॅकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो को निर्देश दिये कि पुलिस सहायक के तौर पर एक नारकोटिक टीम की तैनाती की जाए।
    डीसी ने बताया कि जिला में अधिकारिक रूप से कुल 52 क्रैशरों में से वर्तमान में 40 क्रैशर क्रियाशील हैं। जबकि 75 लीज़ में से 46 लीज़ संचालित हैं। उन्होंने खनन विभाग को निर्देश दिये कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए संचालित लीज़ों के अधिकार क्षेत्र की डिमार्केशन करवाना सुनिश्चित करें तथा नियमों की उलंघना पर एनजीटी मापदंडों के अनुसार कार्यवाही की जाए। इसके अलावा मशीनों द्वारा खनन पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। उन्होंने आरटीओ, पुलिस, आबकारी एवं कराधान एवं वन विभाग को साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये। बैठक में डीएफओ मृत्युंजय माधव, इंटैलिजेंट आॅफिसर संजीव कुमार, उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विनोद डोगरा, खनन अधिकारी नीरज कांत, आयकर अधिकारी विनोद कुमार, आरटीओ राजेश कौशल तथा तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर ने भाग लिया।
  • जालंधरः इंसानियनत शर्मसार, 6 साल की बच्ची के साथ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

    जालंधरः इंसानियनत शर्मसार, 6 साल की बच्ची के साथ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

    जालंधर/हर्षः महानगर में न्यू आरके ढाबा के समीप गौतम नगर से दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां 6 साल की छोटी बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन देर रात बच्ची घर से लापता हो गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। शिकायत में पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि वह किसी निजी फैक्टरी में मजदूरी का काम करता है।

    जब वह कल रात काम से घर लौटा तो घर में उसे बच्ची दिखाई नहीं दी, जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ बच्ची को ढूंढने निकल गया, लेकिन बच्ची नहीं मिली। इस संबंध में उसने पुलिस को सूचित भी किया और बच्ची को डूंड निकालने कि गुहार भी लगाई। आज सुबह उसे उसके किसी रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि उसकी बच्ची लैदर कॉप्लैक्स स्थित प्लांट में गंभीर हालत में पड़ी हैं।

    जिसके बाद वह बच्ची को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्ची ने बताया कि राजू नामक व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर खेतों में ले गया, जहां राजू ने उसके दुष्कर्म किया और बाद में उसे किसी प्लांट में फेंक कर चला गया। इस संबंधी थाना प्रभारी गगनदीप सिंह शेखों से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि पारिवारिक स्दस्यों के ब्यानों के लिए थाने बुलाया गया है और बच्ची की मैडिक्ल रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • स्ट्रीट वेंडर्ज़ को आत्मनिर्भर बनाने में वरदान साबित हो रही पीएम स्वनिधि योजना -एडीसी

    स्ट्रीट वेंडर्ज़ को आत्मनिर्भर बनाने में वरदान साबित हो रही पीएम स्वनिधि योजना -एडीसी

    ऊना/सुशील पंडित: नगर परिषद ऊना में आज आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री स्वनिधि-स्वावलंबी रेहड़ी पटरी वालों का उत्सव मनाया गया। स्वनिधि-स्वावलंबी महोत्सव में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
    इस अवसर पर एडीसी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना जैसी भयंकर महामारी के दौर से गुजरने वाले लोगों को अपना कार्य पुनः स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतू  प्रधानमंत्री स्वनिधि स्वावलंबी योजना का शुरू की थी। योजना के तहत देश में सड़क किनारे छोटा-मोटा कार्य करने वाले अनेकों लोगों को आसान शर्ताें पर लोन मुहैया करवाया जाता है तथा समय पर लोन का भुगतान करने पर ब्याज पर भी सब्सिडी दी जाती है। स्वनिधि योजना जिला के अनेंको स्ट्रीट वेंडर्ज़ को अपना व्यवसाय पुन संचालित करने और घर का गुज़र बसर करने हेतू वरदान सिद्ध हो रही है। एडीसी ने बताया कि स्वनिधि योजना के तहत ऐसे व्यक्ति जो रोजमर्रा के समान बेचते या सेवाएं मुहैया करवाते हैं, किसी अस्थाई रूप से बने हुए स्टाॅल या गली में घूम-घूम कर अपनी सेवाएं देने वाले, फल, सब्जी, चाय पकोड़ा, अंडे, कपडे़, किताब, लेखन सामग्री बेचने वाले, नाई की दुकान, मोची, पान की दुकान व लाॅन्ड्री की सेवाएं देने वाले इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत 10 हजार रूपये तक का पूंजी ऋण लाभार्थी को पहली किश्त के रूप में दिया जाता है।
    ऋण की अदायगी कर चुके लाभार्थियों को दूसरे चरण में 20 हजार रूपये तथा तीसरे चरण में 50 हजार रूपये तक लोन की सुविधा है। एडीसी ने बताया कि एक वर्ष में 12 किश्तों में ऋण अदायगी की सुविधा है तथा ऋण पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान भी है। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी ने कहा कि एमसी ऊना में 43 लाभार्थियों को 10-10 हज़ार रूपये के लोन विभिन्न बैंकों से मुहैया करवाए गए थंे, जिसमें से 20 लोगों ने लोन की समय पर अदायगी करकें दूसरे लोन के लिए आवेदन कर दिया है। इसके अलावा स्ट्रीट वेंडर्ज़ प्रकाश चंद और राज कुमार को डिजिटल माध्यम से लेन- देन करने के लिए तथा बैंक आॅफ बड़ौदा, पीएनबी, कैनरा व बैंक आॅफ इंडिया को स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्ज़ को लोन मुहैया करने के लिए सम्मानित किया गया।
    उत्सव में पूर्वी कलामंच जलग्रां के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पार्षद उर्मिला देवी, ममता कश्यप, कार्यकारी अधिकारी एमसी ऊना संदीप कुमार, सहायक अभियंता अश्वनी कुमार, कैप्टन चरणदास, सफाई निरीक्षक आशुतोष शर्मा, सफाई पर्यवेक्षक विजय कुमार, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से सुशील कुमार, अभिषेक पठानिया, मनोज शर्मा, अंजू सोनी, वरूण ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
  • सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा:खाते में आएंगे इतने हजार

    सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा:खाते में आएंगे इतने हजार

    मबई: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बीएमसी और बेस्ट के कर्मचारियों सहित नगर निकाय के शिक्षकों व स्वास्थ्य कर्मियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा कर दी है. इस बार सरकार के दिवाली गिफ्ट से कर्मचारी बेहद खुश हैं। सरकारी कर्मचारियों को सरकार की तरफ से त्योहार का शानदार उपहार मिला है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई यानी BEST के कर्मचारियों, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियो को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से दिवाली गिफ्ट की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत BEST के प्रत्येक कर्मचारी और नागरिक निकाय से जुड़े शिक्षकों के लिए 22,500 रुपये के दिवाली बोनस दी जाएगी। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य कर्मियों को बोनस के तौर पर एक महीने का वेतन भी दिया जाएगा। सरकार की इस घोषणा से सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

    सरकार ने किया ऐलान

    सीएम ने गुरुवार को जानकारी दी, ‘कोविड-19 महामारी के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करने वाले नागरिक निकाय के कर्मचारी अच्छा काम कर रहे हैं। न केवल डॉक्टरों, बल्कि पूरे मेडिकल स्टाफ ने मुंबई में कोविड -19 की स्थिति को नियंत्रण में रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.’ सीएम की इस घोषणा के बाद राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी बेहद खुश हैं।

    मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिवाली बोनस की घोषणा करते हुए कहा, कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। मुंबईवासियों के लिए हर किसी को पूरे मन से काम करना चाहिए। इंजीनियरों से लेकर सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे कड़ी मेहनत करें और नागरिकों की इच्छा के अनुसार शहर में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों और बेहतर बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करें. इस घोषणा के महाराष्ट्र सरकार के मुंबई नगर निगम के 93 हजार और बेस्ट के 29 हजार कर्मचारियों समेत शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को फायदा मिलेगा।

  • पंजाबः 1 लाख रुपए की रिश्वत के आरोप में BDPO ऑफिस का कर्मी गिरफ्तार

    पंजाबः 1 लाख रुपए की रिश्वत के आरोप में BDPO ऑफिस का कर्मी गिरफ्तार

    जलालाबाद: पंजाब में मान सरकार लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। राज्य में करप्शन को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजीलेंस टीम ने रिश्वत मांगने के आरोप में बीडीपीओ ऑफिस के कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोपों के संबंध में कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार विजीलैंस ने जलालाबाद में बीडीपीओ आफिस के एक शख्स को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

  • पंजाबः रामलीला के मंच पर शराब की बोतलें लेकर नाचे कलाकार, मामला दर्ज

    पंजाबः रामलीला के मंच पर शराब की बोतलें लेकर नाचे कलाकार, मामला दर्ज

    अमृतसर: बटाला रोड पर स्थित कस्बा वेरका में चल रही रामलीला के मंच पर कलाकारों द्वारा शराब के गीत चलाए गए। हाथों में शराब की बोतलें पकड़ कर डांस किया गया और धार्मिक मर्यादा भंग की गई। इसके चलते शिवसेना की शिकायत पर प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    शिवसेना टकसाली के नेता पंकज दवेसर द्वारा पहले ही विभिन्न हिंदू संगठनों और रामलीला का आयोजन करने वाले प्रबंधकों को चेतावनी दी गई थी कि कोई भी फिल्मी गीत रामलीला के मंच पर न लगाए जाएं। न ही इन गीतों पर रामलीला का मंचन करने वाले कलाकार नाचे। उन्होंने बताया कि वह अपने साथी कौशल शर्मा निवासी नमक मंडी के साथ वेरका से गुजर रहे थे।

    वहां पर रामलीला चल रही थी। 28 सितंबर की रात को फिल्मी गाना दो घुट पिला दे साथिया लगा हुआ था। रामलीला का मंचन कर रहे कलाकारों द्वारा हाथों में शराब की बोतलें पकड़ी हुई थी और इस शराब को सामने बैठे दर्शकों पर फेंक रहे थे। थाना वेरका की पुलिस द्वारा जसविंदर भल्ला, सुनील अत्री, बल्लू अत्री, शीला, रिपुल और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।