Blog

  • Punjab News: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और ASI के बेटे का गोलियां मारकर कत्ल, देखें CCTV

    Punjab News: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और ASI के बेटे का गोलियां मारकर कत्ल, देखें CCTV

    इस गैंग ने ली कत्ल की जिम्मेदारी, पोस्ट करके बताई वजह

    बटालाः जिले के कादिया रोड पर फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां सरेआम गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और ASI के नौजवान बेटे का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार नौजवान सरेआम गाड़ी पर फायरिंग करके फरार हो जाते है। इस घटना में स्कॉर्पियो में सवार करनवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी भिखोवाल थाना घूमण कला और उसकी एक रिश्तेदार हरजीत कौर निवासी भगवानपुर, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां मौजूद थी। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार करनवीर सिंह की मोके पर मौत हो गई है। जबकि गाड़ी में मजूद महिला हरजीत कौर गंभीर रूप से घायल होने के कारण बटाला से अमृतसर अस्पताल में रैफर किया गया था, लेकिन वहां ईलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के डीएसपी सिटी परमवीर सिंह ने बताया कि उन्हें फायरिंग होने की वारदात की सूचना मिली थी। जब मौके पर वह पहचे तो एक युवक की मौत हो गई है, दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है जिसे अमृतसर रैफर कर दिया गया था। लेकिन वहां उसकी भी मौत हो गई लेकिन पुलिस के डीएसपी ने यह पुष्टि नहीं की कि वह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरियां की मां थी। दूसरी ओर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि शरीर पर गोलियां लगी मृतक मरीज आया था और उसके साथ ही एक महिला भी सरकारी अस्पताल पहुंची थी, जिसकी गोलियां लगने से हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को अमृतसर अस्पताल में रैफर कर दिया गया । वही डीएसपी का कहना था कि मृतक नौजवान के पिता पुलिस में एएसआई है और मृतक हरजीत कौर है उनकी रिश्तेदार है और वहीं मृतक नौजवान के पिता के बयानों पर अज्ञात लोगो के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया ग्या है। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और रिश्तेदार की हत्या की बंबीहा गैंग ने जिम्मेदारी ली है। मामले की जिम्मेदारी लेते हुए गैंगस्टर डोनी बल, बिल्ला मांगा, प्रभ दासूवाल व कौशल चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उनका कहना है करनवीर गैंगस्टर जग्गू का सारा काम संभालता था और भगौड़े साथी और हथियार संभालता था। हमने इसको मारकर अपने भाई गोरे बरियार का बदला लिया है। जबकि इसको पता था कि गोरे का हमारे साथ कोई लेन-देन नहीं था, लेकिन आज हमने जायज मारे हैं। आगे से भी हमारा कोई भाई मरता है तो भुगतने को तैयार रहें और जो हमारे खिलाफ बोलते है, वह भी तैयार रहें।
  • Air India के क्रू मेंबर को मिला धमकी भरा पत्र, फ्लाइट में है बम, मचा हड़कंप

    Air India के क्रू मेंबर को मिला धमकी भरा पत्र, फ्लाइट में है बम, मचा हड़कंप

    नई दिल्लीः दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह एयर इंडिया की एक फ्लाइट में क्रू मेंबर को एक धमकी भरा पत्र मिला है। इस धमकी भरे पत्र में लिखा गया कि फ्लाइट में बम है। जिसके बाद क्रू मेंबर सहित अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 2948 में आनन-फानन में फ्लाइट की जांच की गई। इस दौरान टीम को कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद हॉक्स कॉल डिक्लेयर कर दिया गया।

    एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की बात पता चलने पर एयर पोर्ट के अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फान में जांच शुरू की गई। फ्लाइट के चप्पे-चप्पे पर बम को तलाशा गया। किसी प्रकार की कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों के जान पर जान आई। पिछले कुछ हफ्तों में एयर इंडिया की उड़ानों में कई तकनीकी और परिचालन समस्याएं सामने आई हैं। इससे एयर इंडिया के विमान की सुरक्षा और विश्वसनीयता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। कई फ्लाइटों को रद्द किया जा चुका है।

    बता दें कि अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट (AI-171) एयर पोर्ट से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी। साथ ही मेडिकल कॉलेज के कई लोगों की जान गई थी। इस हादसे में विमान में सवार केवल एक यात्री की जान बची थी।

     

  • आज का राशिफल, 27 जून 2025

    आज का राशिफल, 27 जून 2025

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 36 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज के दिन ओड़िसा के जगन्नाथ पुरी में भगवान बलराम, श्री जगदीश और देवी सुभद्रा का रथोत्सव मनाया जायेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार में लाभ की स्थिति बढ़िया रहने वाली है, घर में ख़ुशी भरा माहौल रहेगा। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, परिवार में चहल- पहल बनी रहेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। छात्र जीवन से संबधित समस्या का समाधान होगा, सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज एक नयी दिशा में कार्य करने का मौका मिलेगा। समाज के द्वारा आज आपको प्रोत्साहन राशि की प्राप्ति हो सकती है।

    वृष राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको सगे-संबधियों से शुभ समाचार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों से स्नेह मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होगा, अत्यधिक खर्च से आज आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य संबधी समस्या दूर होगी, जिससे आज आप अपने काम को दोगनी रफ़्तार से करेंगे। देवी लक्ष्मी की कृपा से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज का दिन खास है, आज आपको एक अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिलने की संभावना बन रही है। कला जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज एक नयी दिशा मिलेगी, जिससे आप अपने काम में नयापन लाने की कोशिश करेंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित होगा। आज आपके ऊपर गुरु का आशीर्वाद बना रहेगा, जिससे आपके बिगड़े काम बनेंगे। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वालों को आज बढ़िया डील मिलेगी। रिश्तो में चल रही अनबन में सुधार होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, आज उनको अच्छे स्कूल कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों का स्थान परिवर्तन हो सकता है, सीनियर का सहयोग मिलेगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको इलेक्ट्रोनिक बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों से जुडी समस्या का समाधान मिलेगा। अभिनय क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। आज आप किसी सांस्कृतिक सम्मलेन में भाग ले सकते हैं। रिसर्च की दुनिया में आज आप कमाल का अनुभव करेंगे। आज आपको अपने ऑफिस में नए लोगों से मिलकर अच्छा लगेगा। आज आपको किसी दोस्त से उपहार की प्राप्ति हो सकती है।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। व्यापारिक दृष्टि से आपके लाभ की स्तिथि अच्छी बनी रहेगी। आज आपकी दिनचर्या में थोड़ी व्यस्तता बनी रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जमीन – जायदाद से जुड़े किसी मसले का समाधान हो सकता है। सामाजिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत होगी, जिससे राजनीति में आप आगे बढ़ेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे मिलने के बाद आपमें एक नई सोच आएगी। देवी लक्ष्मी की आराधना करें, सब ठीक होगा।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप जो भी करेंगे उसमें आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। नौकरी का इन्तजार का कर रहे व्यक्तियों को आज बढ़िया ऑफर मिल सकता है। आज आपको किसी व्यक्ति से धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक मुद्दों को उठाने वाले लोग आज नये आयाम को स्थापित करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, रोजगार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो भी व्यक्ति राजनितिक जीवन की शुरुआत करना चाहते है, आज उनको बढ़िया मौका मिलेगा।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, परिवार में खुशियां बनी रहेगी। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे , दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी रूचि अध्यात्म में ज्यादा रहेगी, जिससे आज आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आज आप लोग किसी नये काम की शुरुआत कर सकते है। शिक्षकों को अपने सीनियर से मान – सम्मान की प्राप्ति होगी। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी, जिससे सामाजिक स्तिथि मजबूत होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आप लोग साथ में अच्छा समय बिताएंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अपना ज्यादा समय पढ़ने-लिखने में बिताएंगे। हास्य कलाकारों को आज अपनी कला को निखारने का अच्छा अवसर मिलेगा। जो व्यक्ति प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, आज उनको बढ़िया ऑफर मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होगा, पारिवारिक स्तिथि अच्छी रहेगी। महिलाओं के लिए आज का दिन खास होने वाला है, आज आप अपने लिए समय निकालेंगी। आज आपकी मुलाकात दोस्तों से हो सकती है, पुरानी यांदे तरोताजा होंगी। किसी जरुरी काम से आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। सोने-चांदी का बिजनेस करने वालों को आज बड़ा धन लाभ होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा, बच्चों के साथ पिकनिक मनाने कहीं बाहर जा सकते है। विदेश में रह रहे व्यक्तियों को घर आने का मौका मिलेगा। आज आप समय का सदुपयोग करते हुए कार्य को आगे बढ़ाएंगे। शादीशुदा लोगों को आज ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता प्राप्त होगी।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आपको अचानक किसी व्यक्ति के माध्यम से बड़ा धन लाभ होगा। जिससे आपकी जिन्दगी बदल जाएगी, आप सोच में पड़ जायेंगे कि ये सब कैसे हो गया। रिश्तों में मधुरता आएगी, बच्चों के प्रति सवेंदनशील रहेंगे। आज आपमें एक अलग ही उर्जा का संचार होगा, रोज की अपेक्षा आज आप बेहतर स्थिति में होंगे। डिजिटल दुनिया से जुड़े व्यक्तियों को आज एक ऊँचा मुकाम हासिल होगा। आज आपकी मुलाकात किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से हो सकती है, जिससे मिलकर आप धन्य हो जायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आज आपको खान – पान का ध्यान रखना चाहिए।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यापार में धन लाभ होगा , भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी , बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हए व्यक्तियों को आज पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। छात्र जीवन से जुडी समस्याओ का समाधान होगा, उनको अपने सीनियर का सहयोग मिलेगा। म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को आज किसी प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। व्यापारिक दृष्टिकोण से व्यापार में लाभ की स्तिथि ठीक रहेगी। रिश्तों में चल रही अनबन में सुधार होगा, घर – परिवार में ख़ुशी बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आज ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे , सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, संतुलित भोजन ग्रहण करें। जो भी व्यक्ति नए काम की शुरुआत करना चाहतें है , आज उनके लिए बढ़िया दिन है।

  • Punjab News: Train के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: Train के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    बठिंडा: शहर के मुलतानिया पुल के पास स्थित सरसा रेलवे लाइन पर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

    मृतक युवक की पहचान मनीष निवासी दुगल पैलेस, प्रताप नगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल रखवाया दिया है।

    घटना की सूचना मिलते ही केनाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वह पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयानों पर बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।

  • Haryana News: 48 मामलों में जब्त 1.53 करोड़ की ड्रग्स पुलिस ने की नष्ट, देखें वीडियो

    Haryana News: 48 मामलों में जब्त 1.53 करोड़ की ड्रग्स पुलिस ने की नष्ट, देखें वीडियो

    पंचकूला: जिले को नशा मुक्त बनाने के अभियान में पंचकूला पुलिस ने ठोस कदम उठाते हुए लगभग 48 मामलों में जब्त 10.288 किलोग्राम गांजा, 42.195 किलोग्राम चूरा पोस्त, 870 ग्राम अफीम, 1.171 किलोग्राम चरस, 178 ग्राम हेरोइन और 4240 नशीली गोलियां और कैप्सूल कुल की मत 1.53 करोड़ के ड्रग्स को नष्ट किया है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि ड्रग को डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में जिला बागवाला क्षेत्र स्थित हाईजीन फैक्ट्री की अत्याधुनिक भट्टी में जला कर नष्ट किया गया। यह अभियान नशे के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है और इसे खत्म करने के लिए प्रशासन, समाज और हर नागरिक को मिलकर काम करना होगा।

    पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने इस पूरे अभियान को नशे के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की दिशा में एक प्रभावशाली कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस पूरी प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ आगे भी नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी। पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।

  • Ludhiana News: Parking को लेकर हुई गुंडागर्दी, तोड़ी कार, देखें CCTV

    Ludhiana News: Parking को लेकर हुई गुंडागर्दी, तोड़ी कार, देखें CCTV

    लुधियाना: महानगर के ग्यासपुरा इलाके मे गाड़ी की पार्किंग को लेकर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए पीड़ित रोहित ने बताया कि गली का एक युवक उसे गाड़ी खड़ी करने से मना करता था।

    गत रात्रि उसे पडोसी का फोन आया कि उसकी गाड़ी को कुछ लोग तोड़ रहे है। जब वह मौके पर पहुंचा तो हमलावर फरार हो चुके थे। यह घटना वहा लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि आधा दर्जन के करीब हमलावर गाड़ी को तोड़ रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar आ रहे Nigerians का Highway पर हुआ Accident, नशे की आशंका, देखें वीडियो

    Jalandhar आ रहे Nigerians का Highway पर हुआ Accident, नशे की आशंका, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर के बाहर नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से जालंधर जा रही कार में चार से पांच निजेरियन व्यक्ति सवार थे। अचनाक गाड़ी के संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। जिस कारण गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए और हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया।

    मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक गाड़ी मे सवार लोग नशे की हालत मे थे। जिन्हे हादसे मे चोटे आई है। पुलिस द्वारा सभी का मेडिकल करवाया जायेगा। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। यह घटना लुधियाना के साहनेवाल के नजदीक दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुई है।

  • GRP महिला सुरक्षा टीम के जाल में फंसे 3 आरोपी

    GRP महिला सुरक्षा टीम के जाल में फंसे 3 आरोपी

    मुंबई: रेलवे पुलिस ने अपराध करने से पहले 3 आरोपियों को पकड़कर बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है। महिला सुरक्षा टीम ने इन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पश्चिमी क्षेत्र में महिला सुरक्षा पथक की महिला अधिकारी इंगवले, कॉस्टेबल गावित, माने, तांडेल और बांद्रा रेलवे पुलिस ठाणे की महिला पुलिस अधिकारी भालेराव बोरीवली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4-5 पर गश्त कर रही थीं।

    जब टीम विरार की तरफ वाले कोच के पास पहुंची, तो 3 संदिग्ध व्यक्तियों को संज्ञेय अपराध करने की मंशा से घूमते देखा गया। इस बीच प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 पर चर्चगेट धीमी लोकल ट्रेन विरार की तरफ आई। जिसके दूसरे जनरल कोच में सवार यात्रियों की भीड़ मे आरोपी उनके पीछे जल्दबाजी में भागते और पैंट की जेब में हाथ डालते हुए दिखाई दिए। जब महिला सुरक्षा दल की टीम आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ रही थी, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

    इस दौरान वहां पर मौजूद बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन के डी बी स्टाफ के पुलिस कांस्टेबल नवले और वाकड़े की मदद से तीनो आरोपियों को बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन पर पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ ​​जयदीप अरुण उपाध्याय (नवघर रोड भाईंदर), दीपक राजेंद्र सिंह (भाईंदर) और अनमोल सतीश मोरे (भाईंदर) के रूप मे हुई।

    आरोपियों की तलाशी के दौरान पर्स मिला। जिसमें 4,800 रुपये नकद और दस्तावेज मिले। दूसरे आरोपी की जेब से एक महंगा मोबाइल फोन मिला। जांच के दौरान यह मोबाइल फोन बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अपराध से संबंधित है।

    इस बीच जब पुलिस ने इन आरोपियों का पिछला इतिहास खंगाला तो पता चला कि इनमें से एक के खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं। जिनमे बांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन, दादर रेलवे पुलिस स्टेशन, वसई रेलवे पुलिस स्टेशन, तुलिंज पुलिस स्टेशन, बीकेसी पुलिस स्टेशन, कांदिवली पुलिस स्टेशन और नवघर पुलिस स्टेशन शामिल हैं।

  • IDFC FIRST Bank से Loan लेकर अपमानित हुए Couple ने किया Suicide

    IDFC FIRST Bank से Loan लेकर अपमानित हुए Couple ने किया Suicide

    लुधियानाः गांधी नगर में दंपति द्वारा किए गए सुसाइड के मामले मे खुलासा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार दंपति ने IDFC FIRST Bank से Loan लिया था। दपंति की गांधी नगर में पंचरत्न हौजरी की दुकान है। मृतक महिला की पहचान 59 वर्षीय कुलबीर कौर और 62 वर्षीय जसबीर सिंह के रूप में हुई है। इस घटना से परिवार और इलाकावासियों मे रोष पाया जा रहा है।

    इस मामले मे पुलिस को जाँच के दौरान दंपति का एक Suicide Note मिला है। जिसमे लिखा है कि मृतकों ने IDFC Bank से Loan लिया था। जिसकी उनके द्वारा 55 किश्ते बैंक को समय पर दी गई। केवल एक किश्त की अदायगी न करने पर उन्हें बैंक की ओर से 200 फोन किए जाते थे। इतना ही नहीं उन्हें अपमानीत भी किया जाता है।

    लोगों का यह भी कहना है कि बैंक कर्मियों द्वारा बार-बार दुकान पर आकर उन्हें परेशान किए जाने के चलते आज दुखी होकर दोनों ने जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: नशा बेचने से रोकना पड़ा महंगा, परिवार को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा बेचने से रोकना पड़ा महंगा, परिवार को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के कस्बा ममदोड़ के गांव महल सिंह वाला में 2 पक्षों में झड़प हो गई। इस घटना में 3 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल लोगों के अनुसार गली में खुलेआम नशा बेचने से रोकने पर पड़ोसियों द्वारा उनकी पिटाई की गई। आरोप है कि वह लोग चिट्टा बेचने का काम करते हैं। जिसके चलते चिट्टा खरीदने वाले अक्सर आते है बाहर मोटरसाइकिल लगा कर खड़े रहते हैं, जिससे परिवार का आना-जाना भी मुश्किल हो गया था।

    जब उन्होंने पड़ोसियों को मोटरसाइकिल खड़ा ना करने को कहा तो इस बात से गुस्साए नशा बेचने वालों ने अपने साथियों को बुलाकर पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में करणदीप, प्यार सिंह और बिंदर कौर घायल हुई है।

    पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस की ओर से जल्द ही मामले में कार्रवाई करके आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। पुलिस के मुताबिक उन्हें शिकायत मिली है कि पड़ोसियों द्वारा हमला किए जाने से 3 लोग घायल हुए हैं। मामले की पूरी जांच करके जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।