Blog

  • पंजाबः सरकारी अस्पताल में मरीज बन आया व्यक्ति स्टाफ नर्स के केबिन से सामान लेकर हुआ फरार

    पंजाबः सरकारी अस्पताल में मरीज बन आया व्यक्ति स्टाफ नर्स के केबिन से सामान लेकर हुआ फरार

    मोगाः सरकारी अस्पताल में अक्सर चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। वहीं अब नया मामला सामने आया है कि जिसमें दो दिन पहले स्टाफ नर्स के केबिन में एक व्यक्ति मरीज बनकर आया और स्टाफ नर्स का मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें चोर की तस्वीरें भी सामने आई हैं। 

    हैरानी की बात यह है कि अगले दिन वहां एक और चोर मरीज बनकर घुस आया और दवा लेने आए एक मरीज की जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। जैसे ही मरीज को पता चला उसने मोबाइल निकाल कर भाग रहे चोर को लोगों की मदद से काबू कर लिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर पहले तो उसकी खूब पीटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

  • पंजाबः 4 IAS अधिकारियों को मिला Additional Charge, देखें लिस्ट

    पंजाबः 4 IAS अधिकारियों को मिला Additional Charge, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः सरकार द्वारा जहां पुलिस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज जारी की लिस्ट के मुताबिक 4 IAS अधिकारियों को Additional Charge सौंपा गया है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः कल भारी बारिश के आसार, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग की किसानों से ये अपील

    पंजाबः कल भारी बारिश के आसार, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग की किसानों से ये अपील

    चंडीगढ़ः पंजाब में पारा दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिससे दोपहर में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं दूसरी ओर पंजाब में मौसम एक बार फिर से करवट लेने की तैयारी में हैं। इस संबंध में मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कल पंजाब के ज्यादातर शहरों में भारी बारिश की संभावना है। जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की गई है। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी ओर मौसम विभाग की चेतावनी के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है।

    इस दौरान मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि गेंहू की कटाई जल्द से जल्द कर लें। बता दें कि इस समय गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है। अब किसान गेहूं की कटाई कर मंडियों में ला रहे हैं और कई किसान गेहूं खरीद कर उठाव का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अगर आने वाले दिनों में बारिश हुई तो किसानों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि पहले ही अप्रैल के पहले हफ्ते में खराब मौसम के चलते फसल बर्बाद हो गई थी। अब दोबारा मौसम की खराबी बची फसल को भी बर्बाद कर देगी। जब बारिश के साथ आंधी चलती है तो गेहूं की फसल जमीन पर लेट जाती है। बारिश का पानी जमा होने से इसमें डूबे दाने फूलकर खराब हो जाते हैं। जो फसल पानी में डूबने में बच जाती है, उसके दाने काले पड़ जाते हैं। उधर, एयर क्वालिटी इंडेक्स 158 रहा है। गर्म वातावरण में धूल के अंश गर्म हवा के साथ बहने लगते हैं, जिससे हवा में प्रदूषण का प्रभाव बढ़ जाता है।

  • राजेन्द्र कौशल मेमोरियल कल्याण ट्रस्ट झाड़माजरी द्वारा 19 को रक्तदान शिविर का आयोजन

    राजेन्द्र कौशल मेमोरियल कल्याण ट्रस्ट झाड़माजरी द्वारा 19 को रक्तदान शिविर का आयोजन

    बददी/ सचिन बैंसल :  राजेन्द्र कौशल मेमोरियल कल्याण ट्रस्ट झाड़माजरी द्वारा राजेन्द्र कौशल की द्वितीय पुण्यतिथि पर एक दिवसीय विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल ने बताया कि बुधवार 19 अप्रैल को शिव मंदिर परिसर शिवालिक नगर सेक्टर तीन  झाड़माजरी में  सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर दो बजे तक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में पी जी आई  ब्लड बैंक चंडीगढ़  की टीम रक्त एकत्रित करेगी। कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि मानवता के हित में काम कीजिए, रक्तदान में भाग लीजिए ।   शिविर में 18 से 60 आयु वर्ग का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इसलिए ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए इच्छुक व्यक्ति निर्धारित स्थान व समय पर पहुंच कर रक्तदान करके पुण्य कमा  सकता है।

  • बड़ी ख़बरः परीक्षा देकर लौट रही 22 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या

    बड़ी ख़बरः परीक्षा देकर लौट रही 22 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या

    जालौनः उत्तर प्रदेश के जालौन में एक छात्रा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। जालौन के एट कस्बे में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की भरे बाज़ार में गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को 2 बाइक सवार नकाबपोशों ने अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जालौन के एट कस्बे में परीक्षा देकर घर जा रही बीए की छात्रा की बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने दिनदहाड़े भरे बाज़ार गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर तमंचा मौके पर छोड़कर भाग गए।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि एट थाने के ऐंधा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय रोशनी अहिरवार सोमवार को एट कस्बे में बने राम लखन पटेल महाविद्यालय में बीए की परीक्षा देने के आई हुई थी। परीक्षा देने के बाद रोशनी अपने घर वापस जाने के लिए कोटरा तिराहे की ओर जा रही थी, तभी बाइक पर सवार दो युवक तमंचा लेकर उसके पास पहुंचे।

    इसमें एक युवक ने उसकी सिर पर गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े छात्रा की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं कुछ लोग युवकों को पकड़ने के लिए दौड़े, तो बाईक सवार युवक मौके पर तमंचा छोड़कर भाग गए।  घटना की जानकारी मिलते ही एट पुलिस मौके पर पहुंची, जो मामले की जांच में जुट गई। वहीं इस घटना के बाद इलाके का बाजार बंद हो गया। साथ ही लोगों हुजूम लग गया। बाइक सवार युवकों ने जिस जगह घटना पर अंजाम दिया है, उससे थाना महज कुछ मीटर की दूरी पर है। एसपी ईराज राजा का कहना है कि बहुत जल्दी अपराधियों को पकड़ा जाएगा, इसके लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की है।

  • कोरोना के बढ़ते केसों के बाद स्कूलों को लेकर नई गाइडलाइन जारी, मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

    कोरोना के बढ़ते केसों के बाद स्कूलों को लेकर नई गाइडलाइन जारी, मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

    क्या स्कूल फिर से बंद होंगे? पैरंट्स को पहले ही सताने लगा डर

    नई दिल्ली : दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में तो पॉजिटिविटी रेट 30 परसेंट तक पहुंच गया है। इस बीच दिल्ली में स्कूलों में पढ़ाई को लेकर पैरंट्स टेंशन में है। पैरंट्स को डर सता रहा है कि कोरोना के मामले ऐसे ही बढ़ते रहे तो क्या स्कूल फिर से बंद होंगे? वहीं, नोएडा, गाजियाबाद में स्कूलों को लेकर कोविड की नई गाइडलाइन्स जारी कर दी गई है। बच्चों के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली में भले ही कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं लेकिन अभी दिल्ली सरकार की तरफ से स्कूलों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा है कि सरकार स्थिति की समीक्षा कर रही है और स्कूलों के लिए दिशानिर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। वहीं, नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल्स कांफ्रेंस चेयरपर्सन सुधा आचार्य ने कहा कि दिल्ली के कई प्राइवेट स्कूलों ने पहले ही कोविड संबंधी नियमों को लागू कर दिया है।

    यूपी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। कोरोना गाइडलाइंस को लेकर डीआईओएस की तरफ से सभी स्कूलों में सर्कुलर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने की बात कही है। सर्कुलर मिलते ही स्कूल मैनेजमेंट की ओर से भी पैरेंट्स को मेसेज भेजे जा रहे हैं। इसमें कोरोना गाइडलाइंस के बिंदु और स्कूल में बरती जाने वाली सावधानियों को लिखा गया है, जिससे सभी का इससे बचाव हो सके। बच्चों के बीमार मिलने पर उन्हें मैनेजमेंट की ओर से घर भेजा जा रहा है।

    दिल्ली में लगातार बढ़ रही कोरोना की रफ्तार से लोग टेंशन में है। लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कोरोना की ये बढ़ती रफ्तार कब थमेगी। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि दिल्ली में कोविड मामले एक-दो सप्ताह में चरम पर हो सकते हैं और इसके बाद से ग्राफ नीचे जाएगा। डॉ. कुमार ने कहा कि हालांकि शहर में अधिक मामले सामने आ रहे हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अस्पताल में भर्ती होने के मामले कम हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना बेहतर है। बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

  • राज्यपाल का काफिला हुआ हादसे का शिकार, 7 लोग जख्मी, देखें वीडियो

    राज्यपाल का काफिला हुआ हादसे का शिकार, 7 लोग जख्मी, देखें वीडियो

    हाजीपुरः बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर का काफिला वैशाली जिले के भगवानपुर में भीषण हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि राज्यपाल पटना से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। इसी दौरान हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर भगवानपुर के रतनपुरा में काफिले में शामिल दमकल की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। डिवाइडर से टकराते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने ऑटो में धक्का मार दिया। इस हादसे में दमकलकर्मी के तीन जवान और ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राज्यपाल का काफिला एनएच पर घटना के बाद रुका नहीं और मुजफ्फरपुर की तरफ बढ़ते चला गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन भी पहुंच गई।

    आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के पश्चात बेहतर इलाज के लिए सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। राज्यपाल के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया। वाहनों की लाइन लग गई। हालांकि, पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को खाली कराया। घायलों में दमकल के जवान बमबम सिंह, आदर्श कुमार, सुधीर कुमार शामिल हैं। वहीं, ऑटो पर सवार हुसैना खुर्द निवासी संजय साहनी (38 वर्ष), बंदना कुमारी (18 वर्ष), संतोष पासवान (34 वर्ष) और सत्यनारायण पासवान (60 वर्ष) घायल हुए हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : 1,43,507  ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਖ਼ਰੀਦ, ਲਿਫਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ੀ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਹਦਾਇਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 1,43,507  ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਖ਼ਰੀਦ, ਲਿਫਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ੀ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਹਦਾਇਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ੍ਰੀ ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ ਆਈ.ਏ.ਐਸ. ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਤੱਕ 1,43,507  ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਖ਼ਰੀਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਬੰਧਤ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਲਿਆਂਦੀ ਫ਼ਸਲ ਦੀ ਨਾਲੋ-ਨਾਲ ਹੀ ਤੁਲਾਈ ਕਰ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਫਾਰਗ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਲਿਫਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ੀ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇ।  

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਧੀਮਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੱਲ੍ਹ ਸ਼ਾਮ ਤੱਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਖਰੀਦ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕੁੱਲ 1,55,158 ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਆਮਦ ਹੋਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚੋਂ ਬੀਤੀ ਸ਼ਾਮ ਤੱਕ 1,43,507 ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਖ਼ਰੀਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਹੋਰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਨਗ੍ਰੇਨ ਵੱਲੋਂ 44,235 ਮੀਟਰਕ ਟਨ, ਮਾਰਕਫੈੱਡ ਵੱਲੋਂ 36,165 ਮੀਟਰਕ ਟਨ, ਪਨਸਪ ਵੱਲੋਂ 38,584 ਮੀਟਰਕ ਟਨ, ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਵੇਅਰ ਹਾਊਸਿੰਗ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ 22,981 ਮੀਟਰਕ ਟਨ ਅਤੇ ਵਪਾਰੀਆਂ 1543 ਮੀਟਰਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਖਰੀਦੀ ਗਈ ਕਣਕ ਦੀ 32.62 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਅਦਾਇਗੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਖ਼ਰੀਦ ਏਜੰਸੀਆਂ ਨੂੰ ਲਿਫਟਿੰਗ ਦਾ ਕੰਮ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਆਦੇਸ਼ ਵੀ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ।
     
    ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਖਰੀਦ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ, ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ, ਆੜਤੀਆਂ ਲਈ ਸਾਰੀਆਂ ਬੁਨਿਆਦੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਸਾਫ- ਸਫਾਈ, ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ, ਲਾਈਟਾਂ ਅਤੇ ਛਾਂ ਆਦਿ ਦੇ ਢੁੱਕਵੇਂ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਫਸਲ ਵੇਚਣ ਲਈ ਮੰਡੀ ਵਿਚ ਪੁੱਜੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੀ ਕੋਈ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਨਾ ਹੋਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀ ਫਸਲ ਦੀ ਰਹਿੰਦ-ਖੂਹਿੰਦ ਨੂੰ ਅੱਗ ਨਾ ਲਗਾਉਣ ਅਤੇ ਆਧੁਨਿਕ ਸੰਦਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਮਿੱਟੀ ਵਿੱਚ ਹੀ ਰਲਾਉਣ ਤਾਂ ਜੋ ਵਾਤਾਵਰਣ ਸਾਫ-ਸੁੱਥਰਾ ਬਣਿਆ ਰਹੇ ਅਤੇ ਜ਼ਮੀਨ ਦੀ ਉਪਜਾਊ ਸ਼ਕਤੀ ਵੀ ਬਰਕਰਾਰ ਰਹੇ।

  • जुपिटर की फोटो पर दिखी मूसेवाला की छवि, यूजर्स बोले- रेस्ट इन पीस सिद्धू!

    जुपिटर की फोटो पर दिखी मूसेवाला की छवि, यूजर्स बोले- रेस्ट इन पीस सिद्धू!

    नई दिल्लीः नासा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से सोलर सिस्टम के सबसे बड़े प्लैनेट – जुपिटर की फोटो शेयर की थी। दरअसल, नासा ने 50वीं बार जुपिटर के इतने करीब पहुंचने पर सेलिब्रेट करने के लिए जुपिटर की ये खास फोटो शेयर की थी। इस फोटो में लेट सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस ने जुपिटर में उनकी पोर्ट्रेट फोटो स्पॉट की है। जुपिटर की फोटो पर सिद्धू मूसेवाला की पोरट्रेट देखने के बाद सिंगर के फैंस इस पोस्ट पर लगातार प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा- मुझे सिद्धू दिख रहा है।

    वहीं एक यूजर ने लिखा- जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला! एक बिजनेसमैन ने भी पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- रेस्ट इन पीस ब्रदर! हालांकि, नासा या किसी और एजेंसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि जुपिटर पर वाकई में सिद्धू मुसेवाला जैसा फिगर नजर आ रहा है। इस वजह से हो सकता है कि जुपिटर की फोटो पर सिद्दू मूसेवाला की फोटो दिखना महज इत्तेफाक हो।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव को लेकर ईसाई समुदाय ने किया उम्मीदवार का ऐलान

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव को लेकर ईसाई समुदाय ने किया उम्मीदवार का ऐलान

    जालंधर, वरुण/हर्ष: यूपीपी पार्टी ने आज ईसाई समुदाय के संयुक्त निर्णय पर जालंधर लोकसभा उपचुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार का चयन किया। इस दौरान आज अल्बर्ट दुआ ने सभी पदाधिकारियों की सहमति से सुरजीत थापर को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार और हरभजन सिंह को कवरिंग उम्मीदवार घोषित किया। बैठक को संबोधित करते हुए यूपीपी पार्टी के अध्यक्ष अल्बर्ट दुआ ने कहा कि इन पारंपरिक पार्टियों द्वारा हमेशा ईसाई समुदाय को अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि सरकारें बनाते समय ईसाई समुदाय की अनदेखा किया गया। उन्होंने कहा कि ईसाई समुदाय इन पारंपरिक पार्टियों को जिताने के लिए जितना प्रयास किया, उससे कई अधिक हम अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए प्रयास करेंगे।

    प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हम अपने उम्मीदवार और बड़ी बढ़त के साथ चुनाव में जीत दर्ज करवा करके अपने समुदाय के उम्मीदवार को लोकसभा में भेजेंगे। अल्बर्ट ने कहा यूपीपी पार्टी हर वर्ग की लड़ाई लड़ेगी चाहे वह अनुसूचित जाति हो। हम समाज के हर वर्ग की आवाज उठाएंगे और 2024 में 13 लोकसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे और 2027 में विधानसभा की 117 सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। इस मौके पर पार्टी के महासचिव रोशन जोसेफ, दुआबा जोन प्रभारी सनावर भट्टी, सोनू मसीह जातिवाल, होसन्ना पंजाबी मंत्रालय के महासचिव पादरी प्रेम मसीह, पीटर मसीह बुलंदपुर, इलियास मसीह धीना, लाल चंद जी नकोदर, यूनाइटेड पीपल लीग के अध्यक्ष पादरी एंथनी मसीह, पास्टर प्रकाश पीटर लुधियाना, सोनू जतिवाल जिलाध्यक्ष यूपीपी, तरसेम मसीह जिलाध्यक्ष अमृतसर आदि मौजूद थे।