Blog

  • पंजाबः संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पठानकोट अमृतसर नेशनल हाईवे किया जाम, देखें वीडियो

    पंजाबः संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पठानकोट अमृतसर नेशनल हाईवे किया जाम, देखें वीडियो

    पंजाब : संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक जो कि गांव कटारूचक में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक को अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र देने आए थे, जहां पर करीब 4 घंटे धरना देने के बाद जब कैबिनेट मंत्री उनसे मांग पत्र नहीं लेने आए तो उन्होंने पठानकोट अमृतसर नेशनल हाइवे गांव बलसुआ के पास जाम कर दिया। जिसमें जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ जम कर नारेबाजी की वहीं पंजाब सरकार को भी जम कर कोसा

    इस बारे में बात करते हुए किसान नेताओ ने कहा कि पंजाब सरकार वही काम कर रही है जो केंद्र सरकार ने किया था। जिसको लेकर हमने संघर्ष किया था लेकिन अब पंजाब सरकार की ओर से पंजाब के 6 जिलों में 8 साइलोज प्लाटों को सरकारी मंडियों का दर्जा दिया है, जो कि बहुत गलत है इस से सैंकड़े मंडिया बन्द हो जाएंगी जो कि किसानों के हित में नही है। दूसरा मसला खराब हुई फसलो के जल्द मुआवजे देने की बात कही, वही वह फलों व सब्जियों पर भी मुआवजा देने की बात कही और जल्द किसानों को यह मुआवजा मिलना चाहिए 

    वही करीब 5 घंटे लगातार चला किसानों के धरना जब सड़कों पर आ गया और पठानकोट अमृतसर नेशनल हाईवे जाम कर दिया, तब करीब 1 घंटा जाम लगने के बाद कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक प्रदर्शनकारी किसानों को भरोसा देने और उनका मांग पत्र लेने के लिए पहुंचे जिसके बाद उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनकी जो मांगे हैं वह सरकार के आगे रखी जाएंगी।

  • दिल दहलाने वाला हादसा: बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में 3 बच्चों समेत 6 की मौत, देखें CCTV

    दिल दहलाने वाला हादसा: बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में 3 बच्चों समेत 6 की मौत, देखें CCTV

    कर्नाटक: कोडागु जिले के संपाजे गेट में शुक्रवार को एक कार की सरकारी बस से आमने-सामने टक्कर हो जाने से दो महिलाओं और तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

    वे मांड्या जिले के मद्दुर से दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया जा रहे थे, जब उनका वाहन कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बस से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब : सरहिंद नहर में डूबे 3 युवकों में एक की लाश बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

    पंजाब : सरहिंद नहर में डूबे 3 युवकों में एक की लाश बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

    फ़रीदकोट: जिले में 2 दिन पहले सरहिंद नहर के पास जन्मदिन मना रहे   3 युवक कार सहित नहर में डूब गए थे।  3 युवकों में से एक नौजवान की लाश चक्क मोदले वाला के पास से बरामद हुई। बाकी दोनों की तलाश के लिए NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें दे कि हादसा मचाकी मल सिंह वाले पुल के पास हुआ था। उस दौरान लोगों ने कार को तो बाहर निकाल लिया लेकिन उसमें सवार तीन नौजवान पानी में बह गए। गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं। कार सवार तीनों दोस्त बाजार से सामान लेकर नहर किनारे पहुंचे थे। हालांकि वहां पर उनका इंतजार कर रहे दो अन्य दोस्त बच गए।

    जानकारी के अनुसार गांव बीहले वाला के रहने वाले पांच दोस्त अकाशदीप सिंह, सुखदीप सिंह, हरमन सिंह, जगमोहन सिंह व दविंदर सिंह अपने दोस्त अकाशदीप सिंह का जन्मदिन मनाने कार से मचाकी पुल के पास सरहिंद नहर किनारे पहुंचे। कुछ समय बाद खाने-पीने का सामान लेने हरमन, जगमोहन और दविंदर कार से बाजार लेने गए। जबकि अकाशदीप सिंह और सुखदीप सिंह नहर किनारे ही रुक गए। बाजार से लौटते समय मचाकी पुल के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरी। बाहर बैठे दोनों दोस्तों के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद कार को तो बाहर निकाल लिया गया लेकिन तीनों नौजवानों का कुछ पता नहीं चल सका। लेकिन आज एक युवक की नहर से लाश बरामद हुई है।

  • पंजाब : मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट में इस फैसले को दी चुनौती

    पंजाब : मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट में इस फैसले को दी चुनौती

    चंडीगढ़: मनीषा गुलाटी ने फिर से हाईकोर्ट का रुख किया है। इस दौरान उन्होंने सिंगल बैंच के फैसले को चुनौती दी है। उन्होंने डिवीजन बैंच के आगे अपील की  है जिसकी सुनवाई सोमवार को होगी। बता दें कि पंजाब सरकार ने मनीषा गुलाटी को महिला चेयरपर्सन से हटा दिया था जिसके बाद मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट का रुख किया था लेकिन उन्हें उस समय हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली थी। पंजाब सरकार ने अपनी ओर से एक्सटेंशन दी थी जिसे रद्द करने का फैसला वापिस ले लिया था। उस समय सरकार ने कहा था कि वह पेपर वर्क के साथ आएंगे। उसके बाद सरकार ने एक्टेंशन को फिर से रद्द कर दिया जिसके चलते मनीषा गुलाटी को पद से हटा दिया था। इसके बाद मनीषा गुलाटी ने सिंगल बैंच में डिसमिस की पटीशन दायर की  जिसे सिंगल बैंच ने भी खारिज कर दिया था। अब दोबारा मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने पटीशन दायर की है कि उनकी डिसमिस की पटीशन पर दोबारा सुनवाई की जाए और सिंगल बैंच के फैसले को खारिज किया जाए।

  • 19 साल की लड़की बनी ‘मिस इंडिया 2023’ देखें तसवीरें

    19 साल की लड़की बनी ‘मिस इंडिया 2023’ देखें तसवीरें

    नई दिल्ली : फेमिना मिस इंडिया 2023 को इसका विनर मिल गया है। इसका ताज 19 साल की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा है। वह देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं है, जबकि दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रहीं। पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने नंदिनी के सिर पर यह ताज सजाया। सोशल मीडिया पर इसकी तसवीरें खूब वायरल हो रही हैं और लोग नंदिनी को इस जीत के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ब्लैक गाउन में नंदिनी गुप्ता बेहद खूबसूरत लग रही हैं और सिर पर मिस इंडिया का ताज पहनकर उनकी खूबसूरती में चार-चांद लग गए।जहां, राजस्थान की नंदिनी गुप्ता मिस इंडिया 2023 की विनर रहीं, वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर अप बनीं और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनर-अप रहीं। 

  • एटीएस की पूछताछ में बड़ा खुलासा : माफिया अतीक ने पंजाब के गुरदासपुर से मंगाए थे हथियार

    एटीएस की पूछताछ में बड़ा खुलासा : माफिया अतीक ने पंजाब के गुरदासपुर से मंगाए थे हथियार

    नई दिल्लीः माफिया अतीक अहमद व अशरफ के पाकिस्तान से लिंक की जांच में जुटी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड) की पूछताछ में अहम राज का खुलासा हुआ है। इसमें यह बात सामने आई कि अतीक ने पंजाब के गुुरदासपुर से हथियार मंगाए थे। हथियार कैसे और कब मंगाए गए थे, इसकी तहकीकात चल रही है।

    धूमनगंज थाने में लगातार दूसरे दिन दोनों से एटीएस अफसरों ने चार घंटे तक पूछताछ की। एक दिन पहले भी एटीएस की चार सदस्यीय टीम ने दोनों भाइयों से पूछताछ की थी। शनिवार दोपहर 12.30 बजे के करीब एक बार फिर एटीएस की टीम धूमनगंज थाने पहुंची। दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंची एटीएस की टीम में सात सदस्य शामिल थे। थाने पहुंचने के बाद टीम ने पहले अतीक व अशरफ को बुलाकर एक साथ पूछताछ की। करीब डेढ़ घंटे तक साथ में पूछताछ करने के बाद टीम ने एक ब्रेक लिया और फिर दोनों को अलग-अलग बुलाकर सवाल पूछे गए।

    करीब एक-एक घंटे तक दोनों से गहन पूछताछ हुई। सूत्रों का कहना है कि शनिवार को हुई पूछताछ में सबसे अहम बात यह सामने आई कि अतीक ने पंजाब के गुरदासपुर से हथियार मंगाए थे। यह जानकारी इसलिए भी बेहद अहम है कि यह वह जगह है, जहां अक्सर पाकिस्तानी ड्रोन से हथियार, ड्रग्स आदि गिराए जाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। फिलहाल एटीएस इस बात की जानकारी करने में जुटी हुई है कि हथियार कब, कैसे मंगाए गए। एटीएस की टीम लगातार अतीक व अशरफ से पंजाब के उस स्थानीय कनेक्शन के संबंध में राज उगलवाने की कोशिश करती रही, जो अतीक को हथियार पहुंचाता था। हालांकि फिलहाल उन्होंने उसका नाम नहीं बताया। ऐसे में एटीएस पता लगाने में जुटी है कि अतीक के जेल जाने के बाद उसका कोई ऐसा करीबी था जो पंजाब आता-जाता रहा हो। उस स्थानीय कनेक्शन का नाम सामने आना इसलिए भी बेहद जरूरी है, क्योंकि अतीक ने यह भी बयान किया है कि उसी कनेक्शन के जरिए जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्द को भी हथियारों की सप्लाई की जाती है।

  • पंजाब: युवक को अगवा कर  कार समेत नहर में फेंका, मौत

    पंजाब: युवक को अगवा कर  कार समेत नहर में फेंका, मौत

    बूंगा साहिब: कीरतपुर साहिब के नजदीकी गांव बूंगा साहिब के समीप भाखड़ा नहर में देर रात एक युवक ने दूसरे युवक को अगवा करके कार समेत फेंक दिया। इसके बाद आरोपी युवक बच निकला लेकिन अगवा किए गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मामला नालागढ़ हिमाचल प्रदेश के रामपुर पसवाला से जुड़ा हुआ है।  वहां रहने वाले 17 वर्षीय युवक जतिन कुमार पुत्र हेमराज को दबोटा (हिमाचल प्रदेश) में रहने वाले सुखपाल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने अपने एक बिचौलिया दोस्त गुरनाम के माध्यम से अपनी कार में बिठा लिया। इसके बाद कार को पंजाब बुंगा साहिब की तरफ ले आया। जतिन के परिजनों को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने दबोटा (हिमाचल प्रदेश) पुलिस के पास इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जतिन का फोन ट्रेस करना शुरू कर दिया।

    फोन की लोकेशन बुंगा साहिब भाखड़ा नहर की पटरी के पास की आई। परिजनों के साथ मिलकर पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दी इस दौरान आरोपी सुखपाल सिंह ने आई 20 कार को स्टार्ट करके नहर में फेंक दिया जिसमें जतिन भी सवार था। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जतिन खिड़की से बाहर निकल आया था लेकिन आरोपी सुखपाल ने उसकी टांग को पकड़ रखा जिससे वह छूट कर बाद में डूब गया जबकि सुखपाल बच कर बाहर निकल गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सुखपाल को कीरतपुर साहिब पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद उसे हिमाचल प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया। इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा थाना नालागढ़ ने बताया कि जैसे ही उन्हें शिकायत मिली उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले को ट्रेस करना शुरू कर दिया था। इस मामले में सुखपाल सिंह को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध धारा 363 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की क्या मंशा थी इस बात की गहराई से जांच की जा रही है।

  • पंजाब के कैबिनेट मंत्री और विधायकों  का दिल्ली में प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाब के कैबिनेट मंत्री और विधायकों  का दिल्ली में प्रदर्शन, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली जा रहे पंजाब की मान सरकार के मंत्रियों और विधायकों समेत अन्य कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा बादली में रोका गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आरोप लगाए कि पुलिस द्वारा उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया गया। इसके बाद निहत्थे शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे AAP वर्करों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। डॉ. बलबीर ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जान बचाने के लिए उन्हें CPR करना पड़ा। घायलों को अस्पताल भी ले जाया गया। उन्होंने इस घटना को AAP के विरोध को कुचलने के लिए मोदी सरकार का क्रूर हमला बताया है।

    मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इसे शर्मनाक कृत्य बताया है। उन्होंने लिखा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि संविधान और सर्वोच्च न्यायालय हमें घूमने और शांतिपूर्वक विरोध करने का अधिकार देता है। लेकिन AAP को इसकी परमिशन नहीं दी जा रही। उन्होंने पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों, विधायकों और स्वयंसेवकों को बादली में रोके जाने को शर्मनाक कहा है। अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली पहुंचे AAP से चंडीगढ़ नगर निगम की पार्षद अंजू कत्याल और दमनप्रीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसका कारण उनके द्वारा अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में संलिप्त होने के पोस्टर फाड़ा जाना बताया गया है।

  • एक बार फिर बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम, जानें कीतना हो सकता है इज़ाफा

    एक बार फिर बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम, जानें कीतना हो सकता है इज़ाफा

    इस्लामाबादः पाकिस्तान में महंगाई ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है, महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर बोझ अब और बढ़ने वाला है। दरअसल, आर्थिक तंगी से जूझ रही पाकिस्तान सरकार अगले पखवाड़े के दौरान पेट्रोलियम की कीमतों में 10-14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने वाली है। शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

    सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि वैश्विक बाजारों में तेल की बढ़ती कीमतों के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ा सकती है। पेट्रोल की मौजूदा एक्स-डिपो कीमत 272 रुपये प्रति लीटर है, जो कि 286.77 रुपये प्रति लीटर हो सकती है।

  • जालंधरः रबड़ फ़ैक्ट्री में लगी आग

    जालंधरः रबड़ फ़ैक्ट्री में लगी आग

    जालंधरः महानगर के लंबा पिंड चौक के पास रबड़ की फ़ैक्ट्री में  आग लगने का मामला सामने आया है। फैक्ट्री में फ्लैमेबल मैटेरियल के कारण आग ने भयानक रूप ले लिया। आग की लपटे और  धुआँ दूर दूर तक दिखाई देने लगा । जिसे देख इलाक़ा निवासियों में भगदड़ मच गई ।  मौक़े पर पहुँची दमकल विभाग की टीम आग पर क़ाबू पाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल आग के कारण कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ है लेकिन फ़ैक्ट्री में पड़ा सामान जलकर राख हो गया है ।