Blog

  • Punjab News: पानी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, महिला सहित 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, महिला सहित 2 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना कथू नंगल के अंतर्गत आने वाले गांव पतालपुरी में पानी की खाल को लेकर 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार एक पक्ष के 17 लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला किया। जिसमें एक पुरुष और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। यह झगड़ा खेती के लिए जाने वाली सरकारी नहर को लेकर हुआ। पीड़ित पक्ष के सचिन कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष ने 17 लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला किया। हमले में मुझे और मेरी पत्नी को बुरी तरह पीटा गया। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उल्टा दबाव बनाकर राजीनामा करवाया।

    दूसरी ओर पुलिस अधिकारी ने बताया कि 112 पर आई शिकायत के बाद झगड़े का तुरंत निपटारा कर दिया था। हालांकि पुलिस ने माना कि घायल लोगों की पूरी जानकारी बाद में मिली है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

  • Punjab News: इस इलाके से नाबालिग युवती का अपहरण, परिजनों को आई किडनैपरों की Call, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके से नाबालिग युवती का अपहरण, परिजनों को आई किडनैपरों की Call, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में क्राइम रेट प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन मारपीट और चोरी की वारदातें सामने आती रहती हैं। ताजा मामले में कुछ किडनैपरों द्वारा 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची गली में खेल रही थी कि अचानक लापता हो गई। कुछ देर बाद परिजनों को अनजान नंबर से अज्ञात लोगों की काल आई और उसने कहा कि लड़की हमारे पास है। इतना कहकर काल करने वाले ने फोन काट दिया। किशोरी के लापता होने के कारण परेशान मां-बाप थाने पहुंचे जहां पुलिस अब किशोरी की तलाश में जुटी है।

    जानकारी देते हुए किशोरी के पिता अरुण कुमार और मां सुनीता देवी ने कहा कि वह गुरु तेग बहादुर नगर, गली नंबर-1, ग्यासपुरा के रहने वाले है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के दौरान उनकी बेटी रिया पाल अचानक घर से गायब हो गई। वह मूलरूप से कानपुर के रहने वाले हैं। कुछ समय पहले ही वह बेटी को अपने साथ लुधियाना लाए थे। वहीं उन्होंने बताया कि हमारे बेटे ने कुछ समय पहले कानपुर में ही सुसाइड कर लिया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान भी रहती थी।

    मां-बाप के मुताबिक बेटी के लापता होने के कुछ देर बाद उन्हें दो अलग-अलग अनजान मोबाइल नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि लड़की हमारे पास है और एक बार लड़की की आवाज भी सुनाई दी। लेकिन उसके तुरंत बाद कॉल कट गया और दोनों नंबर अब बंद हो गए। परिजनों के मुताबिक उन्हें शक है कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया है। उन्होंने इस संबंध में ग्यासपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।

    जांच अधिकारी दीपचंद ने बताया कि दोनों मोबाइल नंबरों को ट्रेस पर डाल दिया गया है और पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

  • Punjab News: जग्गू भगवानपुरिया के परिवार ने किया धरना समाप्त, मिला आश्वासन, देखेें वीडियो

    Punjab News: जग्गू भगवानपुरिया के परिवार ने किया धरना समाप्त, मिला आश्वासन, देखेें वीडियो

    गुरदासपुरः पिछली दिनी जग्गू भगवानपुर की माता हरजीत कौर और उनके गार्ड करनवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में परिवार की ओऱ से इंसाफ के लिए अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर धरना दिया गया। करीब 5 घंटे धरना चलने के बाद समाप्त कर दिया गया। परिवार का कहना है कि पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके बाद धरना खत्म करने का फैसला किया गया है।

    डीएसपी परमवीर सिंह ने बताया कि बटाला पुलिस की ओर से परिवारों को आश्वासन दिया गया कि उनकी दी शिकायत की जांच की जाएगी और साथ ही परिवारों को सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। वहीं मृतक परिवार के सदस्य और उनके वकील के अनुसार मांग थी कि उनकी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाए, जिस पर बटाला पुलिस ने लिखित आश्वासन दिया है। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है, जल्द ही मामले में कार्रवाई करते आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • योग से बदल सकते हैं मानसिक स्वास्थ्य के हालात, जानिए 3 आसन जो तनाव को कर दें खत्म!

    योग से बदल सकते हैं मानसिक स्वास्थ्य के हालात, जानिए 3 आसन जो तनाव को कर दें खत्म!

    Health Tips, Lifestyle: भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता सोशल मीडिया स्क्रीन टाइम और निजी-व्यावसायिक तनाव — ये सब मिलकर आज मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में योग विशेषज्ञों और मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सकों ने बताया है कि हर दिन सिर्फ 15-20 मिनट का योग मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद (Anxiety & Depression) जैसी गंभीर समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित कर सकता है।

    जानिए वो 3 योगासन जो तनाव दूर करने में बेहद असरदार हैं:

    1. अनुलोम-विलोम (Alternate Nostril Breathing)

    यह एक प्राचीन प्राणायाम तकनीक है जिसमें एक नाक के छिद्र से साँस ली जाती है और दूसरी से छोड़ी जाती है।

    फायदे:

    • मस्तिष्क को शांति

    • ब्लड प्रेशर नियंत्रित

    • चिंता और घबराहट से राहत

    2. शशांकासन (Child Pose)

    यह एक विश्रामदायक आसन है जिसमें व्यक्ति घुटनों के बल बैठकर माथा ज़मीन पर रखता है।

    फायदे:

    • थकान और गुस्से में तुरंत राहत

    • रीढ़ की हड्डी और गर्दन को आराम

    • ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में वृद्धि

    3. शवासन (Corpse Pose)

    योग सत्र के अंत में किया जाने वाला यह आसन पूरी तरह से शरीर और मस्तिष्क को शून्य अवस्था में ले जाता है।

    फायदे:

    • गहरी नींद में मददगार

    • अवसाद और स्ट्रेस हार्मोन को करता है कम

    • मानसिक संतुलन बेहतर करता है

    सावधानियाँ:

    • खाली पेट योग करें

    • किसी भी आसन को करने से पहले प्रमाणित योग शिक्षक से सलाह लें

    • सांस लेने और छोड़ने की विधि पर विशेष ध्यान दें

    मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध जीवन की गुणवत्ता से है। अगर आप चाहें तो बिना दवाओं के भी तनाव से लड़ सकते हैं — बस हर दिन कुछ मिनट योग को दीजिए और अपनी सोच, शांति और संतुलन को पुनः प्राप्त कीजिए।

  • Punjab News: बाइक और कार में भीषण टक्कर, एक गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक और कार में भीषण टक्कर, एक गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    मोगाः कोटकपूरा बाईपास पर बाइक और कार में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार गंभीर जख्मी हो गया। नाजुक हालत में बाइक सवार को लोगों ने अस्पताल दाखिल करवाया। मौके पर लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की गई।

    फिलहाल अभी तक बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई है। समाज सेवा सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि उन्हें इमरजेंसी में सूचना मिली थी कि कोटकपूरा बाइपास पर एक्सिडेंट हो गया है। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे देखा कि एक युवक गंभीर हालत में वहां गिरा पड़ा था, तुरंत उसे उठाकर सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया है।

  • Jalandhar News: अमरनाथ यात्रा पर जा रहा ट्रक Railway Underbridge में फंसा, कई लोग दबे, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अमरनाथ यात्रा पर जा रहा ट्रक Railway Underbridge में फंसा, कई लोग दबे, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens):  बीती देर रात जालंधर में उस समय बड़ा हादसा हो गया। जब अमरनाथ यात्रा पर निकला ट्रक गाजी गुल्ला इलाके में बने रेलवे अंडरब्रिज में फंस गया। ट्रक की छत पर 2 से 3 लोग बैठे थे जो कि ट्रक और अंडरब्रिज की छत के बीच फंस गए। जिनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक अमरनाथ यात्रा के लिए लंगर लगाने के सामान लेकर जा रहा था।

    गाजी गुल्ला इलाके में बने अंडरब्रिज से पहले गार्डर न होने के कारण ट्रक ड्राइवर ट्रक को अंडरब्रिज के नीचे ले गया और छत कम होने के कारण ट्रक फंस गया, जिसमें लोग बीच में दब गए। राहगीरों और मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। कुल 3 लोगों में से 1 व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। लोगों ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ क्योंकि उस जगह पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध का बोर्ड लगाया जाना चाहिए था। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस और एम्बुलेंस को काफी समय पहले सूचना देने के बावजूद मौके पर न तो पुलिस पहुंची और न ही समय पर एम्बुलेंस।

  • Jagannath Rath Yatra में सुबह-सुबह भगदड़ से 3 की मौत, कई घायल

    Jagannath Rath Yatra में सुबह-सुबह भगदड़ से 3 की मौत, कई घायल

    पुरीः ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान रविवार सुबह 4 बजे के करीब बड़ा हादसा हो गया। जानकारी अनुसार गुंडिचा मंदिर के सामने भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के पास भीड़ में भगदड़ मच गई। इस दौरान 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

    हादसा तब हुआ, जब रथों के दर्शन के लिए भारी भीड़ जुट गई थी। इसी दौरान भगदड़ के दौरान गिरने से लोग कुचल गए। हादसे में बसंती साहू (36), प्रेमकांति महांति (78) और प्रभाती दास की मौत हुई है। भगवान बलभद्र और सुभद्रा के रथ पहले ही श्रध्दाबली (समाप्ति स्थल) पहुंच चुके थे। बाद में भगवान जगन्नाथ का रथ अपनी मौसी के यहां गुंडिचा मंदिर पहुंचा।

  • Punjab News: परिवार सो रहा था चैन की नींद, चोर गहने लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: परिवार सो रहा था चैन की नींद, चोर गहने लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुर: दातारपुर इलाके के गाँव रक्कड़ी हार में एक घर को चोर निशाना बना लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रात 12 से 3 बजे के बीच चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

    जानकारी देते हुए घर के मालिक युद्धवीर सिंह ने बताया कि वह देर रात 3 बजे कदरवाजा खोलने लगा, तो बाहर से कुंडी लगी हुई थी। जिसके बाद उसने घर के बेडरूम चैक किये, तो उसे पता चला कि अलमारीयो के ताले टूटे हुए थे और कमरों मे कपड़ों का अंबार पड़ा था। जिसे देख वह घबरा गया जब उसने अलमारी के अंदर देखा, तो सोना और पैसे गायब थे।

    पीड़ित के अनुसार उसका 4 लाख रुपए के करीब नुकसान हुआ है। तलवाड़ा पुलिस को इस घटना की सूचना मिल चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर चोर को पकड़ने मे जुट गई है।

  • CM Mann द्वारा पवित्र ग्रंथों की बेअदबी से जुड़े मामलों में कानून लाने की घोषणा

    CM Mann द्वारा पवित्र ग्रंथों की बेअदबी से जुड़े मामलों में कानून लाने की घोषणा

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकार द्वारा पवित्र ग्रंथों की बेअदबी से जुड़े मामलों में कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए एक सख्त कानून लेन की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास पर अधिकारियों और सर्वधर्म बेअदबी रोकथाम कानून मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंजाब, महापुरुषों, संतों और पैगंबरों की पावन धरती है, जिन्होंने पूरी दुनिया को आपसी प्रेम और सहनशीलता का मार्ग दिखाया है।

    यह गर्व की बात है कि पंजाब समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द, शांति और भाईचारे का प्रतीक है। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि राज्य सरकार बेअदबी की घटनाओं के दोषियों को उदाहरणीय सजा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ठोस राज्य स्तरीय कानून को बनाने के लिए सरकार कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेगी ताकि अपराधियों को सख्त सजा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने मौजूदा कानूनी खामियों पर चिंता व्यक्त की, जो इस प्रकार के अक्षम्य अपराधों के दोषियों को खुलेआम घूमने की अनुमति देती हैं, जो पूरी तरह गलत और अस्वीकार्य है।

    हर व्यक्ति के लिए न्याय सुनिश्चित करने के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन बेअदबी की घटनाओं में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को उदाहरणीय सजा दी जाएगी। यह सुनिश्चित करना राज्य सरकार का कर्तव्य है कि इस प्रकार के अपराधों में शामिल व्यक्तियों को उनके कुकर्मों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।

    राज्य सरकार कानून का प्रारूप तैयार करने के लिए धार्मिक संगठनों समेत सभी पक्षों से सलाह करेगी और उनके सुझावों को कानून में शामिल किया जाएगा। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में धार्मिक स्थलों को लेकर तो स्पष्ट प्रावधान हैं, लेकिन पवित्र ग्रंथों की बेअदबी के संबंध में कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

    उन्होंने कहा कि चूंकि यह विषय समवर्ती सूची के अधीन आता है, इसलिए राज्य को ऐसा कानून बनाने का अधिकार प्राप्त है और इसके लिए कानूनी सलाह ली जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी और इस मुद्दे पर शीघ्र कैबिनेट बैठक भी बुलाई जाएगी।

  • आज का राशिफल 29 जून, 2025

    आज का राशिफल 29 जून, 2025

    मेष राशि

    आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको आपके साथियों और सगे-संबंधियों का पूरा सहयोग रहेगा। आप कोई बड़ा कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। कोई बड़ा उद्योग लगाने या अपने कार्य-व्यापार को बढ़ाने का  सोचेंगे। जिसमें आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आपके घर पर कोई मांगलिक आयोजन होगा। जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का योग बन सकता है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज पारिवारिक किसी समस्या का निपटारा होगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

    वृष राशि

    आज आपके लिए दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक सुख के प्रबल योग हैं। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे या उन्हें किसी प्रकार से आर्थिक लाभ पहुंचा सकते हैं। इस कार्य में आप निरंतर सक्रिय रहेंगे। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अनावश्यक तर्क वितर्क से बचें। इससे आप पर अधिकारियों का दबाव कम होगा। आप सावधानीपूर्वक कार्य कर पाएंगे। आपके मित्रों का आपको साथ मिलेगा। आज आप कुछ खर्च भी करेंगे, यह खर्च ऑनलाइन भी हो सकता हैं। आप कुछ अपनी पसंदीदा चीजें मंगवाएंगे।

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन सफलता दिलाने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी। सामाजिक दायित्व बढ़ सकता है। किसी बड़ी कार्य योजना को विस्तार देने में आपको विशेष सफलता मिलेगी। आज आपको परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग से अच्छी सलाह मिलेगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आप परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चलेंगे। आज आप वाहन ध्यान पूर्वक चलाएं। ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे। इससे आप अपने बच्चों को भी अवेयर कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र में छोटी-छोटी बातों में उलझने के बजाय सूझबूझ से स्थितियों को संभालेंगे।

    कर्क राशि

    आज आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। अपने स्वजनों का आपको साथ मिलेगा। किसी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए आप निरंतर सक्रिय रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप किसी आधिकारिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कॉलेज के किसी कंपटीशन में सफल रहेंगे। अपने मनपसंद क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। आज आपके परिवार में थोड़ा असंतुलन या मतभेद होने के योग हैं। आप अनावश्यक खर्च करने से बचें। सावधानी बनाएं रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

    सिंह राशि

    आज आपके लिए दिन फेवरेबल रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। जिसे आप अपनी काबिलीयत पूरा करेंगे। आपको अपने सहयोगियों का भी सहयोग मिलेगा। आप अपनी सूझबूझ और चतुराई से अपना प्रभाव बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। नई योजनाओं से आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी सहमति और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपने पारिवारिक दायित्वों को अच्छी तरह निभाएंगे। इस दौरान आप अनावश्यक खर्च करने से बचें। कहीं घूमने फिरने का प्लान है, तो आगे के लिए टाल दें। आपके लिए अच्छा रहेगा।

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज कोई रचना या लेखन का कार्य संपन्न होने से आपको खुशी का अनुभव होगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ने के संकेत हैं। व्यावसायिक स्तर पर दिन अच्छा रहेगा। आज आपके लिए कुछ वस्त्र या आभूषण आदि खरीदने के योग हैं। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज कार्यक्षेत्र में कुछ ज़रूरी एवं मुख्य कार्य जिसे करने में विलम्ब होने से आपको भाग-दौड़ करना पड़ेगा। आप जल्दी पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपने परिजनों का सहयोग मिलेगा।

    तुला राशि

    आप आज बेहतरीन दिन बिताएंगे। आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी आप सुखद पारिवारिक जीवन बिताएंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं । आप अपनी कार्यकुशलता से कार्यस्थल पर सभी को प्रभावित करेंगे। आपके पर्सनालिटी लोगों के बीच बहुत अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको किसी बात को लेकर भ्रम की स्थिति बनेगी। जिससे आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अनुभवी एवं बड़े लोगों के मार्गदर्शन से स्थिति अनुकूल हो जाएगी। आप कार्यस्थल पर कुछ लोगों से आप सतर्क रहें। खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, नए अवसर मिलेंगे।

    वृश्चिक राशि

    आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को नई दिशा में ले जाने में सफल रहेंगे। जिससे आज आपका उत्साह बढ़ेगा। आज ऑफिस में सावधानी पूर्वक कोई भी काम करें। आज आप किसी अनजान पर भी विश्वास करने से बचें। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। सरकारी नौकरी में भाग दौड़ करने पर आपको सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। आपके प्रमोशन के चांस बढ़ेंगे। इस दौरान आपके लिए किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। किसी मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। आपका बनाया प्लान कारगर साबित होगा।

    धनु राशि

    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आप धर्म-कर्म के कार्यों पर खर्च कर सकते हैं । आप यदि कोई कार्य योजना बना रहे हैं तो सोच समझकर ही कोई फैसला ले व्यावसायिक दृष्टि से दिन अच्छा है। आप अपनी कार्य योजनाओं को बढ़ाने के लिए सक्रिय रहेंगे। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। घर के लोगों का आपको सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप अपने लोगों से शालीनता से व्यवहार करें। आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अनावश्यक खर्चो से भी बचें।

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज संघर्ष के बावजूद आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। अच्छे लोगों का सहयोग मिलने से आप अपनी आर्थिक स्थितियों को सुधारने में कामयाब रहेंगे। कहीं की यात्रा होने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में कमी आएगी। आप इस दौरान आपको किसी बड़ी मशीनरी आदि का खरीद-फरोख्त करने का अवसर मिलेगा। व्यापार में आने वाली मुश्किलों में कमी आएगी। आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आज आप अच्छे खान-पान का सुख उठाएंगे।

    कुम्भ राशि

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आपके व्यापार में प्रगति की संभावना बन रही हैं। आपको किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। आप अपने उत्साह और परिश्रम के दम पर बड़ा लाभ उठाने में सफल रहेंगे। आमदनी बढ़ाने में आपको कामयाबी मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने के प्रबल योग हैं। पारिवारिक एवं सामाजिक क्रियाकलापों में भागीदारी बढ़ने से आपकी प्रशंसा होगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान दें। उचित खानपान करें।

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से आपका दिन अच्छा रहेगा । धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी अनुष्ठान में भागीदारी निभाएंगे। सरकारी कार्यों में लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान किसी कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी जिससे आपको खुशी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिलेगा लेखन आदि के क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। जीवनसाथी से कोई मनपसंद उपहार मिलेगा।